– समिति की रिपोर्ट मिलने पर सिफारिशों का समयबद्ध तरीके से पालन किये जाने के निर्देश नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय वायु सेना को आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पहचाना है। इसी आधार पर वायु सेना को और ताकतवर बनाने के उपाय सुझाते हुए रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायु सेना में लड़ाकू विमानों की कमी और हर साल भारत में कम से…
Author: shivam kumar
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार का करने का आरोप लगाया है। मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए। किन्तु अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसद शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा मंगलवार से प्रभावी हो गई। यह अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों को एक समान लाने के उद्देश्य से एक असाधारण कार्रवाई है। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के कमजोर होने का खतरा है। सीएनएन की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी तरह के चीनी आयात पर टैरिफ को 10 फीसद से दोगुना कर 20 फीसद कर दिया। यह शुल्क सैकड़ों अरबों चीनी सामानों पर मौजूदा टैरिफ के शीर्ष पर हैं। टैरिफ के प्रभावी होने से कुछ समय पहले व्हाइट हाउस ने…
लंदन। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया लंदन से जल्द ही बांग्लादेश लौट सकती हैं। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। बेगम खालिदा जिया फिलहाल लंदन में रह रहे अपने बेटे तारिक रहमान के आवास पर इलाज करवा रही हैं। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार बेगम खालिदा जिया के चिकित्सक और बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन ने यह टिप्पणी सोमवार को लंदन में जिया परिषद यूके की इफ्तार पार्टी के बाद पत्रकारों से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बांग्लादेश लौट सकती हैं। उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर…
काठमांडू। राजधानी के व्यस्त इलाके थापाथली में मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं तो उनके घर-आंगन में बाढ़ जैसा पानी आ गया था। घुटने भर पानी भरने के पीछे उस इलाके का पानी की पाइपलाइन टूटने को बताया जा रहा है। इस वजह से क्षेत्र का न सिर्फ यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। थापाथली के मुख्य चौक के आसपास घरों, दुकानों, रेस्टोरेंट और सरकारी दफ्तरों में घुटने तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के तार को भूमिगत करने के लिए सड़क में हो रही खुदाई…
अभिनेता सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन पहले दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। निर्माताओं को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। महज 4 दिनों में इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। अब ‘क्रेजी’ के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रेजी’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार…
रणबीर कपूर की रामायण हर कोई उत्सुक है। नितेश तिवारी फिल्म निर्देशन कर रहे हैं। साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। रणबीर-सई की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म की अन्य स्टारकास्ट भी दमदार होने वाली है। इसी बीच हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार फिल्म से एक एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है। फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है, लेकिन अब एक अभिनेत्री को फिल्म से हटा दिया गया है। अभिनेत्री कुबरा सैत ने ‘शूर्पणखा’ की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन हाल ही…
नई दिल्ली। ऑफिस स्पेस मैनेज करने वाली कंपनी न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस के शेयरों ने मंगलवार को कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। कंपनी के शेयर 234 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे, लेकिन आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 46.80 रुपये यानी 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 187.20 रुपये के भाव पर हुई। हालांकि, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में ये शेयर टूट कर 177.90 रुपये के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। इस खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर थोड़ी ही देर में उछल…
रांची। मंगलवार को सदन में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सूक्ष्म और लघु उद्योगों में 34,000 रोजगार की कमी आयी है। प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत राज्य सरकार झारखंड के कुटीर उद्योगों से समानों की खरीद नहीं हो रही है। जबकि नियम छोटे उद्योगों से 25 % माल खरीदने का है। छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। इस पर उद्योग मंत्री संजय यादव ने सदन में कहा, अभी तो सरकार के केवल तीन माह ही हुए हैं, समय दीजिए, राज्य में सूक्ष्म और लघु उद्योगों को हम बढ़ावा देंगे। जरूरत होगी तो…
– शादी समाराेह से लाैट रहा था परिवार बुलंदशहर। थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक कार नहर (रजवाहे) में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के नंगला नसीर निवासी निपेंद्र (40) अपनी पत्नी कौशल (39), कन्हैया (16), पवन की पुत्री वंशिका (16) और हर्ष कार से सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार सुबह तड़के सभी लाेग घर लौट रहे थे, तभी गुलावठी क्षेत्र में पितुबास नहर…
रांची। रांची के सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आपत्ति जताया है। इसी क्रम में सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में विभिन्न खोड़हा दल प्रतिनिधियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोनू खलखो ने बताया कि इस जगह राज्य के प्रसिद्ध सरना पर्व शोभा यात्रा निकाली जाती है। विभिन्न संगठनों ने फ्लाइओवर के लैंड स्लाइडर को हटाने की मांग कर रहे है। इसके बाद सरकार की ओर से निरीक्षण भी किया गया। और मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधि की मुलाकात के बाद नियम सम्मत कार्रवाई…
