Author: shivam kumar

इंफाल। मणिपुर के तीन जिलों बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट के लोगों ने स्वेच्छा से हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंप दिए। यह जानकारी पुलिस ने आज दी।पुलिस के अनुसार, बिष्णुपुर जिले में सीडीओ यूनिट, कुंबी थाना और पीजीसीआई थाना में लोगों ने एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, .303 राइफल, एलएमजी मैगजीन, स्मोक शेल, एसबीबीएल गन, डेटोनेटर और हैंड ग्रेनेड सौंपे। इंफाल ईस्ट जिले के सीडीओ यूनिट, अंड्रो थाना, पोरम्पट थाना और इरिलबुंग थाना में 9 एमएम पिस्टल, एम16 राइफल के लाइव राउंड, एक अज्ञात बम, .38 एमएम और 12 बोर कारतूस, स्टन ग्रेनेड, बीपी जैकेट, हेलमेट, चार्जर क्लिप और…

Read More

रांची। रांची में कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से 12 मार्च की रात 9 बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होली के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया और मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष भी उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व होली के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त हास्य कवि सुनील पाॅल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाको के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान,…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरमर गांव के आसपास जंगली हाथियों का आतंक कायम है। जंगली हाथियों ने यहां एक वृद्ध की जान ले ली। मृतक की पहचान मरमर गांव निवासी टकलू गंझु (72) के रूप में हुई है। इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक टकलू गंझु के पुत्र विनय गंझू ने बताया कि उनके पिता घर से शौच करने के लिए निकले थे। परंतु काफी देर तक घर नहीं लौटे तो अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में उन्हें ढूंढने के लिए गए। वहां उनका शव पड़ा हुआ था। बाद में इसकी जानकारी वन विभाग के…

Read More

रांची। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट राज्य की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, मजदूरों के लिए निराशाजनक बजट है। हालांकि सरकार ने इस बजट को अबुआ बजट का नाम दिया है जबकि हमारे लिए यह बजट निकृष्ट बजट है। उक्त बातें अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को चंदनकियारी स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में 1.45 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है जबकि सरकार अपने आंतरिक…

Read More

रांची। बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भोजनावकाश के बाद बजट पर वाद-विवाद हुआ। इसमें भाग लेते हुए भाजपा के विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को दिग्भ्रमित नहीं करे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा खर्च करने को कोई विजन और इच्छानशक्ति ही नहीं है, जबकि सरकार केंद्र पर राशि नहीं देने का आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सार्वजनिक उपक्रमों पर सरकार का बकाया है, लेकिन इसके लिए सरकार को प्रोपर चैनल से प्रयास करना होगा। बाबूलाल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने राज्य की ओर से मांगे गए पैसे की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को अल्पसूचित, ताराकिंक प्रश्न काल चला। शून्यकाल की भी सूचनाएं ली गयीं। जदयू विधायक सरयू राय ने बीपीएससीएल फ्लाइ ऐश एवं प्रदूषण का मामला उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराने की घोषणा की। इससे पहले मंगलवार को 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

Read More

पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लूट-खसोट की मानसिकता से ग्रसित विपक्ष ‘विकसित बिहार’ के लिए समर्पित सर्व-समावेशी बजट को पचा नहीं पा रहा है। 15 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए बिहार को बेहाल, बदहाल और बीमारू बनाने वाले को बजट पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान बजट पर बेतुके और अनर्गल प्रश्नचिन्ह खड़े करने के बजाए राजद को अपने 15 वर्षों के बजट का लेखा-जोखा भी जनता के…

Read More

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत बिहार के पांच दिवसीय प्रवास पर कल पटना पहुंचेंगे। वो यहां से पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे। उनके परिजनों से मिलकर रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे। संघ प्रमुख छह मार्च को सुबह वीरपुर, सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में रहेंगे। नौ मार्च को नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

चाईबासा। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में हुई है। जहां नक्सल डंप से एक देशी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद किया है। सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में यह विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखा गया था। लगातार जारी है अभियान नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास इंजन बताते हुए मंगलवार को कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमारे विनिर्माण क्षेत्र को इन साझेदारियों का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक पहल करनी चाहिए। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विनिर्माण और निर्यात पर ये बजट वेबिनार हर दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। ये बजट हमारी सरकार…

Read More

-धरनों से पंजाब के उद्योग धंधे बुरी तरह से हुए तबाह, आंदोलन के लिए किसान संगठनों में चल रहे मुकाबले चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ कूच पर अड़े किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में समानांतर सरकार चलाने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा। किसान आंदोलन के कारण पंजाब की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हुई है। किसान संगठनों में आंदोलनों को लेकर मुकाबले चल रहे हैं। इससे पंजाब का उद्योग तबाह हो रहा है। भगवंत मान मंगलवार को मोहाली जिले में खरड़ तहसील परिसर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से…

Read More