रांची। राज्य में निम्न दबाव के चलते बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 54 मिमी रिकॉर्ड की गई। 23 जून को भी राज्य के पूर्वी जिले विशेषकर संथाल और कोल्हान के जिले और पश्चिम बंगाल से सटे रांची के इलाकों में रविवार को गर्जन और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इन इलाकों में 30-40 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है। वहीं 24 मार्च से मौसम साफ होगा। इससे धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार राजधानी रांची, खूंटी और लोहरदगा में…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों की ओर से फायरिंग की गई है। इमरान के अनुसार अली के गुर्गों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, मामला थाने तक भी पहुचा था, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसी मामले के बाद…
सीरम टोली फ्लाइओवर को लेकर सरना समिति सहित कई संगठनों ने किया है बंद का आह्वान रांची। सीरम टोली फ्लाइओवर को लेकर सरना समिति के कुछ सदस्यों द्वारा 22 मार्च 2025 को रांची बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि, उपद्रव, तोड़फोड़ या बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रशासन को गुप्त सूत्रों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव और तोड़फोड़ की साजिश की सूचना…
राजभवन के सामने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर दिया धरना रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि महिला अधिकार और सुरक्षा के सवाल पर केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ ठगने का काम कर रही है। वोट की राजनीति के लिए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया। देश की महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के द्वारा की गयी घोषणा धरातल पर नजर आती है। तेलंगाना में…
आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी से कृषि मंत्री ने वार्ता की मांडर। झारखंड में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद फसल को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फसल नुकसान का मुआवजा राशि भुगतान को लेकर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी से वार्ता की है। फसल नुकसान को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों के अधिकारियों ने आकलन शुरू कर दिया है। मांडर विधानसभा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद कृषि मंत्री ने…
घर वालों ने आग बुझाने वालों को बुलाया, धराया कैश नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर लगी आग के बाद भारी मात्रा में कैश बरामद होने से न्यायपालिका में हड़कंप मच गया। यह मामला इतना गंभीर हो गया कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले कॉलेजियम को उन्हें तत्काल स्थानांतरित करने का फैसला लेना पड़ा। इस घटनाक्रम ने न्यायिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कैसे हुआ मामला उजागर? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज के आवास में जब आग लगी, उस समय न्यायमूर्ति वर्मा शहर से बाहर थे।…
पटना। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर मुख्मंत्री को घेरा। इस पूरे प्रकरण के बीच विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को कानून समझाया है और उनके लिए तीन साल की सजा की मांग कर दी है। इसको लेकर दोनों ही सदनों में विपक्षी दल हमलावर हो गए । हंगामे के कारण विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही नहीं चल सकी। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रगान के अपमान पर कानून समझाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए तीन साल की सजा…
अररिया। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल का शुक्रवार को डीएम अनिल कुमार,एसडीएम शैलजा पांडे को साथ विभिन्न वार्डों और अस्पताल में प्रदत्त सुविधाओं को लेकर औचक निरीक्षण किया।डीएम एसडीएम के साथ बीडीओ संजय कुमार भी मौजूद रहे।डीएम अनिल कुमार ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों,पैथोलॉजी केन्द्र सहित आउटडोर में मरीजों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया और उसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।डीएम ने अस्पताल परिसर से ही सिविल सर्जन डॉ के.के.कश्यप से बातचीत की और नवजात शिशु और मां के इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के एमएनसीयू…
रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है। एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले 19 मार्च की रात अचानक वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी थी। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेडिका में रेफर कर दिया है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर फैसला लिया गया। चार राज्यों में प्रभारी बनाने पर सहमति हुई। गुजरात में गोपाल राय प्रभारी, दुर्गेश पाठक सह प्रभारी, गोवा में पंकज गुप्ता प्रभारी, पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी और सतेन्द्र जैन सह प्रभारी, छत्तीसगढ़ के लिए संदीप पाठक प्रभारी बनाए गए हैं। दिल्ली का अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और जम्मू कश्मीर के लिए मेहराज मलिक को जिम्मेदारी दी गई है। आप सांसद संदीप पाठक ने कहा- आज पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए।…
कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हुआ जब विपक्षी भाजपा विधायकों ने आसन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर पर कागज फेंके। विधानसभा में 4% मुस्लिम कोटा विधेयक पारित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मार्शलों को अध्यक्ष के आसन को घेरने वाले भाजपा विधायकों को बलपूर्वक बाहर निकालना पड़ा। सार्वजनिक ठेकों में 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला मुस्लिम कोटा विधेयक कर्नाटक विधानसभा में पारित हो गया। भाजपा ने विधेयक को “असंवैधानिक” करार दिया और कहा कि वह इसे कानूनी रूप से चुनौती देगी। विपक्षी नेता आर अशोक के नेतृत्व में भगवा पार्टी…
