Author: shivam kumar

हजारीबाग। हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में बुधवार रात उग्रवादियों ने फिर से उत्पात मचाया। हथियारबंद उग्रवादियों ने न्यू बिरसा कोल डिपो में लेवी की मांग को लेकर देर रात फायरिंग की और एक सीसीएल (कोल इंडिया) कर्मी को गोली मार दी। इसके अलावा, उग्रवादियों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी और दो अन्य जेसीबी और तीन हाईवा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग और आगजनी की घटना घटना की जानकारी के मुताबिक, उग्रवादियों ने बुधवार की रात 12 से 1 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया। हमले के दौरान पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सभी पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों को 31 मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जो आगामी कुछ दिनों में राज्यभर में चलाया जाएगा। ई-केवाईसी अभियान का विवरण राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक विशेष ‘ई-केवाईसी सप्ताह’ का आयोजन किया है, जो 21 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान, जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार घर-घर जाकर कार्डधारकों का ई-केवाईसी करेंगे। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि…

Read More

रांची। राजधानी सहित झारखंड कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को दक्षिणी और इससे जुड़े मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन, ओलावृष्टि और 50-60 की गति से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 मार्च को इसके अलावा उत्तरी भाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और 40-50 किमी…

Read More

दो हथियार व लुट का पैसा बरामद लोहरदगा। कुड़ू थाना क्षेत्र के सिंजो चौक में संचालित बीसी सेंटर संचालक से लुटपाट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है। कुड़ू थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने बताया कि पिछले 10 मार्च को बीसी सेंटर के संचालक सिंजो बारडीह गांव निवासी चांद खान से दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने 60 हजार नगद तथा अन्य कागजात लुट कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुट के पांच घंटे के भीतर…

Read More

रांची। भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने अप्रैल महीने में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा या पश्चिम बंगाल जाने का प्लान बनाया है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। खासकर उन यात्रियों के लिए जिनकी ट्रेनें धनबाद और गोमो के रास्ते से गुजरती हैं। भारतीय रेलवे ने अगले महीने कई ट्रेनों को रद्द करने या प्रभावित करने की घोषणा की है, जिसमें मौर्य एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे में…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में तेजी कायम है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 488.70 अंक यानी 0.65 फीसदी की उछाल के साथ 75,937.74 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 160.25 अंक यानी 0.70 फीसदी चढ़कर 23,067.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में यह तेजी तब आई है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद अपने ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों को बरकरार रखा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में तेजी और…

Read More

एफआरए, भूअर्जन तथा परियोजनाओं की डीसी ने की समीक्षा रामगढ़। रामगढ़ जिले में आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा गुरुवार को डीसी चंदन कुमार ने की। भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीसीएल पीवीयूएनएल के कार्यों का जल्द…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स के लिए नई नीति घोषित करेगी। इसका मकसद उपभोक्ताओं को उचित रियायत मुहैया कराना है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने सड़क अवसंरचना परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए टोल टैक्स की आवश्यकता और उपयोगिता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क अवसंरचना के निर्माण पर बहुत अधिक खर्च कर रही है, इसलिए टोल टैक्स आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने टोल प्लाजा के सम्बन्ध में मौजूदा चिंताओं और अपवादों को…

Read More

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने पत्रकाराें से बातचीत में बुधवार काे यहां बताया कि वाणिज्य-कर विभाग में विभिन्न स्तरों के 460 अतिरिक्त पदों के सृजन का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वाणिज्य-कर विभाग कर राजस्व का लगभग 75 प्रतिशत कर संग्रहण करती है। इससे विकास कार्यों के साथ अधिक युवाओं को नौकरी देने के क्षेत्र में सरकार के संसाधनों का सृजन होता है। बिहार राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय अनुशासन के साथ उतरोत्तर प्रगति कर रहा है एवं वर्ष 2017 में नयी कर प्रणाली के रूप में माल एवं सेवा कर प्रणाली (GST)…

Read More

इडी ने पूछा-किशुन देव राय ने 3 हजार वर्ग फीट की जमीन मात्र 3 लाख 75 हज़ार रुपये में राबड़ी देवी को ही क्यों बेची? पटना। जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) की टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। 70 वर्षीय लालू यादव सुबह करीब 10.30 बजे पटना में इडी के बैंक रोड कार्यालय पहुंचे थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, जो पाटलिपुत्र से राजद की सांसद भी हैं, अपने पिता के साथ थीं। इडी के अधिकारियों ने लालू यादव से पूछताछ…

Read More

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश प्रसाद सिंह काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विधायक राजेश कुमार काे बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी व सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राजेश कुमार दलित वर्ग से आते है और वे बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दो बार के विधायक हैं। राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को उन्हें बधाई दी। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश…

Read More