नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में कुछ देर के लिए और भी तेजी आ गई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोनों सूचकांकों ने सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गोता लगा दिया। इस बिकवाली के कारण सेंसेक्स 73 हजार अंक के स्तर से भी नीचे गिर गया।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लिवाली का जोर नजर आया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक डेढ़ प्रतिशत से अधिक उछल गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 92.93 अंक यानी 1.59 प्रतिशत…
रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में रांची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमर शर्मा है। आपको बता दें कि छेड़खानीकरने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी था। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत दर्ज की थी। यह मामला शनिवार देर रात की है जब नाबालिग छात्रा घर पर मौजूद थी तो उसका पड़ोसी उसके पास आया उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले…
पलामू। पलामू जिले के छतरपुर और चैनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान दो सड़क हादसे हुए, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में सोमवार सुबह किया गया। पहली घटना छतरपुर में फोरलेन पर हुआ। हजारीबाग के मजदूर प्रकाश मृधा शौच करने के लिए फोरलेन पार कर रहा था। इसी क्रम में एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मजदूर प्रकाश को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच में प्रकाश…
रांची। सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसे सदन के पटल पर रखेंगे। इसमें सरकार का फोकस कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहने की उम्मीद है। वैट की दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार राजस्व में वृद्धि के लिए सेस में बढ़ोतरी कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार को 17 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करना है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग का बजट आकार ढाई गुना बढ़ाये जाने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के…
धनबाद। धनबाद एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा है। मुखिया को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एसीबी एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुक से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने जांच के बाद मुखिया…
रांची। राज्य में मार्च माह के शुरुआत में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। कई शहरों में तापमान बढ़कर 35 डिग्री के पार हो गया है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 35 डिग्री के पर पहुंच गया है उनमें जमशेदपुर 37.4 डिग्री, डालटेनगंज 35.2, बोकारो 35.1, चाईबासा 37.4, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 38.9 डिग्री तथा सरायकेला में अधिकतम तापमान बढ़कर 39.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की है। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। रांची…
कोलकाता। दक्षिण बंगाल में इस सप्ताह मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के मध्य में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि, उत्तर और दक्षिण बंगाल के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पैसे के लालच में हमारे युवाओं को नशे की अंधेरी खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए नशीली दवाओं के खतरे से लड़ना है। गृह मंत्री ने कहा कि नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे की रणनीति के साथ अचूक जांच के परिणामस्वरूप देश भर में 12…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर टाइगर ने बागी-4 से अपनी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस नए पोस्टर में टाइगर का इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ ने अपना…
नई दिल्ली। वाणिज्यिक कोयला खनन को बढ़ावा देने और निजी निवेश को आकर्षित करने के अपने चल रहे प्रयासों के तहत कोयला मंत्रालय सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर एक रोड शो आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य भारत के कोयला क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी में तेजी लाने के लिए उद्योग के हितधारकों, संभावित निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है। इस रोड शो कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बरार और मंत्रालय के…
