हुगली। हुगली जिले के दादपुर थाना अंतर्गत बाबनान ग्राम पंचायत के मूलग्राम मौजा में 25 बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद का अंत नहीं होता दिख रहा है। इस विवाद की जड़ें 1994 में वामपंथी सरकार के समय से शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, जब यह जमीन 177 लोगों को पट्टे पर दी गई थी। तब से ये लोग इस पर खेती करते आ रहे हैं और इसे अपनी आजीविका का आधार मानते हैं। दूसरी ओर, जमीन के मूल मालिक होने का दावा करने वाले मोहसिन मंडल का कहना है कि वामपंथी सरकार ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा…
Author: shivam kumar
नदिया। जिले के चापड़ा थानांतर्गत गोकुरापोटा गांव के एक निवासी ने ऋण एजेंटों के कथित दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक का मकबूल हुसैन है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में 50 हजार का ऋण लिया था। उनकी पत्नी माकपा की पूर्व पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और मकबूल स्थानीय समुदाय में सम्मानित व्यक्ति थे। ऋण चुकाने के दबाव में उन्होंने अपनी एक बीघा जमीन गंवा दी, लेकिन ऋण का भुगतान पूरा नहीं हो पाया। परिवार और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एजेंट लगातार उन पर अधिक पैसे के…
पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली प्रखंड के सुगांव स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय का सोमवार को बिहार सरकार के एससी एसटी कल्याण मंत्री जनक चमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्कूल में पढ़ने वालो बच्चों से स्कूल की व्यवस्था,पढ़ाई छात्रावास व भोजन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने स्वयं रसोई रूम में जाकर बन रहे भोजन को देखा और भोजन में दिए जाने वाले व्यंजन के बारे में जानकारी ली। छात्रावास का निरीक्षण करते हुए कमरे की साफ-सफाई व रख-रखाव का जायजा लिया। बच्चों को सरकार से मिलने वाली सामग्री व पाठ्य पुस्तक के बारे में…
रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। मानहानि मामले में चाइबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत की ओर से राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित से छूट नहीं देने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई। मामले में अदालत ने राहुल गांधी के आग्रह को देखते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान की। साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत के तहत चाइबासा की निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पर लगी रोक…
रांची। झारखंड सहित देशभर में होली की धूम है। होली को लेकर लोग जहां तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सरकारी छुट्टियों में भी फेरबदल कर कर्मचारियों को सरकार सहायता पहुंचा रही है। झारखंड सरकार के सचिवालय में होली की छुट्टी चार दिनों की होगी। कार्मिक विभाग ने होली को लेकर 13-14 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित की है। 15 शनिवार और 16 रविवार होने की वजह से लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद कर्मी उठा पायेंगे। इसी तरह सरकारी बैंक में भी 13-14 मार्च को छुट्टी घोषित की गयी है। हालांकि होली 15 मार्च को है। ऐसे में शनिवार…
रांची। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल द्वारा 1 जनवरी से 4 मार्च 2025 के बीच जारी आंकड़ों के अनुसार, झारखंड का देवघर जिला साइबर ठगी के मामलों में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस अवधि में देवघर में 2,604 सक्रिय मोबाइल नंबर साइबर ठगी में शामिल पाये गये हैं। रिपोर्ट में देशभर के 74 जिलों को साइबर ठगी के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनमें झारखंड के पांच जिले शामिल हैं: देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह और रांची। विशेष रूप से, जामताड़ा जिला, जो पहले साइबर अपराध के लिए कुख्यात था, अब 14वें स्थान पर…
रांची। 2011 बैच के आइएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की तबीयत बिगड़ गयी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार निलंबित आइएएस अधिकारी छवि रंजन को तबीयत खराब होने के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छवि रंजन में हृदयघात के लक्षण दिखने के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया है।
विशेष झामुमो ने परिसीमन का विरोध करने की घोषणा कर खोल दिया है मोर्चा आदिवासियों की सीट कम होने की आशंका से उठा है विरोध का स्वर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सियासी फिजाओं में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर तैरने लगा है। झामुमो ने इसके विरोध की घोषणा कर इस मुद्दे को गरमा दिया है। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार 2026 में देश भर में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इस परिसीमन से झारखंड के भी राजनीतिक स्थिति में बदलाव होने वाला है। अगर 2026 में परिसीमन…
रांची। राजधानी रांची की सड़कों, नालियों, और सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम पर है, लेकिन नगर निगम खुद अपने परिसर को ठीक से नहीं देख पा रहा है। यह स्थिति नगर निगम के अधिकारियों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि जिस संस्था को शहर के साफ-सफाई और विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह खुद अपनी कार्यक्षमता पर प्रश्नचिन्ह क्यों खड़ा कर रही है। रांची नगर निगम के परिसर में स्थित पार्किंग की स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां पर लगाए गए पेवर ब्लॉक अब टूटने लगे हैं। जगह-जगह पेवर ब्लॉकों के उखड़ने से वाहन खड़ा करने…
दुबई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारत द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं संन्यास नहीं लेने वाला।” रोहित ने इस विषय पर खुद पहल करते हुए कहा, “एक और बात। मैं इस प्रारूप से संन्यास नहीं लेने वाला, ताकि आगे कोई अफवाह न फैले।” भारत को चार ICC ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने और दो खिताब जिताने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने यह घोषणा आत्मविश्वास के साथ की। यह बयान उन्होंने किसी सवाल के…
दुबई। भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई और इस खिताबी सफर को ‘संपूर्ण टीम प्रयास’ करार दिया। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे और एक बड़ा टूर्नामेंट जीतना हमारी प्राथमिकता थी। यह एक अविश्वसनीय अहसास है। हमारी टीम में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं जो भारतीय क्रिकेट को सही दिशा में आगे ले जा रहे हैं। उनके साथ खेलना और अपने अनुभव को…
