इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, और इस बार झारखंड से चार खिलाड़ी मैदान पर उतरते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल को भारत का क्रिकेट महाकुंभ कहा जाता है, और इस साल महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, झारखंड के चार खिलाड़ी अपने खेल से सुर्खियाँ बटोरेंगे। इनमें ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज और अनुकूल रॉय शामिल हैं। ईशान किशन की बोली 11.25 करोड़ रुपये में ईशान किशन, जो कि पटना में जन्मे हैं, इस बार आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये की…
Author: shivam kumar
– दूसरी अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में भी मजबूत हुआ रुपया नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपये की कीमत में मजबूती का दौर लगातार जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज दिन भर के कारोबार के बाद 14 पैसे की मजबूती के साथ 86.43 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय मुद्रा 86.57 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की कमजोरी के साथ 86.64 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। दिन के कारोबार…
रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल को बड़ा झटका लगा है। हाइकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे बेल देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने उसे बेल देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अमित ने हाइकोर्ट में जमानत की गुहार लगायी थी। इडी ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व…
जमशेदपुर। जुगसलाई थाने में बागबेड़ा के रहने वाले सैनिक सूरज राय और उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और जेल भेजे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। डीजीपी ने कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे को आदेश दिया है कि वह मामले की जांच (अनुसंधान) करें। जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी इस मामले में दोषी पाये जाते हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सैनिक कानून तोड़े तो आर्मी यूनिट को सौंपें डीजीपी ने सैनिक को जेल भेजने की घटना…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित राज भवन पत्रिका की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी हैं। राज्यपाल की कार्यशैली और प्रतिबद्धता…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रश्न पढ़ने के दौरान असमंजस की स्थिति बन गई। प्रश्न पढ़ते समय वह कुछ क्षण रुक गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्न को पढ़ा हुआ मान लिया। इस पर विधायक मेहता ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यों 12 बजे से यहां आकर बैठते हैं, जब पढ़ने के लिए वक्त ही नहीं दिया जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया। साथ ही उन्हाेंने कहा कि और कुछ आरोप लगाना है…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11:06 बजे शुरू हुई। इस दौरान ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत गढ़वा और पलामू में ई-रिक्शा खरीद में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और सरकार के बीच तीखी बहस हुई। विधायक प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि 1.15 लाख रुपये कीमत वाले ई-रिक्शा के लिए 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया, और यह खरीद एक गैर-पंजीकृत डीलर से की गई। उन्होंने सरकार से इस पर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। जवाब में मंत्री योगेंद्र प्रासाद ने स्वीकार किया कि गढ़वा…
लंदन। इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर जॉश कॉब ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अब वारविकशायर के बॉयज़ अकादमी लीड के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे। 34 वर्षीय कॉब ने 2007 में लीसेस्टरशायर के लिए पदार्पण किया था और अपने करियर में 448 पेशेवर मैच खेले। इस दौरान उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर और वॉरसेस्टरशायर का भी प्रतिनिधित्व किया। वह 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) विजेता रहे, जब उन्होंने ढाका ग्लैडिएटर्स के लिए खेला था। इसके अलावा, वह ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में वेल्श फायर टीम के कप्तान भी रहे। कॉब टी 20 ब्लास्ट फाइनल…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में कहा, “नासा के क्रू-9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के पीछे पूरी टीम को बधाई। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। उनकी ऐतिहासिक…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने मंगलवार को संघीय न्यायपालिका के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती बयानबाजी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ फैसला सुनाने वाले न्यायाधीशों पर महाभियोग चलाने का आह्वान लक्षित प्रतीत होता है। रॉबर्ट्स का बयान सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया है। सीएनएन की खबर के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश ने बयान में कहा, ”दो शताब्दियों से भी अधिक समय से यह स्थापित है कि न्यायिक निर्णय से संबंधित असहमति के लिए महाभियोग उचित प्रतिक्रिया नहीं है। इसके लिए अपीलीय समीक्षा प्रक्रिया मौजूद है।” रॉबर्ट्स के बयान में सीधे तौर…
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या से जुड़े दस्तावेजों का पुलिंदा सार्वजनिक कर दिया। हालांकि कैनेडी हत्याकांड से जुड़ी कई फाइलें पहले भी सार्वजनिक की जा चुकी हैं। बाइडेन प्रशासन के दौरान 13,000 दस्तावेजों का पुलिंदा देश के सामने सार्वजनिक किया गया था। मंगलवार को सार्वजनिक दस्तावेजों में कुछ हिस्से संपादित बताए गए हैं। सीएनएन की खबर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि कैनेडी की हत्या से संबंधित 80,000 पन्नों का रिकॉर्ड देखने के लिए लोग दशकों से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है…
