कानपुर। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और यह भी पुष्टि की कि वह अगले महीने ढाका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। भावुक शाकिब ने गुरुवार को यह घोषणा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा, “नए खिलाड़ियों को लाने का यह सही समय है। टी20आई के लिए भी यही दृष्टिकोण है। मैंने मुख्य चयनकर्ता और बीसीबी अध्यक्ष से बात की है और हम सभी को लगा कि…
Author: shivam kumar
जम्मू। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि अगर हम बहुमत से जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आप देखेंगे कि पीओजेके जल्द ही भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक प्रकृति के हैं और इसका परिणाम एनसी, पीडीपी और कांग्रेस के मुंह पर तमाचा होंगे। 1990 में इन पार्टियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का समर्थन किया था। अब जब प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद का सफाया कर दिया है, तो ये पार्टियां यहां फिर से आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की वकालत कर रही…
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा,‘‘डॉ. मनमोहन सिंह राजनीति के क्षेत्र में सादगी, गरिमा और सरलता के दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं। वे एक दूरदर्शी राजनेता हैं, जिनके कार्य शब्दों से अधिक मुखर होते हैं।‘ राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,‘‘ देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निःस्वार्थ…
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत एक बार फिर से खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आज सुबह भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि, बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह…
वर्ष 1989 में अफगानिस्तान से सोवियत सेना हटने के बाद वहां के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह की पकड़ कमजोर हो रही थी। करीब 15 अलग-अलग मुजाहिदीन संगठन सक्रिय थे जिनका एक ही उद्देश्य था- नजीबुल्लाह को सत्ता से हटाना। साल 1996 में तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। 26 सितंबर की देर शाम पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह यूएनओ दफ़्तर शरण लिए हुए थे और काबुल पर तालिबान पर जीत के जश्न में दागे गए गोले-रॉकेट की आवाजों के बीच डेढ़ बजे तालिबानी सैनिकों के 15 पिकअप ट्रक यूएनओ दफ़्तर के बाहर आकर रुके। हर ट्रक पर 8 से 10 सैनिक…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया के मानहानि मामले में मझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। शिवसेना यूबीटी की उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि इस निर्णय को ऊपरी कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। जानकारी के अनुसार मीरा भयंदर शहर में 154 सार्वजनिक शौचालयों में से 16 के निर्माण का कांट्रैक्ट भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की युवा…
बोकारो। झारखंड के बोकारो-तुपकाडीह से बुधवार देर रात गुजर रही एक डाउनलाइन मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे उसके दो डिब्बे पलट गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउनलाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। घटना के बाद से आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है और ट्रैक को साफ किया जा रहा है।
विशेष कार्यकर्ताओं को चाहिए सिर्फ मान और सम्मान हेमंत और कल्पना भीड़ में जाकर रख रहे हैं अपनी बात भाजपा के नेताओं में ज्यादा से ज्यादा सभा करने का लक्ष्य खुद की ताकत की पहचान ही खोलेगी जीत का द्वार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन चुनावी यात्राओं का अभियान तेज हो गया है। भाजपा ने 21 सितंबर से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। इसके जवाब में राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 23 सितंबर से…
रांची। उत्पाद सिपाही बहाली की शारीरिक परीक्षा के क्रम में तबीयत बिगड़ने के बाद जान गंवाने वाले अभ्यर्थी के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व में घोषणा भी की थी। बता दें कि अगस्त में शुरू हुई सिपाही बहाली दौड़ के दौरान राज्य में कुल 17 युवकों की अब तक मौत हो चुकी है, वहीं कई बीमार होकर इलाजरत हैं।अभ्यर्थियों की लगातार मौत की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और थोड़े समय के लिए शारीरिक दक्षता…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। बयान में हेमंत सोरेन ने कहा है कि ये आरएसएस के लोग चूहे की तरह हमारे अंदर घुस कर तोड़ने का काम करते हैं। जब हमारे एक नेता हमारी पार्टी में थे, तो वह 1932 की मांग करते थे, स्थानीयता की बात करते थे, लेकिन भगवा होते ही उनकी भाषा भी बदल गयी है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता…
रांची। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी तो आपत्ति इस पर है कि चंपाई सोरेन जी, जो मुख्यमंत्री के पिताजी के साथी थे, पहले न केवल उन्हें अपमानित किया गया, बाद में जब उन्होंने अपने आपको अपमानित महसूस किया, तो पार्टी छोड़ी झारखंड और झारखंड की जनता की खातिर। अब इतनी घटिया मानसिकता मैंने नहीं देखी कि उनकी सुरक्षा की गाड़ियां छीन ली गयीं। पद आते हैं, जाते हैं कोई बनता है, कोई नहीं बनता। लेकिन सामान्य शिष्टाचार दिखाना चाहिए। कभी किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ कि एक्स सीएम की सुरक्षा की गाड़ियां चिढ़ कर छीन ली…