Author: shivam kumar

रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच के झारखंड प्रदेश रांची केंद्रीय कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के केंद्रीय मंत्री श्रवण कुमार और उनकी टीम ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार ने कहा, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को स्वतंत्रता दिलायी। हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। मौके पर श्यामसुंदर यादव, लालचंद महतो, प्रताप कुमार, आलोक गुप्ता…

Read More

रांची। रांची के नामकुम में JSSC-CGL परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पुलिस पर पथराव और धक्का मुक्की की। इस मामले में नामकुम थाने में 15 नामजद और एक हजार अज्ञात अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों पर धारा 144 के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी जफर आलम ने दिया आवेदन  मिली जानकरी के अनुसार JSSC सचिव के साथ छात्रों की वार्ता के बाद जब प्रतिनिधिमंडल बाहर निकलकर आंदोलन कर रहे छात्रों को जानकारी देने लगे, तो कई छात्र उग्र हो गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली समाहरणालय मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजर कर लोगों को जागरूकता का संदेश दी। साइकिल रैली को डीसी डॉक्टर प्रसाद कृष्ण वाघमारे, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ,एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने बताया कि लोहरदगा जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व मंत्री और कलूटारा के पूर्व सांसद कुमार वेलगामा का निधन हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की आयु में राजधानी कोलंबो के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। डेली मिरर अखबार के अनुसार, पूर्व मंत्री कुमार वेलगामा का इस अस्पताल में चल रहा था। साल 2020 से वे न्यू लंका फ्रीडम पार्टी के नेता रहे हैं और समागी जन बालवेगया के साथ चुनाव लड़े हैं। वेलगामा 1984 से 2000 के बीच अगालावटे निर्वाचन क्षेत्र में श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के मुख्य आयोजक थे। वेलगामा 2007 से 2010 तक औद्योगिक विकास मंत्री और 2010 से 2015 की…

Read More

अमेठी। जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के ऐंधी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार सुबह-सुबह शौच के लिए निकले थे तभी वह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे दोनों असमय काल के गाल में समा गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि एक सूचना मिलने पर गौरीगंज कोतवाली पुलिस लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के ऐंधी गांव के पास पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक पर दाे शव पड़े थे। उनकी ट्रेन की…

Read More

शराब नीति की आड़ में तीसरी बार एक और बड़े घोटाले को अंजाम देने की तैयारी में हेमंत सरकार -भाजपा की सरकार आने पर प्रस्तावित शराब नीति रद्द की जायेगी रांची । भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार एक बार फिर से उत्पाद नीति में बदलाव कर चुनावी धन इकट्ठा करने और लूट मचाने की तैयारी कर रही है। श्री मरांडी ने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलने से पहले ही शराब के टेंडर की खबर लीक होकर इंटरनेट के टेंडर पोर्टल पर घूम रहा है। श्री मरांडी ने सवाल उठाया कि कैबिनेट मीटिंग…

Read More

कानपुर। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है, ऐसे में सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी हैं, जो लंबे समय से चोटिल होने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 35 के आसपास औसत और लगातार खराब प्रदर्शन के साथ, राहुल के हालिया फॉर्म ने टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर अनुभवी बल्लेबाज के फॉर्म में लौटने को लेकर आशावादी हैं। दूसरे महत्वपूर्ण टेस्ट से पहले नायर ने राहुल…

Read More

बेंगलुरु। 19 वर्षीय गुरजोत सिंह ने हाल ही में चीन के मोकी में आयोजित हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए पदार्पण किया। युवा फॉरवर्ड को साई में ट्रायल के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के बाद जूनियर टीम से बुलाया गया था, जबकि हरमनप्रीत और उनकी टीम ओलंपिक के लिए पेरिस में थी। गुरजोत ने हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सभी 7 मैच खेले और हालांकि वह एक भी गोल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया और मैदान पर बहुत समर्पण और कड़ी मेहनत दिखाई। हॉकी इंडिया की ओर से जारी…

Read More

चेन्नई। चेन्नइयन एफसी की टीम आज शाम यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में पहला घरेलू मुकाबला खेलेगी। मरीना माचांस ने सीजन के अपने शुरुआती अवे मैच में ओडिशा एफसी पर 3-2 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि मोहम्मडन एससी ने एफसी गोवा के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर आईएसएल में पहली बार अंक हासिल किया। चेन्नइयन एफसी घर वापसी से खुश होगी क्योंकि उसने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले सात मैचों में से पांच जीते हैं। सकारात्मक घरेलू प्रदर्शन ने पिछले सीजन में उसे प्लेऑफ पहुंचाया था। मोहम्मडन एससी…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव में विजय का मंत्र देते हुए कहा कि जो पोलिंग बूथ जीतता है, वह चुनाव जीतता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को सेवा का एक और मौका देने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद करने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा में एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को जेल से बाहर देख कर आज भाजपा वाले बहुत दुखी होंगे। दिल्ली में आआपा नेता अतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज आहूत किया गया। इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान और दिल्ली की जनता के आशीर्वाद से बाहर…

Read More