क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जिस पैसेंजर ट्रेन जफर एक्सप्रेस पर हमला कर यात्रियों को बंधक बनाया था, उसके लिए चलाए गए सेना के बचाव अभियान के दौरान अभीतक 104 यात्रियों को बचाने और 16 विद्रोहियों को मारने का दावा किया गया है। जबकि बीएलए ने पाकिस्तानी सुरक्षाबल के 30 जवानों को मारने का दावा किया है। बीएलए अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। ट्रेन के 9 डिब्बों में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। पाकिस्तानी मीडिया समूह जीयो न्यूज के मुताबिक ट्रेन के बंधकों को छुड़ाने का सेना का अभियान बुधवार को…
Author: shivam kumar
भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सहकारिता विकास समिति की बैठक की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि भागलपुर को 50,731 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था, प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 42,691 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जो लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। अधिप्राप्ति में 80 प्रतिशत उसना एवं 20 प्रतिशत अरवा चावल धान की अधिप्राप्ति का निर्देश प्राप्त था। रबी फसल की अधिप्राप्ति के लिए पुनः भागलपुर में पैक्स एवं व्यापार मंडल का चयन किया जाना…
विक्की कौशल की फिल्म ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के जीवन पर आधारित ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता पाने वाली इस फिल्म ने निर्माताओं को भी चौंका दिया है। 25 दिन पूरे होने के बावजूद इसकी कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है। अब ‘छावा’ के 26वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे साफ है कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के जीवन…
नई दिल्ली। कोलकाता स्थित अग्रणी छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिजैक लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी ने 18 नवंबर, 2024 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के कागजात फिर से दाखिल किए थे। यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटरों पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल के बिक्री के लिए प्रस्ताव (ओएफएस) के रूप में होगा। इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं होगा। क्रिजैक लिमिटेड का 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। सोना आज 320 रुपये से लेकर 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी भी आज 1 हजार रुपये किलोग्राम तक कमजोर हुई है। भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,480 रुपये से लेकर 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,190 रुपये से लेकर 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कीमत में गिरावट आने के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। आर्थिक मंदी की आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन घबराहट का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.76 प्रतिशत टूट कर 5,572.07 अंक के…
एक पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, दो देसी कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद रांची। झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने अमन साव गैंग के तीन अपराधियों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सिकिदरी थाना क्षेत्र के अजय सिंह, रातू थाना क्षेत्र के समीर कुमार बागची उर्फ कुल्लू बंगाली और मांडर थाना क्षेत्र के वसीम अंसारी शामिल हैं। इनके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, दो देसी कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद किया गया है। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि सात मार्च को कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा के ऊपर…
रांची। रांची पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सुभाष उरांव, भागीरथ कुमार, संतोष लकड़ा, अमन कुमार के अलावा दो नाबालिग लड़के शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने इस क्षेत्र में छापेमारी की और चोरी की चार बाइकों के साथ इन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी…
रांची। रांची नगर निगम ने होली उत्सव के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिये हैं। इससे संबंधित आदेश नगर निगम के सहायक प्रशासक ने जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, सभी मल्टीपरपस सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों 13 मार्च होलिका दहन से पहले और 14 मार्च को होली के बाद साफ-सफाई और स्वच्छता का ख्याल रखने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग…
पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोड़ा में हुए एनकाउंटर मामले में एटीएस के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने अमन साव सहित सात अज्ञात लोगों पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मालूम हो कि एटीएस की टीम अमन साव को रायपुर जेल से 10 मार्च को रात रांची के लिए लेकर निकली थी। अमन साव को 12 मार्च को एनआइए कोर्ट में पेश किया जाना था। एटीएस की सकॉर्पियो पर फेंका गया था बम एटीएस के जवान तीन गाड़ी पर सवार होकर रांची जा रहे थे। जिसमें अधिकारी के साथ 14 जवान शामिल थे। एटीएस…
