-ईडी के अधिकारियों ने भिलाई-तीन थाने में लिखित शिकायत की रायपुर। दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने विगत दिवस कई प्रमुख स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के अलावा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा सांसद कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, होटल कैम्बियन के मालिक एवं राइस मिलर कमल अग्रवाल, बिल्डर मनोज राजपूत, राइस मिलर विनोद अग्रवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, सहेली ज्वेलर्स के मालिक सुनील जैन और स्टाम्प वेंडर संतोष स्वर्णकार के घर और कार्यालयों में छापेमारी की…
Author: shivam kumar
पोर्ट लुईस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को मॉरिशस पहुंच गए। मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने एयरपोर्ट पहुंच कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उनके साथ मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, विपक्ष के नेता व विदेश मंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) मॉरिशस के सर शिवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा- `मैं मॉरिशस पहुँच गया हूँ। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र…
काठमांडू। नेपाल के पूर्व राजा के समर्थन में सड़क पर उतरे जनसैलाब के बाद राजा समर्थक राजनीतिक दलों ने स्पष्ट किया है कि वो राजतंत्र की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ राजसंस्था को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या नेपाल में फिर से राजतंत्र की वापसी होने जा रही है। राजा के समर्थन में आंदोलन करने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सांसद पशुपति शमशेर राणा ने कहा कि हम सभी ने देश में बहुदलीय प्रजातांत्रिक व्यवस्था को अंगीकार किया है। नेपाल के लिए यही…
काठमांडू। प्रमुख विपक्षी दल माओवादी ने अपने पार्टी संगठन विस्तार को लेकर चलाए जा रहे सारे राजनीतिक अभियान को तत्काल स्थगित कर पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। तराई मधेश में जागरण अभियान चला रहे प्रचण्ड काठमांडू पहुंच चुके हैं और पूर्व राजा की बढ़ती सक्रियता को लेकर वे मंगलवार को संसद में संबोधन करने वाले हैं। साथ ही विपक्षी गठबंधन की बैठक भी बुलाई गई है। माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह की बढ़ती सक्रियता को लोकतंत्र, गणतंत्र, संघीयता और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बताते हुए सोमवार से पार्टी के सभी राजनीतिक…
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म कुली की शूटिंग खत्म करने के 10 दिन बाद ही बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने अथक परिश्रम के लिए मशहूर थलाइवर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। बता दें कि 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे व्यस्त और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित जेलर 2, 2023 की ब्लॉकबस्टर हिट जेलर एक कड़ी है। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म एक्शन से भरपूर मनोरंजक होने का…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,830 रुपये से लेकर 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,510 रुपये से लेकर 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में आज गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी थोड़ी और बढ़ी, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। इस लिवाली के कारण शेयर बाजार निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मंदी की आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सत्र के दौरान यानी सोमवार को बड़ी गिरावट का शिकार हो…
भागलपुर। होली को लेकर लगातार शराब तस्कर नए-नए तरीके के साथ शराब की तस्करी करने के फिराक में लगे हुए हैं। उत्पाद विभाग की टीम भी जिले में लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाथनगर थाना क्षेत्र के बहवलपुर बगीचे में छापेमारी की। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति नाथनगर थाना क्षेत्र के कबीरपुर का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद शहजाद है।…
पलामू में एनकाउंटर में मारा गया झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड पुलिस ने प्रदेश को अमन साहू के आतंक से मुक्त कर दिया है। झारखंड का यह कुख्यात गैंगस्टर मंगलवार की सुबह पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब अमन साहू को रायपुर से रांची ला रही झारखंड पुलिस की गाड़ी रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसके बाद अमन साहू ने पुलिसकर्मियों का हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने गोली चला दी। तब…
हरिहरगंज। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना सोमवार रात की है। जानकारी के अनुसार सात से आठ की संख्या में आये अपराधियों ने जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास लगाये गये एक पोकलेन,दो हाइवा में आग लगा दी। तीनों वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। आग लगाने से पहले हाइवा और पोकलेन में मौजूद…
