Author: shivam kumar

कूचबिहार। माकपा की छात्र शाखा एसएफआई और आइसा के सदस्यों ने शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर शिक्षा मंत्री पर हमले के आरोप भी लगे। इसके बाद दिनहाटा में देर रात तृणमूल पर माकपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप लगे है। बताया जा रहा है की तृणमूल के दिनहाटा शहर ब्लॉक अध्यक्ष विशु धर के नेतृत्व में हमले के विरोध में एक रैली निकाली गई थी। इस दौरान रैली में शामिल तृणमूल कार्यकर्ताओं ने माकपा के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।…

Read More

पूर्णिया। जिले के नगर प्रखंड के असरफ नगर निवासी भुवनेश्वर मेहता ने अपनी निजी सवा दो डिसमिल जमीन श्री राम-जानकी मंदिर असरफ नगर को दान में रजिस्ट्री करने की घोषणा रविवार को आयोजित सामूहिक बैठक में किया। भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि हमने पहले भी मंदिर को जमीन दान में दिया है। मेरा सवा दो डिसमिल जमीन मंदिर के बगल और पीछे में था, जिसे ग्रामीणों एवं विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के विशेष आग्रह पर बगैर मुआवजा लिए दान देने का निर्णय लिया है। मंदिर समिति एवं ग्रामीण जब चाहे हमसे रजिस्ट्री केवाला मंदिर के…

Read More

रांची। झारखंड बोर्ड 10वीं की हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार (बघेयडीह, जमुआ, गिरिडीह) और प्रिंस राणा (मरकच्चो) शामिल हैं। प्रिंस कुमार को मधुपुर से और प्रिंस राणा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रिंस राणा, जो मरकच्चो का निवासी है, “JAC अपडेट सर” नामक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था, जहां से प्रश्नपत्र लीक होकर वायरल हुआ था। राणा ने 350 रुपये के क्यूआर कोड से…

Read More

रांची। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित हटवार जेल से एक आजीवन सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह घटना प्रशासनिक विफलता का प्रतीक है और राज्य की जेल व्यवस्था में गंभीर खामियों को उजागर करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक, बेसरा निशांत रॉबर्ट को केवल इस कारण हटा दिया गया था कि उन्होंने जेल में सख्ती बरती और “वीआईपी कैदियों” को विशेष मेहमाननवाजी…

Read More

चुनाव से पहले सब कुछ तय कर लेना चाहते हैं सुशासन बाबू बिहार की राजनीति में नये अध्याय की हो सकती है शुरूआत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार की राजनीति का पहिया इन दिनों बड़ी तेजी से घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर दौरा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनका ‘लाडला’ संबोधन, फिर जेपी नड्डा का बंद कमरे में नीतीश से बातचीत और बाद में कैबिनेट विस्तार में भाजपा के सात विधायकों को जगह दिये जाने के बाद यह चर्चा आम हो चली है कि नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से…

Read More

हिमानी की मां व भाई ने हुड्डा से की न्याय दिलवाने की मांग वर्ष 2011 में हुई थी कांग्रेसनेत्री हिमानी के भाई की हत्या रोहतक। सड़क किनारे सूटकेस में मिला कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का शव उसके परिजनाें ने लेने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते, वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमानी की मां व भाई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी न्याय दिलवाने की मांग की है। रविवार सुबह दिल्ली…

Read More

रोहतक। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। अभी तक प्रदेश में कहीं से भी हिंसा की ख़बर नही है। अलबत्ता तीन स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित जरूर हुआ है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में मतदान कर चुके हैं। चुनाव मैदान में उतरे ज्यादातर प्रत्याशी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। गुरुग्राम के वार्ड पांच में ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटा वोटिंग बाधित हुई। नूंह में तावडू नगर पालिका चुनाव बूथ पर ईवीएम खराब होने…

Read More

इम्फाल। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के खुड़ई लाइफम पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बल और वन विभाग ने एसडीएम, तेंगनौपाल की उपस्थिति में अवैध अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया। इस दौरान तेंगनौपाल थाना क्षेत्र में फैले 15 एकड़ क्षेत्र में अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के थिंगसाट हिल रेंज में मार्क हिल पर दो अवैध बंकरों को ध्वस्त किया। इसके अलावा, वाकान हिल रेंज में कांगपोकपी और इम्फाल ईस्ट जिलों की सीमा पर तीन अन्य अवैध बंकरों को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा बलों द्वारा…

Read More

लंदन। रूस और यूक्रेन मुद्दे पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की अगुवाई में रविवार को बैठक बुलाई गई है जिसमें यूरोप के तमाम दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। जर्मनी के निवर्तमान चांसलर और अन्य प्रमुख नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद हो रही इस बैठक पर दुनिया भर की निगाहें हैं। इस बीच अमेरिका से वापस लौटे जेलेंस्की शनिवार को लंदन पहुंचे जहां उनका जबर्दस्त स्वागत किया गया। ब्रिटेन ने उन्हें 2.84 बिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की। रूस-यूक्रेन…

Read More

काठमांडू। पिछले वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के अमेरिका दौरे में उन्हें काला झंडा दिखाने, विरोध प्रदर्शन करने और उनके कार्यक्रम को नहीं होने देने के आरोप में अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर नेपाल डिपोर्ट करने की तैयारी की गई है। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में नेपाली राज दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिकी ग्रीन कार्ड होल्डर व्यक्ति मोहन जंग थापा को शनिवार रात को पेंसिल्वेनिया एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने नेपाली दूतावास को इस बात की जानकारी देते हुए गिरफ्तार किए गए थापा को नेपाल डिपोर्ट…

Read More

रांची। अरगोड़ा के पीपरटोली आवासीय परिसर स्थित पंच मंदिर में 6 मार्च को पहले वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक बीरेंद्र साहु ने रविवार को इस आयोजन की जानकारी दी। मुख्य प्रधान पुजारी पंडित रवि पांडेय और पंच मंदिर तारा नगर के पुजारी पंडित रवि शंकर पांडेय अन्य पुजारियों के साथ सुबह 9 बजे कलश और वेदी पूजन से पूजा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, सुबह 11 बजे महा स्नान, शृंखला पूजन, मंत्रोच्चारण, महाआरती और हवन होगा, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से रांची के प्रसिद्ध ब्राह्मण जागरण दल द्वारा…

Read More