Author: shivam kumar

नोएडा: शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने नोएडा में महिला समेत दो लोगों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी निवेश ऐप के जरिए पहले पीड़ितों का भरोसा जीता, ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाने के बाद निकासी पर रोक लगा दी। धोखाधड़ी का पता चलने पर दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पहले मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी राहुल राजपूत ने बताया कि फरवरी 2025 में उन्हें व्हाट्सएप पर निवेश से जुड़ा एक…

Read More

पुलिस ने जेल पहुंचकर पांच आरोपियों से की पूछताछ, कुल 8 आरोपी हैं जेल में बंद। -साजिश रचने और मारपीट की आशंका के चलते सभी को अलग-अलग बैरक में रखा गया। अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज हो गई है। रविवार दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस टीम अयोध्या जेल पहुंची और मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू की। इस मामले में कुल 8 आरोपी जेल में बंद हैं, जिनमें से तीन आरोपियों से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इन आरोपियों से हुई पूछताछ और बदले गए…

Read More

वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक फर्जी निवेश योजना पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रविवार को नागरी नाटक मंडली में ‘मेडलियन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना और उनकी टीम ने अचानक छापेमारी कर रुकवा दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सैकड़ों लोग बड़ी धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गए, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कंपनी के मुख्य पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में पंजीकृत इस कंपनी ने नेटवर्क मार्केटिंग…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। दोनों ने रविवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद निजी समारोह में विवाह किया। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें आमिर और गौरी रजिस्टर्ड मैरिज की औपचारिकताएं पूरी करते नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर में आमिर खान और गौरी स्प्रैट जमीन पर बैठकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ गौरी का बेटा, आमिर के बेटे आजाद, उनकी मां जीनत और परिवार के अन्य सदस्य…

Read More

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को प्रयागराज को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम योगी यमुना बैंक रोड स्थित कालीघाट (बोट क्लब) परिसर में नगर निगम द्वारा स्थापित तीन महान विभूतियों की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर रविवार को महापौर गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया…

Read More

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारियों और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके…

Read More

रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अभियान की समीक्षा बैठक में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचने और एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद रहते हैं। ऐसे में बीएलओ को इसी समय मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने और भरे हुए फॉर्म एकत्र करने…

Read More

गढ़वा। झारखंड में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुल्का गांव के गजनिया टोला में अवैध रूप से की जा रही गांजा की खेती का पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में लगी गांजा की फसल को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल 118 किलोग्राम गांजा के पौधे बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बुल्का गांव के गजनिया टोला निवासी संजय…

Read More

रांची। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार देर रात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे शराब पीने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले पब-बार के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शराब दुकानों के बाहर लोग अपने वाहन खड़े कर खुलेआम शराब का सेवन करते हैं और देर रात तक हुड़दंग मचाते…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, परिसीमन, एक राष्ट्र-एक चुनाव और अयोध्या राममंदिर में कथित चंदा अनियमितताओं समेत कई मुद्दे उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं तथा सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। जयराम रमेश ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है और राज्यों में संगठनात्मक बैठकों का दौर…

Read More

रांची। रांची के राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के आरोपों ने पूरे राज्य में चर्चा छेड़ दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त (डीसी) को निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन सड़क दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने के बाद करीब 40 दिन पहले राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल…

Read More