Author: shivam kumar

-जदयू कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहे हैं। इस दौरान लालू-राबडी राज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले जो नेता था उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। आज सभी जगह भारी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। नारी शक्ति सम्मेलन में आई…

Read More

प्राग। भारत की शतरंज में बादशाहत जारी रखते हुए ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता। उन्होंने प्रतिष्ठित प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के 25 वर्षीय अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्की के गुरेल एदिज के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए कुल छह अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। विश्व नंबर 8 आर प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट में पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें अंतिम दौर में डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने भारत में आयोजित होने वाली पहली शूटिंग लीग (शूटिंग लीग ऑफ इंडिया- एसएलआई) के लिए 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तारीखें आवंटित कर दी हैं। इस लीग को आईएसएसएफ की आधिकारिक मान्यता मिलने से इसे वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता का दर्जा प्राप्त होगा। राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इस लीग में दुनिया के शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, क्योंकि भारत का इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रोफाइल है। आयोजन को…

Read More

गौतमबुद्धनगर पहुंचे सीएम योगी, सिफी डेटा सेंटर का किया उद्घाटन गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में सिफी कंपनी के डेटा सेंटर और एमओक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हुआ है। यह क्षेत्र आज के युवा और वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। आज का युवा अलग पहचान बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश में 15 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के…

Read More

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नारी शक्ति सिर्फ सृजन नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, प्रेम और प्रेरणा की मूर्ति है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं…

Read More

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जब आधी आबादी सशक्त होती है तो पूरा समाज समृद्ध हो जाता है। अबुआ सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य की हमारी मां, बहन, बेटियों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि हमारा संकल्प आधी आबादी को सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में सशक्त भी बनाना है। हर कदम पर आपका यह बेटा और भाई आपके साथ खड़ा है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार‌‌ को कहा कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। विमान को दुर्घटनास्थल से हटाने के प्रयास जारी हैं। भारतीय वायुसेना ने विमान को मौके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना से हवाई अड्डे के क्षेत्र में कुछ बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। रक्षा मंत्रालय के…

Read More

कोलकाता। सात दशकों से चले आ रहे तिब्बत विवाद में अप्रत्याशित मोड़ आया है। साल 2010 के बाद से पहली बार चीन ने तिब्बत के निर्वासित नेताओं के साथ सीधे संवाद किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बातचीत जुलाई 2024 में हुई थी, जो एक वर्ष से अधिक समय तक गुप्त रूप से चली मध्यस्थता प्रक्रिया का परिणाम थी।हालांकि वार्ता अभी शुरुआती चरण में है लेकिन यह स्पष्ट संकेत है कि बीजिंग ने अपने रुख में बदलाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार वार्ता की पहल चीन ने की, जबकि पहले तिब्बती नेतृत्व ही संवाद के लिए…

Read More

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न महिला समूहों की सदस्य कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मिलीं। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी मांगों एवं भावनाओं को ज्ञापन के माध्यम से सुना। विधायक कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही महिलाओं…

Read More

दमिश्क। सीरिया एकबार फिर गृहयुद्ध की चपेट में है। देश के नये शासन और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद समर्थकों के बीच गुरुवार को शुरू हुआ खूनी संघर्ष लगातार जारी है। इस टकराव में अबतक करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है। दिसंबर में विद्रोहियों ने असद को सत्ता से हटा दिया था, जिसके बाद से पहली बार सीरिया में हिंसा का यह दौर शुरू हुआ है। 14 साल तक गृहयुद्ध की आग में जले सीरिया में पिछले साल तब शांति का दावा किया जा रहा था जब इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व वाले विद्रोही समूह ने…

Read More

इस्लामाबाद। अवैध शरणार्थियों के खिलाफ पाकिस्तान भी अमेरिका की तरह सख्त कदम उठाने जा रहा है। पाकिस्तान ने अवैध शरणार्थियों और अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों को 31 मार्च तक देश छोड़कर जाने को कहा है। निर्धारित समय के भीतर अगर उन्होंने स्वेच्छा से पाकिस्तान नहीं छोड़ा तो उन्हें 1 अप्रैल से जबरन निर्वासित किया जाएगा। यह निर्णय सरकार के अवैध विदेशी वापसी कार्यक्रम (आईएफआरपी) का हिस्सा है, जो शहबाज शरीफ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से लागू किया था। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि सभी अफगान नागरिकता कार्ड धारकों और…

Read More