फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। इस दौरान 57 आराेपित गिरफ्तार किए गये हैं, जो विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ ने रविवार काे बताया कि वारंटियों, एनबीडब्ल्यू व एसआर केसो में वांछित आराेपिताें काे धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 53 एनबीडब्ल्यू वारंटी, दो एसआर केसों में वांछित और दो अन्य मामलों में वांछित आराेपिताें को जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आराेपिताें को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: shivam kumar
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत बजबज शाखा के संतोषपुर स्टेशन के पास रविवार सुबह आग लगने से दस झोपड़ियां जलकर राख हो गई। संतोषपुर स्टेशन के पास एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:15 बजे बजबज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास अचानक आग लग गई। हालांकि रविवार होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इंजन के पहुंचने से पहले ही आग फैल…
कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिलांतर्गत चार नम्बर रेलवे गेट के पास भाड़ पट्टी इलाके में शनिवार रात गोली मारकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक दम्पति घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे भाड़ पट्टी इलाके में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अचानक पति-पत्नी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में दंपति घायल हो गए। घटना की सूचना बेलघरिया थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पति को सागरदत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गम्भीर बनी…
दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है- भारतीय टीम- रोहित…
हरिद्वार। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला है। मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम की जीत के लिए दुआओं का दौर जारी हो गया है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों ने भारतीय टीम की जीत के लिए कामना करते हुए मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि आज हरिद्वार की पावन स्थली हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई है। भगवती मां गंगा का…
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (रविवार) चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाने वाला है। यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोपहर 2 बजे टॉस होगा। फाइनल जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीतना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बल्ले के साथ, जबकि मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव गेंद के साथ अहम रहेंगे। न्यूजीलैंड के लिए बल्ले के साथ टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और केन विलियमसन अहम साबित हो…
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर को क्षति पहुंचाने और नफरत फैलाने वाले नारे लिखे जाने की निंदा करते हुए इसके पीछे जिम्मेदार तत्वों के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में बर्बरता के बारे में रिपोर्ट देखी है। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की सबसे मजबूत शर्तों की निंदा करते हैं। हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करने…
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में प्रयागराज महाकुंभ से लौटे श्रीपंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के नागा संतों ने पंचकोशी यात्रा पूरी कर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में उपस्थिति लगायी। इस दौरान काशी विश्वाथ का दरबार “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। महानिर्वाणी अखाड़ा के नेतृत्व में संतों ने पांच दिवसीय यात्रा के उपरांत मणिकर्णिका चक्र पुष्कर्णी तीर्थ कुंड में संकल्प का विसर्जन किया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नागा संतों ने रंगभरी एकादशी से पूर्व बाबा के गौना की खुशी में उनके रजत विग्रह पर हल्दी और पुष्प…
-श्री काशी विश्वनाथ का गौना उत्सव: भव्यता और श्रद्धा का संगम, दरबार में जुटे शिवभक्त वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की पूर्व संध्या पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में हल्दी की पारंपरिक रस्म पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ हुई। इस अवसर पर धाम में भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और भक्तिमय माहौल ने काशी की गलियों को मंगलमय कर दिया। दरबार में उत्सव की शुरुआत प्रातःकाल मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थल से बाबा विश्वनाथ के लिए भेजी गई हर्बल अबीर-गुलाल और अन्य उपहार सामग्री…
नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। रविवार सुबह कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर हमलावरों ने आपत्तिजनक नारे लिखे और तोड़फोड़ की। इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “हमने कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबरें देखी हैं। हम इस तरह के घृणित कृत्यों की कड़े शब्दों…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार सुबह दिल्ली के एम्स के हृदय विभाग में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को सुबह बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत थी। एम्स अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 73 वर्षीय धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हो रही थी। धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा है।
