विशेष आय के मुकाबले खर्च में 12 गुणा से अधिक की वृद्धि हो गयी शुरू के तीन साल सरप्लस बजट रहा, बाद में घाटा बढ़ता गया नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रकृति की गोद में बसा झारखंड देश का 28वां राज्य है। इसकी स्थापना बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को हुई थी। प्राकृतिक संसाधनों से भरा यह राज्य जब बिहार से अलग हुआ, तो इसके कई सपने थे। सपना था एक विकसित और समृद्ध राज्य बनने का। आदिवासी बहुल इस राज्य ने सबके विकास का सपना देखा था। समय के साथ…
Author: shivam kumar
रोहतक। कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने रविवार देररात दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सांपला पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में युवक और हिमानी की फोन डिटेल सामने आई है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित युवक बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। वह हिमानी के संपर्क था। पुलिस पूछताछ में जुटी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा युवक के फोन की लोकेशन भी…
जूनागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह गुजरात के जूनागढ़ जिले स्थित सासण गिर में शेर दर्शन के लिए रवाना हुए। भंभाफोल नाका से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला शेर दर्शन के लिए रवाना हुआ। उन्हें कनकाई चेकपोस्ट ले जाया जाएगा। वहां वो रूट नंबर 2 पर खुली जिप्सी में सवार होकर शेर देखेंगे। इससे पूर्व रविवार रात वो सासणगिर के सिंह सदन में रात्रि विश्राम के लिए रुके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम जामनगर पहुंचे थे। सोमवार को वे गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ महादेव की पूजा अर्चना में शामिल हुए। रविवार रात्रि जूनागढ़ जिले के…
चंडीगढ। हरियाणा के पूर्व सहकारितामंत्री सतपाल सांगवान का आज तड़के गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया। यहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। शाम को दादरी जिले में उनके पैतृक गांव चंदेनी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत नेता सतपाल के पुत्र सुनील सांगवान दादरी से विधायक हैं।हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पूर्वमंत्री सतपाल सांगवान से मिलने अस्पातल पहुंचे थे। कुछ दिन पहले ही सतपाल सांगवान की बेटी उषा कादयान का निधन हो चुका है। सतपाल सांगवान चरखी दादरी से छह बार चुनाव लड़ा, जिसमें से उन्हें दो बार जीत मिली। पहली बार वह 1996…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम में ‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला’ का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला में सहकारिता मंत्रालय और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय की नीतियों और पहलों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य डेयरी फार्मिंग में संधारणीयता के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, सर्कुलरिटी एक आर्थिक अवधारणा है। इसके अंतर्गत संसाधनों, उत्पादों और सामग्रियों के पुनः उपयोग,…
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कल यहां अहम घोषणा की। उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध पर कहा कि हम इतिहास में चौराहे पर हैं। यूरोपीय देश रूस से यूक्रेन की रक्षा करेंगे। जरूरत पड़ने पर रूस के खिलाफ गठबंधन तैयार किया जाएगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, स्टार्मर ने यह घोषणा लंदन में 18 यूरोपीय नेताओं की बैठक के बाद की। बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी हिस्सा लिया। स्टार्मर ने कहा कि इस मसले पर कई अन्य देशों ने संकेत दिया है कि वह ब्रिटेन और फ्रांस के साथ हैं। कीव और मॉस्को के…
काठमांडू। नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार लाए गए छह अध्यादेशों और तीन विधेयकों पर फंसती नजर आ रही है। सरकार में शामिल सबसे बड़े घटक दल नेपाली कांग्रेस के नेता खुलकर इसके विरोध में आ गए हैं। अध्यादेश एक माह होने के बाद भी संसद में पेश नहीं किया जा सके हैं। अगर अगले 30 दिनों में इनको संसद के दोनों सदनों से पारित नहीं कराया गया तो ये स्वतः खारिज हो जाएंगे। इन अध्यादेश का सरकार को बाहर से समर्थन दे रही जनता समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन नहीं करने का फैसला कर लिया है। इस वजह से…
तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में आतंकी समूह हमास के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के सहयोग के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप दिखावा नहीं करते, वह दोस्ती को निभाते भी हैं। उन्होंने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल गाजा में खाद्य आपूर्ति नहीं होने देगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर अपलोड किए वीडियो संदेश में यह बात कही। उन्होंने इस संदेश में वाशिंगटन की अपनी हालिया यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में इजराइल के अब तक के सबसे…
अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2025 का भव्य आगाज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के सिनेमा प्रेमी इस खास आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्मों ने ऑस्कर जीतने की दौड़ में अपनी जगह बनाई, जिनमें भारत की ओर से ‘अनुजा’ भी शामिल थी। इस नामांकन ने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बनाया, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्म पुरस्कार जीतने से चूक गई। हालांकि, इसके बावजूद यह उपलब्धि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए…
नई दिल्ली। माइनिंग और डिफेंस सेक्टर के लिए एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी बीजासन एक्सप्लोटेक के शेयरों ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 175 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 29 रुपये यानी 16.57 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 146 रुपये के भाव पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 153.30 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस रिकवरी के बावजूद कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 12.40 प्रतिशत का…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,610 रुपये से लेकर 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 79,390 रुपये से लेकर 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज कमजोरी दर्ज की गई है, जिसे कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश…
