Author: shivam kumar

नवादा। नवादा में रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन में रविवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबिगहा गांव की है, जहां इण्डेन घरेलू गैस के सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे धू-धू कर ट्रक जल कर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि वाहन में लदे सभी गैस सिलेंडर खाली थे। अचानक लगी इस आग की घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर आग बुझाने की कोशिश भी…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा पुलिस अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बदगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोलेयडा, जरकंडी, जलासर और कातिदिरी के वन क्षेत्र में लगभग सात एकड़ भूमि पर फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत ट्रैक्टर की सहायता से लगभग सात एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।साथ ही, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम…

Read More

मथुरा। मथुरा पुलिस प्रशासन ने जहां विश्व प्रसिद्ध बरसाना लट्ठा मार होली सकुशल सम्पन्न कराई है वहीं मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को रविवार तड़के हाईवे स्थित हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के…

Read More

साहेबगंज। साहेबगंज राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) की पूर्वी क्षेत्रीय समिति ने साहेबगंज कॉलेज और गोड्डा कॉलेज की बीएड मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा, संथाल परगना कॉलेज (दुमका) और केकेएम कॉलेज (पाकुड़) को अंतिम शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। एनसीटीइ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कॉलेजों में कई अनियमितताएं पायी गयी हंै। साहेबगंज कॉलेज में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुर्इं। फायर सेफ्टी और बिल्ंिडग सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया। जमीन से संबंधित दस्तावेज और सैलरी स्टेटमेंट भी नहीं सौंपा गया। वहीं गोड्डा कॉलेज में एनसीटीइ के नियमों की अनदेखी करते हुए शिक्षकों की भर्ती की…

Read More

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के हरपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए एक नेपाली के गांजा तस्कर को हिरासत में लिया, जिसके लग्जरी कार से 15 लाख रुपये के साथ-साथ बड़ी मात्र में गांजा बरामद हुआ है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल का एक बड़ा गांजा तस्कर नेपाली नंबर की लग्जरी गाड़ी से लगभग 70 किलो गांजे की खेप नेपाल से लाकर भारतीय क्षेत्र में डिलीवरी देने वाला है।जिसके बाद हरपुर थाना पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए सैनिक रोड में उक्त तस्कर…

Read More

पलामू। जिले के छतरपुर और हरिहरगंज में दो सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हरिहरगंज में दो, जबकि छतरपुर में एक युवक की मौत हुई। पहली घटना शनिवार रात छतरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर-जपला रोड में अरुण आवासीय विद्यालय के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत युवक और…

Read More

रांची। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से हवन और महायज्ञ किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश साहू और प्रवक्ता बादल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी और मंदिर के पुजारियों ने हवन-पूजन कर भारत की विजय की कामना की। महायज्ञ के दौरान पहाड़ी बाबा से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करे।राजेश साहू ने कहा कि भारत की जीत पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाएगी। वहीं, प्रवक्ता बादल सिंह…

Read More

रांची। बीआईटी ओपी पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमरेश कुमार सिंह और गौतम कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण टेंट हाउस के पीछे, ग्राम केदल स्थित एक मकान में कुछ लोग हथियार और गोली के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान दो…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान रविवार को एक तीन किलो का आईईडी बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे को एक बार फिर से विफल किया है। टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली पहाडी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये एक आईईडी बम…

Read More

मांडर कॉलेज मैदान में प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह का आयोजन -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से अन्याय न सहने की अपील की मांडर। मांडर कॉलेज मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज एक बार फिर आधी आबादी ने अपनी ताकत का अहसास कराया। प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अन्याय और अत्याचार को चुपचाप सहने और देखने को भी अन्याय की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक भारत की महिलाएं अब घर की चौखट को लांघ कर अपने हक-अधिकार और खुद पर हो रहे जुल्म के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी जिले में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कहा कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं क्योंकि मेरे पास करोड़ों माताओं और बहनों का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस दिन, गर्व से कह सकता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं। जब मैं कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं, तो कई लोगों के कान खड़े हो जाएंगे। आज पूरी ट्रॉल सेना मैदान में उतर जाएगी, लेकिन मैं फिर भी दोहराऊंगा कि मैं दुनिया का…

Read More