Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद बुद्धिजीवियों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेताओं ने राजधानी ढाका के मीरपुर में शहीद बुद्धिजीवी स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और मुख्य सलाहकार प्रो. डॉ. मुहम्मद यूनुस शहीद बुद्धिजीवी स्मारक पहंचे और पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता सुबह 9:30 बजे स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।समारोह में उपस्थित…

Read More

कराची। भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। जियो न्यूज चैनल ने विमानन सूत्रों के हवाले से इसका विवरण आज सुबह प्रसारित किया। विवरण के अनुसार जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय मुस्लिम यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। फ्लाइट क्रू ने यात्री को ऑक्सीजन मुहैया कराई, लेकिन उसकी…

Read More

-7 सौ अनुसंधानकों के साथ ही डीएसपी व सर्किल इंस्पेक्टर को दिये निर्देश-कांड निष्पादन में तेजी लाने के लिए आईओ को मिलेगा लैपटाॅप व स्मार्ट फोन पूर्वी चंपारण। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने अब मिशन अनुसंधान के तहत जिले में लंबित कांडो का तेजी से निष्पादन करने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में कुल 32 हजार केस लंबित है।,जिसमे कई केस वर्षो पुराने है। इन लंबित मामलों को लेकर पुलिस कप्तान ने सभी डीएसपी , सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुसंधानकों के साथ बैठ कर सभी केस का रिव्यू करे और जरूरी…

Read More

स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर पूरे राज्य से पांच हजार अभ्यर्थी 15 दिसंबर को रांची में जुटेंगे। इसे लेकर शुक्रवार रात स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में कहा गया है कि प्राप्त सूचना के मुताबिक जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय के समक्ष चार-पांच हजार की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को जेएलकेएम, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और आजसू का भी समर्थन प्राप्त है। स्पेशल ब्रांच के पत्र के अनुसार धरना-प्रदर्शन में शामिल…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार शराब दुकान के समीप कुएं से एक युवक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान बारलोंग गांव निवासी रथुलाल महतो के पुत्र श्याम महतो( 27 )के रूप में हुई है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि श्याम महतो शुक्रवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीने के लिए कोठार के सरकारी शराब दुकान के पास गया था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश परिजनों ने शुरू कर दी। दुकान से कुछ ही दूर पर खेत में स्थित कुएं से उसका शव…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के पंचवटी एनक्लेव अपार्टमेंट में अक्सर घरेलू हिंसा और इव टीजिंग जैसे यौन शोषण के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। कभी मामला पति-पत्नी के बीच का होता है, तो कभी अधेड़ उम्र की महिला के साथ वारदात होती है। ऐसा ही एक मामला फिर पंचवटी अपार्टमेंट में हुआ है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिक भी दर्ज हुई है। 44 वर्ष की महिला शालू सिन्हा ने इव टीजिंग के मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पंचवटी अपार्टमेंट के ही ब्लॉक बी, फ्लैट नंबर 101 बी में रहने…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में चल रहे भारत मालापरियोजना में गोलीबारी करने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस दौरान मिस हैंडलिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गयी है। इससे वह घायल हो गया है। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस एक अन्य अपराधी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधी गोला थाना अंतर्गत चल रहे भारतमाला प्रोजेक्ट से रंगदारी को लेकर गोलीबारी करने पहुंचे। इस दौरान एक अपराधी को मिस हैंडलिंग के कारण बाये पैर…

Read More

रांची। सीजीएल परीक्षा को लेकर विवाद शांत नहीं हो रहा है। सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर रविवार को करीब 5000 की संख्या में छात्र रांची पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बीच पुलिस ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है और उग्र प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों से सख्ती से पुलिस निपटेगी। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने का अधिकार है। यदि छात्र उग्र प्रदर्शन करते हैं तो इसके बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि जब तक यह विवाद खत्म नहीं होता,…

Read More

सरायकेला। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार (40) की शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बडडीह गांव के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार यशपुर पंचायत की मुखया पार्वती सरदार के पति सोनू सरदार शादी समारोह से लौट रहे थे। रात के करीब 11:30 बजे बडडीह गांव के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन पर 7 गोलियां चला दीं। सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी और अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

कोलकाता। भारतीय सेना 16 दिसंबर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में फोर्ट विलियम कोलकाता में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन करने जा रही है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, समर्पण और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम जनता के लिए खुला रहेगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।पूर्वी कमान स्थित मुख्यालय के शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस आयोजन में भारतीय सेना के कौशल, परिशुद्धता और शौर्य का…

Read More

बोकारो। बोकारो जिले में कसमार प्रखंड के दांतु में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाईवे (एनएच-23) पर डाकबंगला के समीप हुई है। दांतू गांव के पास एक बोलेरो ने खड़े हुए ट्रेलर से जा टकराई। कार में सवार लोग रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के सूतरी गांव के रहने वाले थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार एक…

Read More