Author: shivam kumar

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा कर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई’। गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Read More

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय (16-20 मार्च) आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, व्यवसाय, मीडिया और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वे 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले नई दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर के…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 10 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली इंफाल ईस्ट जिले के पोरोंगपाट थाना क्षेत्र के गोलापट्टी मस्जिद अचौबा अवांग लेइराक से एनआरएफएम संगठन की एक सक्रिय कैडर लाईफ्राकपम सोनिया देवी उर्फ टोम्बी (24) को गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता, निजी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली में शामिल थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 1,07,260 रुपये बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में, इरिलबुंग थाना क्षेत्र के खोंगमैन नंदेइबम लैकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के दो सक्रिय उग्रवादी चिरोम रोस्तम…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने छापेमारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है। ईडी की टीम कांग्रेस नेता के निवास पर सुबह 7 बजे पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम के अधिकारी अभी भूपेश बघेल से पूछताछ कर रहे हैं।…

Read More

जयपुर। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुआ। इस साल का आईफा अवॉर्ड्स फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रहा, जिसने कुल दस अवॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिसे किरण राव और आमिर खान ने प्राप्त किया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ के लिए कार्तिक आर्यन को मिला, जबकि नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने ‘घोड़े जैसी चाल……

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ किए गए सभी समझौते के कार्यान्वयन को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने महाकाली संधि से लेकर टनकपुर संधि तक और पंचेश्वर से लेकर अन्य सभी समझौते को आगे बढ़ाकर कार्यान्वयन करने की बात दोहराई है। सुदूरपश्चिम प्रदेश के विधानसभा को सोमवार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि इस प्रदेश के विकास के लिए भारत के साथ हुए कई समझौते को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नेपाल का सबसे पिछड़ा प्रदेश होने के कारण इसके विकास के लिए भारत के साथ…

Read More

ओटावा। कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी को नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। तीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आसानी से नेतृत्व की दौड़ जीतने वाले मार्क कार्नी अगले आम चुनाव में लिबरल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों के कारण कनाडा की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने वाली है। 9 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाले ट्रूडो ने चौतरफा दबाव के बीच जनवरी में ही अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। पूर्व केंद्रीय बैंक गवर्नर कार्नी ने रविवार को लिबरल पार्टी का…

Read More

काठमांडू। काठमांडू में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के समर्थन में उमड़े जनसैलाब के बाद नेपाली राजनीति में हलचल देखी जा रही है। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने पूर्व राजा का विरोध करते हुए उन्हें अपने दायरे में रहने, लोकतंत्र के खिलाफ काम नहीं करने और जनता को उकसाने का काम नहीं करने की नसीहत दी है। रविवार को काठमांडू हवाईअड्डा से लेकर उनके निवास तक लाखों की संख्या में लोग सड़क पर आकर पूर्व राजा के पक्ष में की गई नारेबाजी से प्रमुख दल के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नेपाली कांग्रेस के नेता तथा गृहमंत्री…

Read More

लक्ष्मण उटेकर निर्देशित ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर इसका जबरदस्त दबदबा बना हुआ है। रिलीज के 24 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। 24 दिनों के बाद भी इसकी कमाई में गिरावट नहीं आई है और यह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ‘छावा’ ने अब तक की कुल कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘छावा’ ने अपनी रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे…

Read More

अगर किसी फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय को अच्छे से गढ़ा गया हो तो वह फिल्म सर्वश्रेष्ठ होगी। इसका एक अच्छा उदाहरण किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ है। 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। 97वें अकादमी पुरस्कार यानी ‘ऑस्कर 2025’ के लिए भारत की ओर से फिल्म ‘लापता लेडीज’ का चयन किया गया। इस साल के ‘आईफा अवॉर्ड्स 2025’ में किरण राव की फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते। समारोह में बॉलीवुड हस्तियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें फिल्म ‘लापता लेडीज’ का उत्साह…

Read More