Author: shivam kumar

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जुलाई को दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा, जिसे संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन 6 जुलाई को जम्मू पहुंचेंगे। अपने दौरे की शुरुआत वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर…

Read More

मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का मानना है कि ईरान के न्यूक्लियर सुविधा केंद्रों में अभी भी संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक मौजूद है। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने रिया नोवोस्ती को यह जानकारी दी। ग्रोसी ने कहा, “आम तौर पर यही माना जा रहा है कि वह मटीरियल अभी भी वहीं है। बेशक, हमारी नज़र से देखें तो इसकी पुष्टि करने के लिए हमें वापस जाकर जांच-पड़ताल करनी होगी और देखना होगा कि सब कुछ वहां मौजूद है या नहीं। हमने अभी ऐसा नहीं किया है, लेकिन इस बात की काफी संभावना है कि वह मटीरियल अभी भी…

Read More

काराकस। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में बीते दिनाें आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,595 हो गई है, जबकि 12,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि जारी सभी आंकड़ों का पूरी तरह सत्यापन किया गया है। तुर्किए की सरकारी संवाद समिति अनाडाेलू और अन्य मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बताया कि विस्तृत जांच प्रक्रिया के बाद मृतकों और घायलों के आंकड़े अपडेट किए गए हैं। शुरुआती सूची में मृत घोषित किए गए पांच लोग बाद में जीवित पाए गए, जिनकी पहचान वेनेजुएला के फिंगरप्रिंट-आधारित सब्सिडी वाले ईंधन सिस्टम…

Read More

पटना। पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट (182) पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे बिहार की राजनीति का प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने चार दशक से अधिक पुराने गढ़ को बचाने की चुनौती का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इसे अपनी राजनीतिक साख और विधानसभा में संभावित प्रवेश के अवसर के रूप में देख रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक मतदाता सूची के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा…

Read More

पटना। बिहार में आधुनिक शहरी विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंधी महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। करनी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या और जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर आयोजित जमशेदपुर बंद का शहरभर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ विभिन्न इलाकों में पहुंचे और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता भी झंडा-डंडा लेकर सड़कों पर उतरे और कई प्रमुख बाजारों में बंद का समर्थन जुटाया। बंद के दौरान साकची, बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, कदमा सहित कई व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानें बंद…

Read More

भागलपुर। नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कच्चे मकान पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक भवानीपुर थाना के सामने खगड़िया की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने कच्चे मकान पर पलट गया। हादसे के समय मकान के भीतर परिवार के कई…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की माता 28 वर्षीय रूपा देवी व पिता 30 वर्षीय दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल माता- पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के तत्काल…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनहित की नीतियों, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की सोच से प्रभावित होकर लगातार दूसरे दलों और सामाजिक संगठनों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के कांग्रेस में आने से लातेहार…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 2,770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,020 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई तेजी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण बाजार की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियां में से एचसीएल टेक्नोलॉजी,…

Read More