Author: shivam kumar

ब्यूनस आयर्स। इंटर मियामी के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी को इस महीने उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों के लिए अर्जेंटीना की 33 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची में मैनचेस्टर सिटी के युवा मिडफील्डर क्लाउडियो एकेवेरी और बोलोग्ना के स्ट्राइकर सैंटियागो कास्त्रो को भी पहली बार जगह मिली है। हालांकि, रिवर प्लेट के डिफेंडर मार्कोस अकुना को खराब प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। अर्जेंटीना की टीम 21 मार्च को मोंटेवीडियो में उरुग्वे और 25 मार्च को ब्यूनस…

Read More

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक नजमुल आबेदीन फहीम ने फिल सिमंस को बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच के रूप में बनाए रखने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्द ही सिमंस के साथ औपचारिक बातचीत करेगा और उन्हें लंबे समय के लिए इस भूमिका में बनाए रखने की कोशिश करेगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार,सोमवार को ढाका में हुई बोर्ड बैठक में सिमंस के अनुबंध विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सिमंस को पिछले साल अक्टूबर में अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनके चार महीने के कार्यकाल में बांग्लादेश ने केवल एक…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्तिमंत्री धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। फडणवीस ने उसे स्वीकृत कर राज्यपाल के पास भेज दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि बीड़ जिले के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में धनंजय मुंडे के सहयोगी कराड को गिरफ्तार किया गया है। विपक्ष इस पर धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहा था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने धनंजय मुंडे को इस्तीफा देने का आदेश दिया। मुंडे ने आज सुबह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के पास अपने पीए…

Read More

मुंबई। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के खिलाफ हिन्दू समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे जिले के वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। नरेश म्हस्के ने अबू आसिम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद नरेश म्हस्के ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए औरंगजेब को अच्छा शासक बताया है। जबकि उसके शासनकाल में हिन्दुओं को अपने तीर्थ दर्शन तक के लिए जजिया कर देना पड़ता था। औरंगजेब के शासनकाल में हिन्दुओं का जबरन…

Read More

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत आज भोपाल आ रहे हैं। वो यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। संघ प्रमुख अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विद्या भारती मध्‍य भारत के प्रचार विभाग ने जानकारी दी है कि विद्या भारती के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए देश भर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंच चुके हैं। एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी, संघ के सह कार्यवाह डॉ.…

Read More

नई दिल्ली। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और आयरलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विदेशमंत्री की यह यात्रा यूके और आयरलैंड के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूके की यात्रा के दौरान विदेशमंत्री जयशंकर अपने समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा करेंगे और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर 6 और 7 मार्च को…

Read More

मुंबई। मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर पद्माकर शिवलकर का 3 मार्च (सोमवार) को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मुंबई के लिए 20 वर्षों तक क्रिकेट खेला, लेकिन भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके, क्योंकि उसी दौर में बिशन सिंह बेदी जैसे दिग्गज स्पिनर टीम का हिस्सा थे। बेदी ने भारतीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। शिवलकर के निधन पर क्रिकेट जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “यह वास्तव में दुखद खबर है। कम समय में…

Read More

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई तकरार का बड़ा परिणाम सामने आ गया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही सभी प्रकार की अमेरिकी सैन्य सहायता पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य सहायता के शिपमेंट पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है। सीएनएन की खबर के अनुसार, पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यह आदेश जारी किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनका…

Read More

नई दिल्ली। ओपेक और इसके सहयोगी देश द्वारा क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) के उत्पादन में बढ़ोतरी करने का संकेत दिए जाने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत पर दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से आज क्रूड ऑयल 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे गिर कर 70.91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 68 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल कर 67.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातु आज सोमवार के भाव पर ही कारोबार कर रही हैं। भाव में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 86,610 रुपये से लेकर 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,390 रुपये से लेकर 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी में भी सपाट कारोबार होने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार…

Read More

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार…

Read More