हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित फतहा के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) कुमार गौरव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों द्वारा पीठ में गोली मारे जाने के बाद कुमार गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे और शनिवार को जब वह अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना स्थल हजारीबाग और बड़कागांव के बीच स्थित है,…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड सचिवालय सेवा के 14 पदाधिकारियों संयुक्त सचिव पद में पदस्थापित कर दिया गया है। विगत दिनों ही इन अधिकारियों को उपा सचिव से संयुक्त सचिव में प्रोन्नति दी गयी थी। सभी अधिकारी के धारित पद को संयुक्त सचिव पद में उत्क्रमित करते हुए पोस्टिंग की गयी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी दी है। इन अधिकारियों को संयुक्त सचिव पद में पोस्टिंग वेदन रत्न मोहन- पर्यटन-कला संस्कृति, खेलकूद युवा कार्य विभाग. ओम प्रकाश तिवारी-गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग. कौशल किशोर झा- वित्त विभाग. सुदेश कुमार वर्मा- झारखंड राज्य सूचना आयोग. बैजू प्रसाद- सूचना प्रौद्वोगिकी…
रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में एक अत्याधुनिक वेंडर मार्केट का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसकी कुल लागत 1.52 करोड़ रुपये है। नगर निगम के अनुसार, यह प्रोजेक्ट 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस वेंडर मार्केट का उद्देश्य शहर में असंगठित रूप से चल रहे स्ट्रीट वेंडर्स को एक स्थायी और व्यवस्थित व्यापारिक स्थान प्रदान करना है। वेंडर्स को मिलेगा स्थायी व्यापारिक स्थान वेंडर मार्केट में कुल 186 स्ट्रीट वेंडर्स को दुकानें आवंटित की जाएंगी, जिससे उन्हें अपनी दुकानों के लिए एक निश्चित और स्वच्छ स्थान मिलेगा। इसके साथ ही, ग्राहकों के लिए…
रांची। झारखंड में मार्च माह से ही गर्मी रौद्र रूप दिखायेगी। माह के अंत से रांची सहित अधिकांश जिलों में तापमान चार से पांच डिग्री की वृद्धि होगी। इससे रांची में तापमान बढ़कर लगभग 37-38 डिग्री हो जाएगा, जबकि गर्मी अभी तीन माह बाकी है। वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। सुबह में ठंड का एहसास हुआ, जबकि दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.9, डालटेनगंज में 33.2, बोकारो में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, चाईबासा 34.8, देवघर 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से महिला विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्रियों और विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से नारी शक्ति को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष की सभी महिला विधायक सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं…
रांची। बाबूलाल मरांडी के बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने और पार्टी की ओर से इसकी सूचना स्पीकर को दे दिये जाने के बाद विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी के अंदर विधायक दल के नेता बनने के लिए अंतर्कलह और विधायक दल की बैठक में चंपाई सोरेन, सीपी सिंह की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किये हैं। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने मीडिया से कहा कि बीजेपी के विधायक दल की बैठक में…
रांची। राजधानी रांची के चान्हो स्थित एक आश्रम में डबल मर्डर की घटना के दो दिन के भीतर रांची में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला से विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। यह मामला शुक्रवार को सदन में भी गूंजा। इस बीच विधानसभा आये सूबे के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हमला करने वाले की पहचान हो गयी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल नंबर से मैसेज आया था। उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा…
लंदन। डर्बीशायर के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड लॉयड ने 2025 सीज़न से पहले क्लब के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। लॉयड, जिन्होंने 2023 में ग्लेमॉर्गन से डर्बीशायर का रुख किया था, पिछले साल काउंटी चैंपियनशिप में टीम के कप्तान थे, लेकिन उनकी अगुवाई में डर्बीशायर डिवीजन टू में सबसे निचले स्थान पर रहा और ‘वुडन स्पून’ प्राप्त किया। अपने पहले पूर्ण सीज़न में 32 वर्षीय लॉयड ने चैंपियनशिप में बल्ले से 23.47 की औसत और गेंद से 31.00 की औसत से प्रदर्शन किया। उन्होंने बेहतर व्यक्तिगत प्रदर्शन की उम्मीद में कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है। डर्बीशायर के हेड…
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की का मानना है कि बेन स्टोक्स को वनडे कप्तानी सौंपने पर विचार न करना मूर्खता होगी। 2019 वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड एक और खराब आईसीसी टूर्नामेंट से गुजर रहा है, जहां टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में एक भी मैच जीते बिना बाहर हो गई। इसके बाद कप्तान जोस बटलर ने पद छोड़ दिया, जिससे अब इंग्लैंड क्रिकेट प्रबंधन के सामने टीम के भविष्य को संवारने के लिए अहम फैसला लेने की चुनौती है। स्टोक्स, जो 33 साल के हैं, इंग्लैंड क्रिकेट में एक प्रेरणादायक खिलाड़ी रहे हैं और…
रानीपेट (तमिलनाडु)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चाहे प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो, तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज चेन्नई से करीब 70 किमी दूर रानीपेट जिले में आयोजित सीआईएसएफ की 56वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रत्येक राज्य की भाषा को…
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विवादित स्थल जामा मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इलाके के सभी संवेदनशील चौक-चौराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि विवादित स्थल पर जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। संदिग्ध व्यक्तियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। पुलिस बल और पीएसी की तैनाती करते हुए…
