Author: shivam kumar

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यक्रम को लेकर कार्यकारी कार्यालय के लिए अधिकृत ओवल ऑफिस में पहली बार ऊंची आवाज सुनी गई। व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग में स्थित ओवल ऑफिस में शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ हुई मुलाकात कड़वे अनुभव के साथ खत्म हो गई। यूक्रेन के साथ प्रमुख खनिज समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं हो सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन को भी अचानक रद्द कर दिया गया। ओवल कार्यालय में हुई जुबानी जंग के बाद जेलेंस्की दूसरे कमरे में चले गए। इस बैठक में उप राष्ट्रपति जेडी वेंस…

Read More

रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों और इकाइयों से गैर-अनुशासित पुलिस अफसरों और कर्मियों की सूची मांगी है। इस सूची के आधार पर डीजीपी स्तर से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शनिवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों और इकाइयों में पदस्थापित अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों की सूची मुख्यालय को भेजी जाये। इस आदेश की प्रति सभी रेंज आइजी और डीआइजी को भी भेजी गयी है। आदेश में पुलिसकर्मियों के संबंध में सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गयी है। ये हैं सात बिंदु -वैसे…

Read More

पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री हुईं शामिल बेंगलुरु। बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सम्मानित हुईं । इस सम्मान समारोह में देश भर के कई सांसद, विधायक और मंत्री सम्मानित हुए। क्राइस्ट विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज में अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सफल छात्रों को ये सम्मान दिया गया। सम्मान पाने वाले सभी आज अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर हैं। सम्मान पाने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने…

Read More

ढाका। बांग्लादेश और भारत के अधिकारी इस हफ्ते कोलकाता में गंगा जल बंटवारा संधि जारी रखने के मसले पर चर्चा करेंगे। यह दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त समिति की 86वीं बैठक होगी। गंगा जल के बंटवारे पर 30 साल पुरानी संधि के नवीनीकरण के संबंध में यह टीम फरक्का का दौरा करेगी। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, संयुक्त नदी आयोग के सदस्य मोहम्मद अबुल हुसैन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल तीन मार्च को कोलकाता पहुंचेगा। दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञ पांच मार्च की सुबह फरक्का पहुचेंगे। वरिष्ठ संयुक्त आयुक्त आरआर सांभारिया के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल…

Read More

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हर बॉल पर छक्का लगाने का दंभ भरने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिट विकेट होते नजर आ रहे हैं। CAG की रिपोर्ट ने हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और घोर इच्छाशक्ति के अभाव को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तकरीबन 19 हज़ार करोड़ रुपये की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया, जो बड़े भ्रष्टाचार की संभावना को प्रबल करता है। आकस्मिक विपत्र निकासी में गड़बड़ी और…

Read More

आगरा। जनपद के फतेहाबाद थाना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक बस पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। ये बस बनारस से आगरा की ओर आ रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मृतकों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में आगरा के किशोरपुरा निवासी दीपक वर्मा, जोधपुर के गोविंद, रमेश सिंह, मिर्जापुर निवासी बबलू शामिल है। जो लोग घायल हैं, उनका अस्पताल में बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा…

Read More

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है। हिन्दू एक विचार है, एक पद्धति है। व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की प्रक्रिया संघ ने आरंभ की और इसके लिए शाखा शुरू हुई। व्यक्ति निर्माण का कार्य दैनिक शाखा के माध्यम से आज करते हैं। नरेंद्र कुमार ठाकुर शनिवार को श्रीगुरु वशिष्ठ न्यास के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम परिषद कार्यक्रम के दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे। नरेंद्र कुमार ने ‘भारत यात्रा के सौ वर्ष’ विषय पर कहा कि संघ में गीत गाते हैं, देश हमें देता…

Read More

हरदोई। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की चौक, शाहाबाद शाखा के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऋण अधिकारी ने ऋण स्वीकृत करने के लिए एक महिला से रिश्वत मांगी थी। महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। बैंक ऋण अधिकारी को शनिवार को लखनऊ की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। शाहाबाद क्षेत्र निवासी उपासना वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए ऋण आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ऋण के लिए…

Read More

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कूचबिहार जिले के बॉक्सीरहाट थाना क्षेत्र में असम सीमा से सटे जोराई मोड़ नाका पॉइंट पर दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली गोलियों के साथ एक ट्रक जब्त किया है। इस मामले में असम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असम के बोंगाईगांव जिले के 37 वर्षीय ओवाजेद अली और 65 वर्षीय अंसर अली के रूप में हुई है। एसटीएफ, सिलीगुड़ी इकाई ने इन दोनों को पकड़ा। आरोपितों के पास से असम नंबर प्लेट वाले एक ट्रक से 8.5 किलोग्राम वजनी 11 पैकेट याबा टेबलेट…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत तमलुक में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मारुति वैन गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक गैस टैंकर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का कारण गाड़ी का टायर फटना हो सकता है। शनिवार सुबह एक परिवार अपने मरीज को लेकर कोलकाता जा रहा था। मारुति वैन पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर के गुड़गांव इलाके से चलकर 116 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान तमलुक के…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आज 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके अंतर्गत 55 हजार 845 प्रारंभिक शिक्षक, 2532 माध्यमिक शिक्षक तथा 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नीलम कुमारी, रुस्तम अली, नीलू राय, अच्युत कुमार तथा दीपक कुमार तिवारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि जब हम लोगों को यहां काम करने का मौका मिला तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए। शिक्षकों की अत्यधिक कमी होने…

Read More