नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई और होंडा कोर्स के बाद अब ऑटो निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। फरवरी, 2023 के बाद यह पहली मूल्य वृद्धि है। रेनॉल्ट इंडिया ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की सीमा मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय उत्पादन लागत में वृद्धि के बीच लिया गया है, जिसे कंपनी…
Author: shivam kumar
-16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में शाामिल हुये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर, 2005 से जब से हम लोग सरकार में आये, तभी से राज्य में कानून का राज है। हम लोग राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006-7 में लड़के लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की गयी। वर्ष 2008 में नौंवी क्लास की लड़कियों के लिए साईकिल योजना चलाई गयी। फिर…
कठुआ। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार देर रात हीरानगर सेक्टर में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी।संदिग्ध को हिरासत में लेने से पहले सुरक्षाबलों ने कुछ चेतावनी राउंड भी फायर किए। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के चिनिओट तहसील के गफूराबाद निवासी कादिर बख्श के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित थुलथुली इलाके में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से गुरुवार को दो जवान घायल हाे गये हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है, इलाके का सर्च अभियान जारी है। नक्सलियों के शीर्ष कैडर के उपस्थिति की पर नारायणपुर से डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बुधवार काे नक्सलियाें के काेर इलाके अबूझमाड़ में अभियान पर निकली हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह 3 बजे नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फाेट किया। इस आईईडी विस्फाेट में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) ने शहर की सभी दुकानों, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए अपने साइनबोर्ड पर अन्य भाषाओं के साथ बांग्ला भाषा भी प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। एसएमसी ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिसकी अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है यह कदम जाहिर तौर पर भाषा को संरक्षित करने के लिए उठाया गया है। दरअसल, लंबे समय से पूरे सिलीगुड़ी शहर में साइन बोर्ड और होर्डिंग पर बांग्ला को अनिवार्य करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद मेयर गौतम देव ने इसकी…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अलीपुर मौसम विभाग ने राज्यभर में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। दक्षिण बंगाल में गुरुवार से रविवार तक और उत्तर बंगाल में शुक्रवार से रविवार तक आंधी-बारिश का असर दिखेगा। कई जिलों में तेज़ आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सबसे अधिक बारिश की संभावना बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली और पूर्व बर्दवान में है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ आंधी चल सकती है। शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी…
नई दिल्ली। बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आखिरकार संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के मामले में क्लीन चिट मिल गई है। 37 वर्षीय शाकिब को इस मुद्दे को लेकर महीनों तक नकारात्मकता का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह दो बार अपनी गेंदबाजी एक्शन की परीक्षा में असफल रहे थे। हालांकि, ताजा परीक्षण के नतीजे बताते हैं कि शाकिब ने आखिरकार अपने गेंदबाजी एक्शन को वैध साबित कर दिया है। यह खबर शाकिब के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि उन्हें बांग्लादेश की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं किया गया था। चयनकर्ताओं ने उन्हें केवल बल्लेबाज के…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के अंड्री जंगल और कांकेर जिले के नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान बलिदानी हो गया। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर अंड्री के जंगल में आज सुबह 7 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक 26 नक्सली मारे गए हैं जबकि डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर्स के मारे जाने की संभावना जताई गई है।…
गाजा पट्टी। इजराइल ने गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के इरादे से युद्ध विराम टूटने के बाद पहली बार बुधवार को जमीनी हमला किया। इस हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में हमास के ठिकानों पर धावा बोला। इस लड़ाई में महत्वपूर्ण जगहों पर उसने कब्जा कर लिया।इससे एक दिन पहले इजराइल ने बमबारी की थी। बमबारी में कम से कम 400 लोगों की जान गई। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल ने जमीनी लड़ाई गाजा पर बमबारी करने के एक दिन…
अंकारा। तुर्की में राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी और इस्तांबुल के लोकप्रिय मेयर एकरेम इमामोगलु को भ्रष्टाचार और आतंकवादी संगठन की सहायता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) ने इस कार्रवाई को “हमारे अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट” करार दिया है। इमामोगलु की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब वे सीएचपी के राष्ट्रपति पद के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में नामित होने वाले थे। उनकी लोकप्रियता और एर्दोगन के खिलाफ बढ़ती राजनीतिक चुनौती को देखते हुए इसे विपक्ष पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है। इमामोगलु की गिरफ्तारी के बाद…
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोण्डा, बहराइच और बलरामपुर जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पूर्वाह्न बहराइच में 845.19 लाख की लागत से 2,138 वर्ग मीटर में विस्तृत बहराइच की तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) के मुख्य भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने आवासीय भवनों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए उन्होंने आक्रांताओं का महिमामण्डन करने वालों को आड़े हाथों लिया। योगी ने कहा कि आक्रांताओं का महिमामण्डन करने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच जनपद भारत की ऋषी परम्परा से जुड़ा है। बालार्क ऋषि का आश्रम बहराइच…
