रांची। झारखंड की राजनीतिक लड़ाई अब एक नयी दिशा की ओर बढ़ गयी है। झामुमो से पाला बदल कर भाजपा में आनेवाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इतने दिनों शांत रहने के बाद राज्य की हेमंत सरकार पर हमलावर दिखने लगे हैं। यह मुद्दा तब से गरमाया है, जब से राज्य सरकार की डिमांड पर चंपाई सोरेन ने अपनी सरकारी गाड़ियां वापस की हैं। उसी के बाद से वह हेमंत सोरेन सरकार पर विशेष मुखर हैं। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य के कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि भविष्य में अगर उनके साथ…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया। इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुच कर सभी ने तैयारी का जायजा लिया। टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी…
अनिल कुमार सिंह कोडरमा, अशोक कुमार राम बेड़ो और नीरज खलारी गये रांची। राज्य सरकार ने 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात जारी कर दी है। इनके हुए तबादले -अशोक कुमार राम, डीएसपी बेड़ो, रांची। -नीरज, डीएसपी खलारी, रांची। -राजेश कुमार, डीएसपी एटीएस। -किशोर कुमार रजक, डीएसपी एसीबी, रांची। -मनोज ठाकुर, डीएसपी सीसीआर, जमशेदपुर। -सुनील कुमार चौधरी, सिटी डीएसपी, जमशेदपुर। -पवन कुमार 2 डीएसपी, बड़कागांव। -अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय, हजारीबाग। -अजीत कुमार विमल, डीएसपी, बरही। -पवन कुमार, 1 डीएसपी, पतरातू। -जय गोविंद प्रसाद गुप्ता,…
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का कहना है कि देश में इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास स्थापित करने की है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की। श्रीलंका के प्रमुख समाचार पत्र डेली मिरर की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति दिसानायके ने कार्यभार संभालने के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में कल कहा कि वर्तमान अर्थव्यवस्था में स्थिरता और विश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण है। हम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने और विस्तारित ऋण सुविधा…
कोलंबो। श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने देश के आगामी आम चुनाव कराने के लिए राजकोष से 11अरब रुपये मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार आधीरात राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद को भंग करते हुए 14 नवंबर को संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की। डेली मिरर अखबार ने खबर में निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष आरएमएलए रथनायके के हवाले से कहा कि आयोग कार्यालय ने राजकोष से आम चुनाव कराने के लिए 11 अरब रुपये की मांग की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को ही इस उद्देश्य के लिए राजकोष से धन का आवंटन करने का अधिकार है। हाल ही में…
ढाका। बांग्लादेश में मानिकगंज के शिबलया उपजिला में आज सुबह ढाका-अरिचा राजमार्ग पर एक मिनी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, बोरोंगाइल राजमार्ग पुलिस के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 6:30 बजे कपड़ा मजदूरों को ले जा रही मिनी बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक…
न्यूयॉर्क। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को लुभाने के लिए चीन ने बड़ा दांव खेला है। चीन ने कहा कि वह बांग्लादेश में सौर पैनल संयत्र लगाने का इच्छुक है। वह इस क्षेत्र में निवेश करने के साथ ढाका के साथ व्यापार और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से छपने वाले द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। वांग यी…
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अब तक विभिन्न भूमिकाओं में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘जिगारा’ में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें आलिया धमाकेदार एक्शन और स्टंट करती नजर आ रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ ‘आर्चीज’ फेम एक्टर वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड की आलिया दर्शकों के सामने एक अलग अवतार में, एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाती और लड़ते हुए नजर आएंगी। फिल्म ‘जिगरा’ के ट्रेलर की शुरुआत में आलिया थोड़ी…
सेंसर बोर्ड से रिलीज डेट न मिलने से अटकी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि उसने फिल्म की टीम को कुछ सीन काटने का निर्देश दिया है। इसके लिए याचिकाकर्ता ने कुछ समय मांगा है। अब यह फिल्म कब रिलीज होगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में कोर्ट में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। दरअसल, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ एक याचिका बाॅम्बे हाई कोर्ट में दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है…
बॉलीवुड का किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस उमड़ पड़ते हैं। उनके ‘मन्नत’ बंगले के सामने हमेशा फैंस की भीड़ लगी रहती है। आज अबू धाबी के लिए रवाना होते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। उनके साथ मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। शाहरुख के बॉडीगार्ड ने उन्हें कवर किया लेकिन फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके काफी करीब आ गए। इसके चलते…
बॉलीवुड फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स इंडिया पर 47.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वशु की पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी के प्रमुख ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने उनसे 47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया आरोप नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले रिलीज हुई वाशु की फिल्म ‘हीरो नंबर 1’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के राइट्स खरीदे हैं। हालांकि, वाशु ने दावा किया है कि अधिकार खरीदने के बाद पैसे नहीं मिले। इसलिए, वाशु ने लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।…