लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद देश भर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक गांव-गांव रामोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। विहिप कार्यकर्ता गांव के किसी मंदिर पर एकत्रित होकर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान भजन, सोहर व बधाई गीत भी होंगे। श्रीराम जी की आरती व पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि विहिप की स्थापना का षटपूर्ति वर्ष चल रहा है। इसलिए रामोत्सव के कार्यक्रम में संगठन के रचनात्मक कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा हिन्दू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियां व खतरे…
Author: shivam kumar
रांची। आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति प्रकिया में चयन होने के बाद सीडीपीओ द्वारा नियुक्ति रद्द किये जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने नियुक्ति रद्द किये जाने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस संबंध में चतरा की सोनी कुमार की ओर से याचिका दायर की गयी है। उनकी नियुक्ति को सीडीपीओ ने रद्द कर दिया था। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता फैसल अल्लाम ने…
देहरादून। धामी सरकार का उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई। सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर 20 मार्च को आतंकवादियों को घेरा। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया। पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि भीषण गोलीबारी में सुरक्षा बलों का…
तेल अवीव। इजराइल की आंतरिक सुरक्षा सेवा शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार की बार की विदाई तय हो गई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने बार को बर्खास्त करने के लिए मतदान किया है। स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह हुए मतदान पर इजराइल के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है। सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बयान में कहा, ”सरकार ने अब सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शिन बेट प्रमुख रोनेन बार के कार्यकाल को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” रोनन बार 10 अप्रैल, 2025 या शिन…
नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 171.34 अंक यानी 0.22 की तेजी के साथ 76,519.41 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 57.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,247.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में भी अडाणी समूह के सभी शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में अडाणी ग्रीन एनर्जी 2 फीसदी से अधिक उछाल के साथ सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों…
लोहरदगा। साल 2025 में अभी गर्मी का मौसम शुरू ही हुआ है कि यहां वज्रपात की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए हैं। लोहरदगा में मौसम में बदलाव के बाद वज्रपात की घटना हुई है। घर लौट रहे थे ग्रामीण, तभी हुआ हादसा ग्रामीण अपना-अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी यह भयावह हादसा हो गया। लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी तालाब के समीप वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में तीन लोग झुलस…
22 और 23 मार्च को भी बारिश, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया रांची। राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। लेकिन बादल छाया रहा। बीच-बीच में धूप भी निकली। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट आयी और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। मौसम विभाग ने 22 और 23…
रांची। गणगौर व्रत को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुहागिन पति की लंबी उम्र और अपने सुख-सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया को गणगौर का त्योहार मनाया जाता है। पंडित मनोज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि गणगौर तीज का व्रत एक अप्रैल को रखा जाएगा। तृतीया की शुरुआत 31 मार्च को शाम 4.42 बजे शुरू हो जाएगी। गणगौर तीज के दिन ही भगवान शिव ने माता पार्वती और पार्वती ने महिलाओं को सौभाग्यवती का वरदान दिया था। इस दिन का खास महत्व है। सुहागिनें व्रत धारण…
रांची। रांची नगर निगम चुनाव 2025 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार 12 मार्च 2025 को यह सूची सभी निर्धारित स्थानों पर प्रकाशित कर दी गयी है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस सूची को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय, संबंधित नगर निकाय कार्यालय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वॉर्ड कार्यालयों और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के कार्यालय में देखा जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति, दावा या सुझाव देना हो, तो वे संबंधित अंचल अधिकारी कार्यालय या…
लंदन। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले सब स्टेशन में गुरुवार देररात आग लग जाने से कई उड़ानों के रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आग लगने की वजह से हीथ्रो एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यह आज (शुक्रवार) पूरे दिन बंद रहेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग इंग्लैंड के हेस में हीथ्रो हवाई अड्डे को बिजली आपूर्ति करने वाले एक विद्युत सब स्टेशन में लगी है। इसका फोटो लंदन फायर ब्रिगेड ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। हीथ्रो एयरपोर्ट शुक्रवार को…
