गुवाहाटी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर 14 मार्च को असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे असम और मिजोरम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह देरगांव में लचित बरफूकन पुलिस अकादमी में एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह कोकराझाड़ में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (आब्सू) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जाानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को मिजोरम जाने से पहले पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। बाद में वे रातभर रुकने के लिए गुवाहाटी लौटेंगे। अगले दिन 16 मार्च को वे दिल्ली रवाना होने…
Author: shivam kumar
गिरिडीह। जिले में बुधार को डुमरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसकी चिपेट में आकर दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन युवक डुमरी स्थित केबी हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय बाहा बोगा सुगन महा सापड़ाव केदाय फूलो झानो सरणा समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी तीनों अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया,…
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी थानेदारों को दिया निर्देश रामगढ़। जिले में अपराधी गतिविधियों को लगाम लगाना है। किसी भी स्तर पर अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही थाने में आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए। जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हो, इसके लिए काम करना है। यह बातें बुधवार को एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी अजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों और अतिसंवेदनशील मामलों के निष्पादन की बात तो की ही गई। लेकिन सबसे बड़ी बात पुलिस की छवि को लेकर की गई…
रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को झारखंड पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एनकाउंटर के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं बुधवार को सोशल मीडिया पर एनकाउंटर में मारे गये अमन साव के गैंग को उसके गुर्गे चलाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि अब गैंग का संचालन मयंक सिंह और राहुल सिंह करेंगे।
गिरिडीह। पारसनाथ पर्वत – सम्मेद शिखर मधुबन में एक फिर अलग आदिवासी संगठनों ने बुधवार काे पर्वत पर अतिक्रमण किये जाने के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया । विरोध प्रदर्शन में हजारों कि संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग महिला – पुरुष पारम्परिक तीर -धनुष, ढोल नगाड़ो के साथ शामिल हुए । प्रदर्शनकारी झारखंड के कई जिलों से आए थे। इनके हाथों में मारंग बुरु जुग जाहेर हमारा है। इसे खाली करों । जैसे स्लोगन लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ पर संताल समाज के प्राचीन मारंग बुरू जुग जाहेर थान पूजन स्थल हैं। इस दाैरान आदिवासी…
रायपुर। शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को समन भेजकर तलब किया है। ईडी ने चैतन्य बघेल को 15 मार्च को अपने दफ्तर में तलब बुलाया है। ईडी के अधिकारी चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। दरअसल, सोमवार को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास सहित 14 ठिकानों में छापेमारी की थी। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास सहित प्रदेशभर में 14 जगहाें पर शराब घोटाला मामले में ईडी ने छापा मारा था। ईडी की टीम ने तमाम दस्तावेजों की जांच की और पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य…
नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित नॉर्थ-ईस्ट छात्र एवं युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल के अंदर नॉर्थ-ईस्ट के एक भी युवा को रोजगार के लिए देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें नॉर्थ ईस्ट में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को 2047 तक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्य की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में शिक्षा का राजनीतिकरण बंद हो, वर्ना जनता करारा जवाब देगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि 36 महीने बीतने के बाद भी आप सरकार ने पंजाब के लिए एक भी नया काम नहीं किया,…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ईआरओ, डीईओ या सीईओ के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे के लिए 30 अप्रैल तक सभी राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से सुझावों को आमंत्रित किया है। आयोग ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। आयोग की ओर से आज राजनीतिक दलों को व्यक्तिगत पत्र जारी किए गए हैं। आयोग ने इनमें पार्टी के अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर स्थापित कानून के अनुसार चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए बातचीत का भी सुझाव दिया है। पिछले सप्ताह सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त…
कांग्रेस प्रभारी के झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने के बयान पर भाजपा ने प्रभारी को घेरा रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू के द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार दिये जा रहे हैं बयान पर उनको घेरा है। ज्ञातव्य है कि प्रभारी के राजू लगातार झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल होने की बात कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के इस बयान ने पूरी की पूरी झारखंड कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ही एक दूसरे को…
रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के 11 वें दिन गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर का मामला उठा है। जदयू विधायक सरयू राय ने इस मामले पर सरकार से सपष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि कैसे उसका एनकाउंटर हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स जानकारी सदन में रखनी चाहिए। वहीं, मंत्री ने कहा कानून व्यवस्था से ऊपर उठने वालों को हमारी पुलिस सख्ती से निपटेगी। सोमवार को पलामू में गैंगेस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए: सरयू राय सदन में जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक…
