फिरोजाबाद। थाना फरिहा पुलिस व एसओजी टीम ने वृहस्पतिवार को अभियुक्त राजा तिवारी उर्फ रोनक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर 2 दिन पूर्व दोस्तो के साथ मिलकर एक युवती का जबरन अपहरण का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 17 मार्च को सांय 6 बजे एक युवती को राजा तिवारी उर्फ रौनक ने अपने साथियों के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया था। घटना को लेकर युवती के पिता ने थाने पर मुकदमा…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों की पृष्ठभूमि में इस वर्ष पश्चिम बंगाल में रामनवमी का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इस वर्ष रामनवमी जुलूसों की संख्या में कम से कम 25 फीसदी की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में रामनवमी सहित विभिन्न हिंदू त्योहारों का आयोजन मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन हिंदू जागरण मंच द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संघ परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष बंगाल…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राज्य की सभी 294 सीटों पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस या वाम दलों के साथ गठबंधन की संभावना पर विचार किए बिना खुद को चुनावी लड़ाई के लिए तैयार करने का फैसला किया है। बंगाल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को बताया कि इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बात की है। कांग्रेस हाईकमान ने पश्चिम बंगाल इकाई को संगठन को मजबूत करने और आंदोलन…
पटना। बिहार में माैसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही पटना का माैसम सुहाना है। बादलाें की अटखेलियां जारी है। कभी हल्की धूप ताे कभी बादल छा रहे है। हल्की ठंडी हवा चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 19 मार्च की रात में गरज के साथ पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई, जिससे माैसम सुहाना हाे गया है। अगले 2 दिनों तक मौसम में बदलाव…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज रांची स्थित ऑर्किड हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और राज्यसभा सांसद महुआ माझी से मुलाकात की। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने दोनों नेताओं का हालचाल लिया और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि राधाकृष्ण किशोर को ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. निशीथ कुमार के मार्गदर्शन में उपचार दिया जा रहा है। उनके छाती का सीटी स्कैन किया गया है, जिसमें हल्का इंफेक्शन…
विशेष नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव नौ महीने से अधिक के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आये हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिये उन्हें सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट के करीब समंदर में उतारा गया। इस ऐतिहासिक वापसी के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब कैप्सूल के समुद्र में उतरते ही डॉल्फिन उसके आसपास तैरती नजर आयीं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा…
वाशिंगटन। समूची दुनिया में फिनलैंड के लोग सबसे ज्यादा खुश हैं। इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर की प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2025 के अनुसार, फिनलैंड ने लगातार आठवें साल खुशहाल देशों की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। यह रिपोर्ट गैलप, वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की मेहनत का नतीजा है। नॉर्डिक देशों का जलवा सीएनबीसी न्यूज चैनल के अनुसार, गैलप की प्रबंध निदेशक इलाना रॉन लेवे ने कहा कि नॉर्डिक देशों का इस सूची में शीर्ष पर होना कोई आश्चर्य की…
काठमांडू। नेपाल में मची राजनीतिक उथलपुथल के बीच देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस को संविधान की प्रस्तावना में हिन्दू राष्ट्र रखने का सुझाव दिया गया है। नेपाली कांग्रेस से आबद्ध पेशागत, बौद्धिक और वकीलों के संगठनों ने देशभर में सर्वेक्षण कर पार्टी नेतृत्व को यह सुझाव दिया है। कहा गया है कि इस समय रजवाड़ों की सक्रियता को रोकना है तो देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा। पार्टी के बौद्धिक संगठन की प्रभारी डॉ. डीला संग्रौला ने एक समारोह में पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा को इस सर्वेक्षण का परिणाम सुझाव सहित सौंपा। इस सर्वेक्षण…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लंबे समय से अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने आतंकवाद के मुद्दे पर संघीय सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विज्ञप्तियों से आतंकवाद कभी नहीं खत्म होगा। अगर ऐसा होता तो जाने कब पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म हो जाता। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लेने वाले शीर्ष नागरिक-सैन्य दल की कड़ी आलोचना की और तर्क दिया कि केवल बैठक करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। पाकिस्तान के द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की खबर के मुताबिक, एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री गंडापुर ने कहा कि अगर…
नई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पटल पर दस्तावेज रखने की कार्रवाई पूरी की। उसके तुरंत बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया। इससे पहले आज संसद परिसर में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सांसदों ने डीलिमिटेशन के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारियों ने टी शर्ट पहन रखी थी, जिस पर जो कुछ लिखा गया था, उसे आपत्तिजनक माना गया। डीएमके के राज्यसभा सदस्य तिरुचि…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की तस्वीर वाट्सएप डीपी में लगाकर साइबर ठगों ने परिचितों से 50-50 हजार रुपए मांगने की कोशिश की। जब परिचितों ने सीधे उनसे संपर्क किया, तब इस ठगी का खुलासा हुआ। सीईओ ने 19 मार्च को साइबर थाना रांची में मामला दर्ज कराया और ठगों द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए। जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किया गया नंबर (+94773070155) श्रीलंका का है। यह पहली बार है जब किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से झारखंड में इस तरह की ठगी का मामला सामने आया है। इससे पहले…
