कीव। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर आधी रात बाद हमला किया। रूसी हमले आज तड़के तक जारी रहे। देश की वायुसेना ने यह जानकारी दी। यह हमला तुर्किये में होने वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिस्सा लेने की संभावना है। रूस ने एक हफ्ते में यूक्रेन पर 2,200 ड्रोन और 1,730 गाइडेड बमों से हमला किया है। द कीव इंडिपेंडेंट, कीव पोस्ट और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी कीव के केंद्र में तड़के शक्तिशाली विस्फोट हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को…
Author: shivam kumar
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत जासूसी एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन तीसरे दिन कमाई में बढ़त दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 34 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजार से 18 करोड़ रुपये की…
अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ रिलीज के महज दो दिन बाद ही जी5 इंडिया से हटा दी गई है। 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म 1990 के दशक के अशांत पंजाब में मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म पहले भी विवादों में रही थी। वर्ष 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसमें 127 कट लगाने और शीर्षक बदलने का सुझाव दिया था। फिल्म को पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन टोरंटो प्रीमियर और बंबई उच्च न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्माताओं ने इसे…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच क्रूड ऑयल की जरूरतों के बड़े हिस्से की आवाजाही और सप्लाई के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस से लदे जहाज अब निकलने लगे हैं। इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यह 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 0.28 डॉलर यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 0.18 डॉलर यानी 0.26 फीसदी टूटकर 68.51 डॉलर प्रति…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में सांकेतिक कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम…
पटना। बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट…
पूर्वी सिंहभूम। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिव ने सोमवार को ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों, सीसीआर साकची तथा पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप किया गया है, जिससे अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक कामाख्या पासवान को यातायात थाना साकची से टेल्को थाना, रमेश कुमार पाण्डेय को यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना, अरविंद…
रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रोहित उरांव से पूछताछ प्रारंभ की। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ का केंद्र…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में अपराधियों पर पुलिस की गोली एक बार फिर चली है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साईड केंद्रीय विद्यालय के समीप प्रिंस खान गैंग के गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। रांची, रामगढ़ और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गैंग का कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पहले शिवराज उर्फ शिवा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने जिस जगह पर हथियार छुपाए थे, वहां उसे बरामद करने गया था। लेकिन मौका-ए-वारदात…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच अभी तक तेजी का रुखा है। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे। बावजूद इसके दोनों सूचकांक की रफ्तार लगातार बनी रही। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। स्टॉक मार्केट के दिग्गज…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयर में आई बड़ी गिरावट की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स सपाट स्तर पर 0.01 अंक की सांकेतिक…
