नई दिल्ली। केन्द्रीय कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) ने गोवा में नेशनल एसोसिएशन ऑफ इम्पैक्ट लीडर्स (एनएआईएल) मीट 2025 का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रख्यात ईएसजी पेशेवर, नीति निर्माता और विचारक शामिल थे। आईआईसीए के महानिदेशक व सीईओ अजय भूषण प्रसाद पांडे और राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित एनएआईएल में गहन विचारों का आदान-प्रदान करने, उभरती स्थिरता प्रवृत्तियों पर विमर्श करने और जिम्मेदार कॉर्पोरेट भविष्य के लिए एक नीति तैयार करने पर मंथन किया गया। बौद्धिक चर्चा के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में रविवार को 24 कैरेट सोना आज 86,620 रुपये से लेकर 86,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता रहा। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 79,400 रुपये से लेकर 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज कमजोरी दर्ज की गई है, जिसे कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,770 रुपये प्रति 10…
अररिया। फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) परिसर स्थित किराना कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों में शुक्रवार की शाम को हुए डकैती मामले का खुलासा कर लेने का पुलिस ने दावा किया है। एसपी अंजनी कुमार ने रविवार को फारबिसगंज थाना में एक प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।मामले की उद्भेदन को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी के द्वारा मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें से एक पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर चोकरा बाजार के रहने वाले 55 वर्षीय मनोज कुमार साह पिता…
पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा मार्जिनल साहित्य पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन: हरियाणवी और भोजपुरी भाषा के लोक लेखन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. उज्जवल जना, हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रो. राजेंद्र बडगुजर, प्रसिद्ध भोजपुरी कवि डॉ. गोरख मस्ताना, मगध विश्वविद्यालय की प्रो. निभा सिंह, जेएनवी विश्वविद्यालय, जोधपुर की प्रो. कल्पना पुरोहित, और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर राजेंद्र गौतम शामिल थे। इनके साथ-साथ एमजीसीयू के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ.…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत अब वादे करने वाला देश नहीं रह गया है। भारत को अब सपेरों का देश नहीं माना जाता। भारत पूरी दुनिया को अपनी संभावनाओं से आकर्षित कर रहा है। उपराष्ट्रपति धनखड़ रविवार काे केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में ‘लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, विकास और भारत का भविष्य’ विषय पर चौथे पी. परमेश्वरन स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पी. परमेश्वरन की भारतीय मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, भारतीय लोकाचार की उनकी गहरी समझ और राष्ट्रीय एकता के लिए उनका अथक प्रयास पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। सांस्कृतिक…
कोलकाता। केद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि भारत आज सामरीक रूप से इस हद तक सशक्त हो चुका है कि इसे दबाना, झुकाना या आंख दिखाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। कुछ सालों पहले तक हमारी सेना के पास पर्याप्त हथियार ओर अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हुआ करते थे, लेकिन पिछले करीब एक दशक में हालात तेजी से बदले हैं। आज न सिर्फ हमारी सेना पूरी तरह आत्मनिर्भर है, बल्कि हम दुनिया के करीब सौ देशों को हथियार मुहैया कराने में सक्षम हैं।यह बात उन्होंने रविवार को कोलकाता के रथीन्द्र मंच में श्री बड़ाबाजार…
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर ब्राजील की एक महिला को पकड़ा है। उसके पास से 11 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की गई है। इसके बाद विदेशी महिला के पेट का ऑपरेशन कर कोकीन के 100 कैप्सूल निकाल कर जब्त किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई टीम कर रही है। डीआरआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बेहद गोपनीय तरीके से ड्रग की तस्करी किए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम शनिवार को निगरानी कर रही थी। डीआरआई की टीम ने संदिग्ध…
लापता एक श्रमिक की तलाश में जुटी सेना और अन्य दलों के कर्मी देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के माणा के पास हुए हिमस्खलन के तीसरे दिन रविवार को रेस्क्यू के दौरान तीन और श्रमिकों के शव बरामद हो गए। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब सात हो गई, जबकि अब एक श्रमिक अभी भी लापता है। इसे खोजने के लिए सेना और अन्य बचाव दल जुटे हैं। पीआरओ रक्षा, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे तीन और श्रमिकों के शव बरामद किए हैं। इन…
रांची। प्रदेश राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि सोमवार को विधानसभा में पेश होनेवाला हेमंत सरकार का बजट ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि बजट में निश्चित रूप से राज्य के चहुंमुखी विकास पर जोर दिया जाएगा। इसमें ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ, ऊर्जा, उद्योग, कौशल विकास के साथ युवाओं तथा महिलाओं व अन्य क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाने पर विशेष फोकस रहेगा। यादव ने रविवार को कहा कि महागठबंधन सरकार-टू में काफी अच्छा काम हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएजी की रिपोर्ट कहा गया है कि कोविड आपदा के समय केंद्र…
लखनऊ। देशभर से आये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रविवार को बसपा के मुख्यालय पर बैठक शुरू हुईं। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने बैठक लेना शुरू किया तो वहां पदाधिकारियों में आकाश आनन्द के नहीं पहुंचने की चर्चाएं जोरशोर से होती दिखी। लखनऊ में 12 माल एवेन्यू पर बसपा मुख्यालय में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आकाश आनन्द के नहीं पहुंचने और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाले जाने पर चर्चा होती रही। बैठक में पहुंचें बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने आकाश आनन्द के बारें में पत्रकारों के सामने कुछ भी…
फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 70 एनबीडब्लू वारंटी, 3 एसआर केसों में वांछित व 4 अन्य वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे थाना उत्तर ने 1, थाना दक्षिण ने 7, थाना रसूलपुर ने 2, थाना…
