रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है । आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक 94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। सिर्फ रांची से 78 जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है।आम और खास लोगों ने लिया सेवा का लाभ एयर एंबुलेंस के जरिए त्वरित और सहजभाव…
Author: shivam kumar
रांची। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का नागरिक अभिनंदन और प्रवचन 20 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित किया जाएगा। स्वामी सदानंद महाराज के नागरिक अभिनंदन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस संबंध में सोमवार को विनय सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। रांची के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर में 15 मार्च को होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर को फूलों और विद्युत लड़ियों से सजाया जाएगा। मंदिर में हर वर्ष होली के तीन दिन भगवान राधा-कृष्ण…
रांची। राज्य सरकार के मुताबिक, झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों को पेंशन, सम्मान दिया जा रहा है पर छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हो रहा। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नागेंद्र महतो ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग से पूछा था कि अलग राज्य आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी चिह्नतीकरण आयोग द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आंदोलनकारी के तौर पर लाभ दिया जा रहा है। इस पर विभाग ने बताया कि विभागीय संकल्प सं 1938, 30-4-2021 द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों/ आश्रितों को सम्मान, सुविधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। पुलिस फायरिंग या कारा में मृत या दिव्यांग…
दुमका। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। पहली सड़क दुर्घटना में मामा-भांजा की मौत हो गयी है। वहीं दूसरी ओर मौसेरे भाई की शादी से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पहली घटना जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास घटी। जहां आॅटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतकों की पहचान सचिन मोसाद और ढालू संतरा के…
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुकबाले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
दुमका। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। दुमका परिसदन में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमें यह फीडबैक मिला है कि काफी संख्या में ऐसे कांग्रेसी हैं, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। खास बात इसमें यह भी है कि इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता स्तर के लोग भी शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि वर्तमान में मैं पूरे झारखंड का दौरा कर रहा हूं। इस दौरान कांग्रेसियों…
रांची। जेल में बंद झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी छवि रंजन के विरुद्ध इडी ने राज्य सरकार से अभियोजन स्वीकृति की मांग की है। इडी के पत्र के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से अभियोजन स्वीकृति की मांग करने का प्रस्ताव दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह राज्य सरकार द्वारा छवि रंजन के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दे दी जायेगी। मालूम हो कि रांची के डीसी रहे 2011 बैच के आइएएस अधिकारी छवि रंजन को इडी ने बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जेवाली 4.55 एकड़ जमीन के अवैध खरीद-बिक्री…
नम आंखों से गांव वालों ने दी विदाई, आर्मी के जवानों ने दी सलामी मांडर। मांडर के नगड़ा पंचायत स्थित कनभिट्ठा गांव निवासी आर्मी जवान छोटन उरांव का आकस्मिक निधन ट्रेनिंग के दौरान बेंगलुरु में हो गया। शहीद छोटन उरांव बरेली में पदस्थापित थे। वर्तमान में वो टेÑनिंग सेंटर बेंगलुरु में कोर्स करने के लिए गये हुए थे। 7 मार्च को अचानक ट्रेनिंग के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलने के बाद से गांव में हर तरफ शोक व्याप्त था। रविवार को शहीद छोटन उरांव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल…
विशेष हिंदी विरोध की राजनीति से अपना ही नहीं, देश का भी नुकसान करेंगे स्टालिन भाषा के बारे में विवाद का पैंतरा खड़ा करना दक्षिण के राज्यों की पुरानी चाल है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष मेंं आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। तमिलनाडु समेत कई गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी भाषा को लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा है। तमिलनाडु सरकार ने हिंदी को लेकर ही प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने से मना कर दिया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने साफ कह दिया है कि वह इसे लागू नहीं होने देंगे। उनकी घोषणा पर…
रांची। लोअर बाजार थाना पुलिस ने अफीम तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खूंटी निवासी मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्टल, आठ एमएम की तीन जिंदा गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सिटी एसपी केवी रमन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास पानी की टंकी के समीप संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उपराष्ट्रपति को कल रात 2:00 बजे सीने में दर्द और घबराहट के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आज एम्स गए। धनकड़ का कार्डियोलॉजी विभाग में क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज चल…
