Author: shivam kumar

अंचल कार्यालय में बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं होता रांची। भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने आरोप लगाया है कि डाल्टनगंज में वन भूमि को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के एक नेता श्री कृष्णा संस्था के नाम पर वन भूमि की बंदरबांट करने में लगे हैं। जब भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने पूछा कि उस कांग्रेसी नेता का नाम क्या है, तो चौरसिया ने कहा कि वही जिसे उन्होंने 3 बार हराया। चौरसिया मंगलवार को सदन में भू राजस्व एवं निबंधन विभाग की अनुदान मांग के विरुद्ध पेश किये कटौती प्रस्ताव पर बोल रहे थे। आलोक चौरसिया ने कहा…

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का मंगलवार को मुठभेड़ में एनकाउंटर हो गया। इस पर बीजेपी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा एक कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर प्रदेश में आपराधिक साम्राज्य चलाने वालों के लिए कड़ा संदेश है। जो कानून को चुनौती देगा, उसका यही हश्र होगा। जनता की सुरक्षा और शांति के लिए ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। पुलिस प्रशासन को इसी दृढ़ता से अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए।

Read More

रांची। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच अफसरों के खिलाफ नये सिरे से जांच करने का आदेश दिया है। इन अफसरों में प्रशांत कुमार लायक, लाल मनोज नाथ शाहदेव, कुमार शैलेंद्र, हरि उरांव और कुमारी गीतांजलि का नाम शामिल है। न्यायालय ने अपने आदेश की कॉपी सीबीआइ के ब्रांच हेड को भेजने का निर्देश दिया है। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जेपीएससी-2 के अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान से संबंधित आदेश में लिखा है कि सीबीआइ ने इन पांच अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित नहीं किया है। सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में…

Read More

विशेष कांग्रेस में रह कर भाजपा के लिए काम करनेवाले लोगों की कब होगी पहचान यह राहुल गांधी या के राजू की साफगोई नहीं, कमजोर होती पकड़ का परिचायक है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कांग्रेस के युवराज और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन पहले गुजरात के दौरे पर अहमदाबाद गये थे। इस दौरान वह अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बुरी तरह बिफरे। उन्होंने अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया और यहां तक कह दिया कि 10 से 40 लोगों को निकालना पड़ेगा, तो पार्टी से निकाल…

Read More

पंचकूला। हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 12 मार्च को शाम पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत विजेता हॉकी हरियाणा की टीम हॉकी झारखंड से भिड़ेगी। हरियाणा की शानदार फॉर्म, सेमीफाइनल में दिखाया दम गत विजेता हॉकी हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और चार मैचों में सिर्फ एक गोल ही गंवाया है। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत हॉकी कर्नाटक को 5-1 से हराकर की थी, इसके बाद हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा पर 3-0 की जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में हॉकी पंजाब के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली। रियाद के अल अव्वल स्टेडियम में खेले गए एशियन चैंपियंस लीग के एलीट राउंड ऑफ 16 के दूसरे चरण में अल नास्र ने एस्तेग़लाल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में टीम के नए खिलाड़ी झॉन डुरान ने दो गोल किए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी के जरिए स्कोर किया। पहले चरण के गोलरहित ड्रॉ के बाद, सऊदी प्रो लीग क्लब ने कुल 3-0 के एग्रीगेट स्कोर से क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अल नास्र ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और झॉन डुरान, रोनाल्डो और सादियो माने की तिकड़ी ने शुरुआती गोल के…

Read More

नई दिल्ली। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को आप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक-2025 विचार के लिए लोकसभा में पेश किया। विधेयक का उद्देश्य देश में आप्रवासन से जुड़े कानूनों को नए सिरे से परिभाषित करना है। विधेयक के अधिनियम बनने पर विदेशियों एवं अप्रवास से संबंधित मामलों के वर्तमान के चार अधिनियमों- विदेशी विषयक अधिनियम-1946 और आप्रवास (वाहक दायित्व) अधिनियम-2000, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920, विदेशियों का पंजीकरण अधिनियम-1939 का स्थान लेगा। विधेयक का उद्देश्य केंद्र सरकार को भारत में प्रवेश करने और भारत से प्रस्थान करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों की…

Read More

जम्मू। जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घगवाल इलाके में सोमवार देर रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 1 बजे घगवाल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में बीएसएफ के एक संतरी ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवाब में संतरी ने संदिग्ध दिशा की ओर कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है कि कोई आतंकी व अन्य शरारती तत्व यहां की सुरक्षा भंग न करे। स्थिति का आकलन…

Read More

नई दिल्ली। केरल के कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड टेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सांसदों ने मंगलवार को राज्य की आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। केरल में आशा कार्यकर्ता अपना मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति लाभ सहित कई मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रही हैं। केरल के आशा कार्यकर्ताओं का मुद्दा सोमवार को संसद के दोनों सदनों में उठाया गया था। आशा कार्यकर्ता बेहतर वेतन और लाभ की मांग कर रहे हैं। इसमें उनका मानदेय 7000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये करना और 5 लाख रुपये का सेवानिवृत्ति लाभ शामिल है।

Read More

-स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद की बैठक संपन्न रायपुर। रायपुर स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक सोमवार को यहां संपन्न हुई। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ अश्विनी महाजन ने कहा कि पूरा विश्व भू आर्थिक विखंडन के सिंड्रोम से गुजर रहा है, इस समय सफलता की एकमात्र कुंजी स्वदेशी दर्शन पर आधारित राष्ट्र प्रथम की नीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वदेशी जागरण मंच अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के खिलाफ नहीं है बल्कि मंच का दृढ़ विश्वास है कि बहुपक्षीय व्यापार समझौते अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे नहीं हैं क्योंकि सभी देशों…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (डीएनआई) तुलसी गबार्ड हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ‘बहु-राष्ट्रीय’ यात्रा के तहत जापान, थाईलैंड के साथ भारत की यात्रा करेंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति एवं स्वतंत्रता के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध बनाने और संचार के मार्ग खुले रखने के मकसद से गबार्ड यह यात्रा कर रही हैं। गबार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा है- ‘मैं हिंद-प्रशांत की बहु-राष्ट्रीय यात्रा पर हूं, एक ऐसा क्षेत्र जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से जानती हूं क्योंकि मैं प्रशांत क्षेत्र में पली-बढ़ी हूं। मैं जापान, थाईलैंड…

Read More