वेटिकन सिटी। डबल निमोनिया से जूझ रहे पोप फ्रांसिस की हालत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने से उनकी बेचैनी बढ़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके फेफड़े में बलगम जम गया था। किसी तरह बलगम को मैनुअली निकालने की कोशिश की गई। वेटिकन न्यूज के अनुसार, होली सी प्रेस कार्यालय ने कहा कि पोप फ्रांसिस को बलगम के जमाव के कारण सांस लेने में अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ा। होली सी प्रेस कार्यालय ने सोमवार शाम जारी हेल्थ अपडेट में कहा, ”आज, पवित्र पिता को दो बार सांस लेने में दिक्कत हुई। यह नौबत फेफड़े…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट होगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दिन में राज्य भर में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हुई है। इसलिए अभी इसमें अभी और कमी होगी। डॉ आनंद ने बताया कि यह गिरावट उत्तर-पश्चिम दिशा में हुई बर्फबारी के चलते आनेवाली ठंडी हवाओं के कारण हो रही है। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट सात-आठ मार्च तक रुकेगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी।
रांची। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके से एक 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। महिला कल रविवार को दोपहर में स्नान करने नदी गयी थी पर वापस घर नहीं लौटी। मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया है। शव को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है। क्या है पूरा मामला पूरा मामला दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। मृतका 32 वर्षीय महिला जो चार बच्चे ( तीन बेटी और…
मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग और नीति आयोग के बीच विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया गया फैसला भोपाल। भारत सरकार ने नीति आयोग के स्टेट सपोर्ट मिशन अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.23 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति राज्य में उद्यमिता, डेटा-संचालित शासन, आर्थिक वृद्धि, जलवायु अनुकूलन और प्रभाव मूल्यांकन को मजबूत करने के लिए दी गई है। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश के आर्थिक सांख्यिकी विभाग के सचिव ऋषि गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग और नीति आयोग के बीच विस्तृत…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से आदिवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहे लोगों की मांगें स्वीकार करने, गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और 9 अगस्त (विश्व आदिवासी दिवस) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं झाबुआ के विधायक डा. विक्रांत भूरिया ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के 12 करोड़ आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वन अधिकार अधिनियम आदिवासियों को जंगलों पर अधिकार देता…
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हिमानी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दोस्त ने की थी। मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और आरोपित ने मोबाइल चार्जर की वायर (तार) से हिमानी का गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव सूटकेस में डालकर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मृतका…
रांची। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार का यह बजट निराशाजनक है। यह अबुआ नहीं बबुआ बजट है। सरकार ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा था, लेकिन बजट में इस योजना का जिक्र तक नहीं है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार साेमवार काे सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट निराश करने वाला है। बजट में युवाओं के लिए कुछ नहीं है। राज्य में बेरोज़गारी और ग़रीबी कैसे ख़त्म होगी, इस पर कुछ ख़ास प्लान देखने को नहीं मिला। उन्हाेंने कहा…
रांची। विधानसभा में पेश हुए बजट को प्रदेश राजद ने कल्याणकरी और ऐतिहासिक बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इस बजट से राज्य में चहुंओर विकास होगा और हर वर्ग के लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित राज्य के सभी मंत्री बजट के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से पूरी मंत्रीमंडल के सदस्यों को बधाई दी है। डॉ मनोज ने कहा कि वित्त मंत्री ने विकास दर में वृद्धि के लिए सभी विभागों को प्राथमिकता दी है। वहीं बजट…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा सदन में पेश बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने कहा कि यह बजट देखने में बड़ा है लेकिन प्राण विहीन है, ताकत विहीन है। उन्होंने कहा कि बजट में दूरदर्शिता का घोर अभाव है। इससे न राज्य की बेरोजगारी दूर होने वाली है न गरीबी दूर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनावी घोषणाओं को बजटीय धरातल पर उतारने में पूरी तरह विफल साबित हुई। यह जनादेश का अपमानित करने वाला बजट है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बजट पारित होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सबको जोड़ने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि जनता पर बिना किसी आर्थिक बोझ डाले एक संतुलित बजट पेश किया गया है। सोरेन ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास के लिए राशि का प्रावधान किया गया है और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में विकास की गति को बनाए रखा गया है और खर्च भी आगे बढ़ाया गया है। लेकिन किसी नागरिक पर कोई बोझ नहीं डाला गया। सीएम ने क्या कहा -…
रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के “अबुआ बजट” को गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के उत्थान का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में राज्य के ग्रामीण आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दी गई है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के इस बजट में शहर से लेकर गांव और शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है। राज्य के किसान समृद्ध हो, उनके फसल का सही मूल्य मिल सके, उन्नत कृषि के साथ किसानों का…
