Author: shivam kumar

पटना। बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट है। वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए सदन को बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है।” भाजपा नेता ने यह भी कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए ‘सबका…

Read More

छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा पटना। बिहार विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बजट पेश करने से पहले विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कई अहम मुद्दे उठाए गए। इनमें से एक प्रमुख मामला था राजेश हांसदा हत्याकांड का, जिसे सीपीआई(एम) के विधायक अजय कुमार ने उठाया। उन्होंने मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से सवाल करते हुए कहा कि राजेश हांसदा की हत्या में 10 लोग अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन छह आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं। अजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से मुक्त होने के बाद सोमवार को आकाश आनंद का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया है। इसमें उन्होंने कहा कि बहन जी के हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर है। मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं, उस फैसले के साथ खड़ा हूं। आकाश आनंद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं बहन मायावती का कैडर हूं। उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची से फर्जी वोटरों को हटाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस अभियान पर नजर रखते हुए अपने स्तर से निगरानी शुरू कर दी है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल इस अभियान के बहाने विपक्षी वोटरों के नाम सूची से हटाने की साजिश कर रही है। पिछले गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में मतदाता सूची में फर्जी…

Read More

पूर्णियां। स्वयंसेवी संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के पूर्णियाँ इकाई की प्रभारी सुषमा झा के नेतृत्व में समूह की सखियों द्वारा शहर के एक होटल में होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया । इस अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के सखियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की । समूह की सखियों ने जय-जय भैरवी असुर भयाउनि गीत के पश्चात् अन्य गीत गाकर अपना एवं उपस्थित समुदाय का भरपूर मनोरंजन किया । इस अवसर पर सखियों द्वारा गीत-संगीत का सफल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इकाई प्रभारी सुषमा झा ने…

Read More

-झारखंड में पीपीपी मोड पर बनेंगे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज की भी स्थापना होगी, टूरिज्म पर भी जोर, हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू होगी रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को राज्य का बजट 2025-26 प्रस्तुत किया। इस बजट में वित्तीय वर्ष के लिए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जो राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वित्त मंत्री ने राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया, जो झारखंड को विकास के रास्ते…

Read More

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे मोटर साइकिल सवार दो युवकाें की सड़क हादसे में माैत हाे गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार तिवारी ने सोमवार को बताया कि बीती रात रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा से बारात सिहाली गई थी। इस शादी में गांव का कुंदन (24) और कलीराम (23) मोटर साइकिल से शामिल हाेने गए थे। देर रात दोनों शादी समाराेह से वापस लौट रहे थे, तभी रानी बाजार और तिलोकपुर के बीच ग्राम टांडा रावत के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज से उच्च माध्यमिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बीच माकपा की छात्र शाखा एसएफआई ने सोमवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में परीक्षार्थियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया कि सभी जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और रेलवे पुलिस को सतर्क कर दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से आए स्पष्टीकरण के चलते तृणमूल कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। रविवार को ईसीआई ने एक बयान जारी कर ममता बनर्जी के उस आरोप को अप्रत्यक्ष रूप से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के एक ही ईपीआईसी नंबर (मतदाता पहचान पत्र नंबर) होने का दावा किया था। ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल की मतदाता…

Read More

नई दिल्ली। भारत मंगलवार को दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारत ने रविवार को अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अंतिम चार में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की पटकथा लिखी थी। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा। पेचीदा शेड्यूलिंग का असर टूर्नामेंट के शेड्यूलिंग फैसलों के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों पहले ही दुबई पहुंच चुके थे। आईसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को दुबई में सेमीफाइनल खेलने वाली टीम (ऑस्ट्रेलिया)…

Read More

नई दिल्ली। फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) पर लगे निलंबन को हटा लिया है। यह फैसला पीएफएफ असाधारण कांग्रेस द्वारा सुझाए गए संवैधानिक परिवर्तनों को मंजूरी मिलने के बाद लिया गया। पीएफएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “27 फरवरी को पीएफएफ असाधारण कांग्रेस के सफल नतीजे के बाद फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ पर से निलंबन हटा दिया है और उसके पूर्ण सदस्यता अधिकार बहाल कर दिए हैं।” संस्था ने आगे कहा कि वह फीफा और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है और पाकिस्तान फुटबॉल समुदाय…

Read More