काठमांडू। अमेरिकी प्रशासन के अवैध आप्रवासियों के निष्कासन की नीति के तहत करीब दो दर्जन नेपाली नागरिकों को लेकर एक चार्टर्ड विमान आज सुबह 10 बजे काठमांडू के एयरपोर्ट पहुंचा। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर उतरे विमान से 25 नेपाली नागरिकों को लाया गया है। नेपाल इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के निदेशक ईश्वरी दत्त ने बताया कि मंगलवार को काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन्हें यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वापस आए सभी नेपाली नागरिक अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के सुरक्षा प्रमुख नेपाल पुलिस के एसएसपी कृष्ण हरि पोखरेल ने बताया कि…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। दूसरे कार्यकाल के अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी जीत का जश्न मनाया। बोले स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों को भी गिनाया। इनमें अमेरिका की खाड़ी का नाम बदलना, ट्रांसजेंडर विचारधारा पर हमला करना, आप्रवासन पर नकेल कसना और सरकार में विविधता पहल को खत्म करना शामिल है। द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हुआ है। यह ऐसा कुछ…
काठमांडू। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘रायसीना डायलॉग 2025’ में नेपाल का प्रतिनिधित्व विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा करेंगी। वह 16 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगी। इसका आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्बर रिसर्च फाउंडेशन कर रहा है। 17- 19 मार्च तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों का प्रतिनिधित्व होगा। नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू ने आज बताया कि भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात के लिए भी समय मांगा गया है। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। भारत में नेपाल के…
काहिरा (मिस्र)। अरब लीग शिखर सम्मेलन ने गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण पर मिस्र की योजना पर मुहर लगा दी। यह सम्मेलन कल दोपहर 03 बजे (स्थानीय समयानुसार) काहिरा में शुरू हुआ था। सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं ने मिस्र की योजना को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया। मिस्र ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए कुल 53 अरब डॉलर की योजना प्रस्तुत की। इसे पूरा करने के लिए पांच साल की समय सीमा तय की गई है। डेली न्यूज इजिप्ट की खबर के अनुसार, इस आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन के समापन वक्तव्य में गाजा के भविष्य…
लंदन। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार देरशाम यहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 10 डाउनिंग स्ट्रीट में हुई। जयशंकर ने इस मुलाकात का विवरण और कुछ फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ उनकी मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग के अलावा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण संबंधी मुद्दे रहे। जयशंकर ने मुलाकात के दौरान हुई चर्चा के संदर्भ में एक्स पर लिखा, ”…
दुबई। अरब देशों के बीच आयोजित शिखर सम्मेलन के मसौदा बयान में मिस्र द्वारा प्रस्तावित गाजा के पुनर्निर्माण की योजना को अपनाया गया है। मसौदे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय तथा वित्तीय संस्थानों से तुरंत सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि गाजा को फिर से रहने योग्य बनाया जा सके। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्तावों का मुकाबला करना है, जिनमें गाजा पर नियंत्रण हासिल करने और फिलिस्तीनी आबादी को मिस्र और जॉर्डन में पुनर्वासित करने की बात कही गई थी। साथ ही, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों पर भी प्रतिक्रिया दी जा…
– आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 24 प्रतिशत का नुकसान नई दिल्ली। पेपर प्रोडक्ट सप्लाई करने वाली कंपनी श्रीनाथ पेपर के शेयरों ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 44 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 8.80 रुपये यानी 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 35.20 रुपये के भाव पर हुई। आईपीओ निवेशकों को उस समय और झटका लगा, जब लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव में ये शेयर टूट कर 33.44 रुपये के लोअर सर्किट लेवल…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। सोने के भाव में आज 720 रुपये से लेकर 780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,390 रुपये से लेकर 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 80,110 रुपये से लेकर 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी में आज…
नई दिल्ली। लगातार 10 दिन तक दबाव में कारोबार करने के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी का रुख नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद दोनों सूचकांकों में तेजी बनी रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। टैरिफ वॉर की चिंता को लेकर अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान गिरावट का रुख बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। टैरिफ वॉर को लेकर बनी आशंका के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 700 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 8 मिनट बजे शुरू हुई। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को घेरा। कांग्रेस के प्रदीप यादव ने अवैध निकासी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की जांच रिपोर्ट में दोषियों पर एफआईआर करने की अनुशंसा की गई है। यदि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सदन में धरने पर बैठ जाएंगे।
