नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि स्वावलंबी, स्वाभिमानी, स्वतंत्र और सशक्त नारी के बल पर ही विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए पुरुषों से महिलाओं को सहयोग करने की अपील की है। राष्ट्रपति नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘नारी नेतृत्व से विकसित भारत’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, उनके अधिकारों के…
Author: shivam kumar
– महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब बहनों को 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करते हुए कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री उपस्थित रहे। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने अपने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान…
इम्फाल। मणिपुर में करीब दो साल के बाद शनिवार से प्रमुख मार्गों पर सरकारी बस सेवाएं पुनः शुरू हो गई हैं। इम्फाल से सेनापति जिले के लिए कांगपोकपी होते हुए और इम्फाल से चुराचांदपुर जिले के लिए बिश्नुपुर के रास्ते बसें चली। सुबह 9 बजे इम्फाल एयरपोर्ट से बसें चलीं। इसके साथ ही, पूरे राज्य में लोगों की मुक्त आवाजाही भी बहाल कर दी गई। यह निर्णय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद लिया गया है। मुख्य सचिव पीके सिंह ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि ये बसें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की सुरक्षा…
—मुरादाबाद में 2001 में एके-56 के साथ किया गया था गिरफ्तार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की सहारनपुर की टीम ने मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से 25 हजार के इनामी संदिग्ध आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़ा हुआ है। इससे पूर्व मुरादाबाद में उसे एके-56 के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वर्ष 2007 में जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। एटीएस ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संदिग्ध आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ…
काठमांडू। नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गयी है। भूकंप का असर चीन सीमा से लगे कई जिलों में दिखा। राजधानी काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति होने की कोई खबर नहीं है। नेपाल के भूकंप मापन केंद्र के मुताबिक, शनिवार दोपहर स्थानीय समय के अनुसार 2:35 बजे भूकंप आया। भूगर्भविद भरत कोइराला ने कहा कि भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिगात्से में है। उल्लेखनीय है कि तिब्बत के शिगात्से में इसी…
काठमांडू। नेपाल से पिछले वर्ष 54 अमेरिकी नागरिकों को विभिन्न आरोप में डिपोर्ट किया है। इनमें अधिकांश धर्मांतरण के काम में शामिल होने वाले अमेरिकी नागरिक शामिल हैं तो कुछ वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध तरीके रहते हुए पाए जाने के कारण निष्कासित हुए। नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के रहे रिकार्ड के मुताबिक 01 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक में 54 अमेरिकी नागरिकों को देश से निष्कासित किया गया है। विभाग के प्रवक्ता ईश्वरी दत्त ने कहा कि नेपाल के प्रचलित कानून के मुताबिक अन्य देशों के अवैध नागरिकों के साथ अमेरिकी नागरिकों को भी…
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने शनिवार को हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी में मारुति सुजुकी इंडिया के व्यापक नेटवर्क और हीरो फिनकॉर्प के नए और पुराने कार लोन के लिए अनुकूलित वित्तीय समाधानों का लाभ उठाया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस एमओयू को दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप दिया गया, जिनमें मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से मार्केटिंग और बिक्री के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी, एलाइड बिजनेस के उपाध्यक्ष कमल महत्ता,…
मुख्यमंत्री के भड़काऊ बयान से बढ़ा अपराधियों का हौसला रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपराधियों द्वारा एनटीपीसी हजारीबाग के डीजीएम गौरव कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना से स्तब्ध हूं। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गयी, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं। कहा कि…
फिरोजाबाद। जिले के उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक को गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। माेहल्ला शांति नगर में रहने वाले गुड्डू का पड़ाेसी गोलू से किसी बात काे लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई और गाेली विवाद शांत कराने पहुंचे माेहल्ले के ही सोनू को जा लगी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत…
जालौन। जालौन के जिला एवं सत्र न्यायालय ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला न्यायाधीश अचल सचदेव ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव का है। 12 मार्च 2024 को खेत के विवाद को लेकर राजू चौहान, उसके पुत्र शिवम, सत्यम, किशन और पप्पू ने परशुराम और उनकी पुत्री नेहा के साथ मारपीट की थी। परशुराम को सिर में गंभीर चोटें आईं। अगले दिन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र चतुर सिंह…
कोलकाता। एसएफआई नेता सृजन भट्टाचार्य को पुलिस ने तलब किया है। उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के जादवपुर थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस ने सृजन से उस दिन की घटनाओं से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लेकर आने को कहा है। इससे पहले एसएफआई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए थे। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सृजन भट्टाचार्य ने कहा, “मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उस दिन मैं विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद नहीं था। मेरे पास जो तस्वीरें और वीडियो हैं, वे सोशल मीडिया से मिली हैं। मैं उन्हें पुलिस को…
