रांची। विश्व हिन्दू परिषद झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय मंत्री वीरेन्द्र विमल ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू की घटना पर कड़ी नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा है कि क्रिकेट में भारत के विजय का उत्सव मना रहे राष्ट्रप्रेमियों पर मध्यप्रदेश के महू में जिस प्रकार से जिहादी मुसलमानों ने हमला किया, वह उनकी राष्ट्रद्रोही मानसिकता को ही उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह बार-बार दिखा है, कि भारतीयों और हिन्दुओं का हर उत्सव, हर खुशी जिहादियों का निशाना बनती है। चैम्पियंस ट्राफी में भारत की जीत महु के मुसलमानों को इतनी बुरी लगी कि मस्जिद से पत्थर चलने लगे।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,700 रुपये से लेकर 87,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,390 रुपये से लेकर 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिलीजुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना। हालांकि थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे शेयर बाजार की चाल में दोबारा तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी ट्रेड नीति को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। टेक शेयरों में हुई खरीदारी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए।…
-हंगामा को लेकर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन सोमवार को 11 बजकर 10 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लचर विधि व्यवस्था का सवाल उठाया और इस पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है और यह स्थिति हेमंत सरकार की वजह से बनी है। मरांडी ने कहा कि राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं और ऐसा लगता है कि राज्य में अपराधियों का हौंसला…
सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी मम्मी-पापा बोकारो। अपने माता-पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर 29 वर्षीय डॉ आर्या झा ने रविवार की देर रात आत्महत्या कर ली। डॉ आर्या ने बोकारो जनरल अस्पताल के डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। ड्यूटी से लौटने के बाद आर्या की सहकर्मी को घटना की जानकारी हुई और उसने हॉस्टल में हो-हल्ला कर सबको बताया। घटना की सूचना पाकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन और सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।…
लोहरदगा। लोहरदगा-रांची नेशनल हाईवे स्थित सेरेंगहातू चर्च मोड़ के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया। एक तेजरफ्तार कार ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेरेंगहातू तोडार गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र की शादी के लिए बाराती चर्च टोला जा रहा था। इसी दौरान, लोहरदगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बारात में जा घुसी। हादसे में राजेश उरांव…
रांची। रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कंपाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंधोपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है। उन्हें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उनके पिता के कमरे से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद वे अपने पिताजी के फ्लैट पहुंचे। जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक प्रदीप यादव ने राज्य में आदिवासी हित में जनजातीय सलाहकार परिषद के कार्यरत होने, अनुसूचित जातीय सलाहकार परिषद का गठन नहीं किये जाने और इसके लिए सरकार के स्तर से किये जाने वाले प्रयासों को लेकर सवाल पूछा। इस पर राज्य सरकार की ओर से स्वीकार किया गया कि आदिवासी हित में राज्य में जनजातीय सलाहकार परिषद कार्यरत है। राज्य में 12% अनुसूचित जाति की आबादी के लिए टीएसी की तर्ज पर अनुसूचित जातीय सलाहकार परिषद के गठन पर कहा कि झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद नियमावली 2008 अधिसूचित किया गया है।…
लोहरदगा। होली पर्व पर हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी। इसे लेकर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि होली का त्यौहार सभी लोग सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनायें। अगर बच्चे व युवा किसी पर रंग फेंक देते हैं तो उन्हें एक अभिभावक की तरह समझायें। किसी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न नहीं होने दें। होली का त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जा सके इसके लिए दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बारीकी…
पलामू। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमाना बाजार में सोमवार को एक पटाखे की दुकान में आग लग गयी। इस भीषण आग में दुकानदार समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वांह्न करीब 11.30 बजे गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित कुश कुमार की पटाखों की दुकान में अचानक से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकानदार समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है। सूचना के बाद छत्तीसगढ़ कई सीमा स्थित रामानुजगंज से दमकल पहुंच कर आग पर नियंत्रण किया, लेकिन तब-तक दुकानदार सहित…
