पटना। बिहार में आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोपाली चौक के समीप तनिष्क शो रूम से आज अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। तनिष्क शो-रुम के स्टोर मैनेजर के अनुसार 25 करोड़ की लूट हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शो रूम को सील कर दिया है। स्टोर मैनेजर मृत्युंजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हथियार के बल पर अपराधी शो रूम अंदर घुसे और चंद मिनटों में सोना-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस इसकी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण को संसद में पारित होने के बावजूद इसके कार्यान्वयन में देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह कानून यूपीए सरकार ने पारित किया था लेकिन इस सरकार ने इसके नाम पर वोट मांगते हुए इसे दस साल तक रोक कर रखा।” उन्होंने कहा, “आज सत्ता में होने के बावजूद, भाजपा…
नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी गई। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट की शानदार विजय का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से समूचे देश में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस जोयमाला बागची को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे पहले 6 मार्च को जस्टिस जोयमाला बागची को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जस्टिस जोयमाला बागची 26 मई, 2031 को चीफ जस्टिस बनेंगे। जस्टिस बागची के नाम की सिफारिश करते समय सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इस बात पर गौर किया था कि पूर्व चीफ जस्टिस…
लखनऊ। जिले की टप्पल पुलिस ने जट्टारी चौकी अंतर्गत नई बस्ती से एक महिला समेत चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक ही परिवार के हैं और 17 साल से यहां पर अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक (देहात) अमृत जैन ने सोमवार को बताया कि मूल रूप से बांग्लादेश के बागडंडा निवासी मकसूद खान उसकी पत्नी साहिना, बेटे मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे जट्टारी स्थित नया बस्ती में अवैध रूप से रह रहे थे। 17 साल पहले वर्ष 2008 में वे आगरा…
अगस्त, 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए यह साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी। अब मेकर्स ने ‘जेलर-2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच फिल्म से सुपरस्टार रजनीकांत का पहला लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, जिससे जाहिर होता है कि इस बार भी दर्शकों को दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। निर्माताओं ने ‘जेलर…
– कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कॉलेज, मेट्रो परियोजना और स्मार्ट सिटी योजना सहित 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी लखनऊ। योगी सरकार की मंत्रिमण्डल की बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार को लोकभवन में आयोजित बैठक के उपरांत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सभी को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है। इन प्रस्तावों में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, शहरी विकास और कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई अहम निर्णय शामिल हैं। बैठक में बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के नाम पर मेडिकल…
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर सवाल उठाने को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की बात कही है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि जब कांग्रेस प्रवक्ता ने कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए थे, तब उनका अहंकार दिख रहा था। लेकिन अब रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर करारा जवाब दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी नैतिकता के आधार पर रोहित शर्मा, भारतीय टीम और भारतवासियों से माफ़ी मांगें। साथ ही, गलत बयानबाजी करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता पर कार्रवाई…
दलित समाज पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं : चन्द्रशेखर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी परिवर्तन चौक से पैदल मार्च से राजभवन जाने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस ने हजरतगंज और सिकंदरबाग के आसपास बैरीकेडिंग लगा दी इस वजह से परिवर्तन चौक व कैसरबाग के आसपास जाम लगा गया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर मथुरा में पथराव हुआ। इसकाे लेकर पार्टी की…
उत्तर 24 परगना। बेलघरिया में रेलगेट नंबर चार के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक चाय की दुकान पर तृणमूल नेता विकास सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, सर्जरी के बाद उनकी हालत कुछ स्थिर बताई जा रही है। वह स्थानीय पार्षद के करीबी माने जाते हैं। इस घटना में संतू दास नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार रात खड़दह…
कोलकाता। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपक कुमार घोष के निधन पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शोक व्यक्त किया है। शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि मैं पूर्व सिविल सेवक से विधायक बने दीपक कुमार घोष को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे पूर्व आईएएस अधिकारी और दो बार विधायक के रूप से जानने का सौभाग्य मिला है। उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पूर्व आईएसएस और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ‘विवादास्पद’ विधायक दीपक घोष (87)…
