विशेष प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह को हटा कर पार्टी ने राजद को दे दी चुनौती राजेश कुमार को कमान सौंप कर दलित-ओबीसी समीकरण की हुई है कोशिश नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार की राजनीति में उलट-फेर कर कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक संकेत दे दिया है कि अब कांग्रेस में निर्णय के लिए आखिरी व्यक्ति राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नहीं होंगे। कांग्रेस से ज्यादा लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर यह…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। कोयला परियोजना केरेडारी में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या को 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों का कोई ठोस सुराग नहीं तलाश पाई है। इस मामले में अपराधियों की पहचान और हत्याकांड के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) लगातार जांच में जुटी हुई है। हालांकि, अब तक किसी ठोस जानकारी के बिना जांच केवल कयासों पर आधारित रही है। 8 मार्च को हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने…
रांची। रांची जिला प्रशासन बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर जिला खनन टास्क फोर्स ने श्याम नगर, झाबरी पेट्रोल टंकी के पास छापेमारी की। इस दौरान, परिवहन चालान की जांच करने के लिए एक बालू लदे हाईवा (संख्या जेएच01- डीएन0894) को रोकने की कोशिश की गयी। लेकिन चालक सोनाहातु की ओर भाग गया। जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन की टीम ने सिल्ली थाना में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। चालक पर सरकारी काम में बाधा डालने और खनन से…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11:05 बजे शुरू हुई। इस दौरान सरकार के दो मंत्री, सुदिव्य कुमार सोनू और डॉ. इरफान अंसारी आपस में उलझ गए। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल किया कि गोड्डा में अब तक एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं खुला है। उन्होंने पूछा कि वहां नर्सिंग कॉलेज कब तक शुरू होगा और क्या उसका भवन पहले से तैयार है। इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज नहीं है। मैं बहुत जल्द गोड्डा को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दूंगा। उन्होंने कहा…
रांची। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ ) ने गैरीसन इंजीनियर और कैशियर के ठिकानों पर तलाशी के दौरान एक डायरी बरामद की है, जिसमें मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में कमीशनखोरी से जुड़े कई नामों का ब्यौरा है। सीबीआइ का कहना है कि इस डायरी के आधार पर वह अब जांच की दिशा को और विस्तार देंगे, जिससे सामने आए काले धन और भ्रष्टाचार की पूरी जाँच की जा सकेगी। गैरीसन इंजीनियर साहिल रातु सरिया की गिरफ्तारी 19 अप्रैल को हुई थी, जब सीबीआइ ने उन्हें उनके कार्यालय से रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ा था। बाद में सीबीआइ की टीम ने…
चतरा। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित गुप्ता की रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल है। हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये हैं और मॉब लिंचिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शहर की दुकानों को भी बंद करा दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराने में जुटी है। इधर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। मामले को लेकर एसपी…
रोम। जर्मनी ने यूईएफए नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में इटली को 2-1 से हराकर शानदार वापसी की। दोनों टीमें कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही थीं। इटली को सीरी ए के शीर्ष स्कोरर माटेओ रेतेगुई, फेडेरिको दिमार्को और एंड्रिया कंबियासो की सेवाएं नहीं मिल पाईं, जबकि जर्मनी को मार्क-आंद्रे टेर स्टेगेन, काई हैवर्ट्ज और फ्लोरियन वीर्ट्ज के बिना खेलना पड़ा। मैच के नौवें मिनट में इटली ने बढ़त बना ली जब निकोलो बरेला के शानदार पास पर माटेओ पोलिटानो ने गेंद को खींचा और सैंड्रो टोनाली ने उसे गोल में बदल दिया। हालांकि, जर्मनी ने अधिक…
रांची। हाइकोर्ट ने सीबीआइ को डॉक्टर नियुक्ति से संबंधित आंसर शीट की कॉपी सील कवर कर कोर्ट को देने का निर्देश दिया है। दरअसल जेपीएससी ने वर्ष 2008 में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 16/2008 जारी किया था, इस विज्ञापन के जरिए 1070 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई थी। लेकिन प्रार्थी की नियुक्ति नहीं हो पायी थी। डॉक्टर नकुल कुमार यादव ने कॉपी दिखाने की मांग की है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। प्रार्थी का दावा है कि उसे 35 से ज्यादा मार्क्स मिला है, लेकिन जेपीएससी के मुताबिक डॉक्टर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि भाषा के नाम पर देश में चल रही विभाजन की राजनीति को काटने के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। वहीं परिसीमन के मुद्दे पर उत्तर भारत बनाम दक्षिण भारत के विषय पर संघ ने कहा है कि गृहमंत्री इस संबंध में आश्वासन दे चुके हैं कि लोकसभा सीटों का अनुपात पहले के समान ही रहेगा। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की आज से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू तीन दिवसीय बैठक में संघ के कार्य विस्तार और दृढ़ीकरण का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक (21-23 मार्च) का…
इंफाल। मणिपुर के विभिन्न जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चला कर बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया है। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, लमसांग थाना क्षेत्र (इंफाल पश्चिम) के अपुनलोक कैनाल (कांगचुप और सिंगदा कडंगबंद के बीच) में तलाशी के दौरान एक एसएलआर रायफल (मैगजीन सहित), एक पिस्तौल (मैगजीन सहित), 10 कारतूस, दो एचई ग्रेनेड (इग्नाइटर सेट के बिना), दो मिलिट्री हेलमेट, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, चार स्थानीय निर्मित आयरन बुलेटप्रूफ प्लेट, दो बाओफेंग वायरलेस हैंडसेट (बिना बैटरी) बरामद किए गए। इसके अलावा थौबल जिले…
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद देश भर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक गांव-गांव रामोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। विहिप कार्यकर्ता गांव के किसी मंदिर पर एकत्रित होकर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान भजन, सोहर व बधाई गीत भी होंगे। श्रीराम जी की आरती व पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि विहिप की स्थापना का षटपूर्ति वर्ष चल रहा है। इसलिए रामोत्सव के कार्यक्रम में संगठन के रचनात्मक कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा हिन्दू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियां व खतरे…
