चंडीगढ़। एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय तथा चंडीगढ़ स्थित एयरफोर्स स्कूल समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल खुले हैं। स्कूल खुलते ही धमकी भरे ई-मेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। धमकी भरा यह मेल चंडीगढ़ के सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37 बी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 को आई है। मेल में कहा कि बम धमाके, आईडी ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि सीएम सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे का धमाके…
Author: shivam kumar
मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार तड़के मंगलुरु के नागुरी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन में बिहार मूल के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बुधवार तड़के नागुरी क्षेत्र में स्थित एक मकान पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा आ गिरा। मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। हादसे की सूचना मिलते…
नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद आज से देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कटौती दिल्ली में की गई है, जबकि कोलकाता में सबसे कम 174 रुपये की कटौती हुई है। गैस सिलेंडर के सस्ता होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सफाई व्यवस्था और सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर झारखंड सरकार तथा संबंधित निकायों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को सोनारी के कुंज नगर क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय ने अपने प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जहां 50 सफाईकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए, वहां केवल 32 कर्मचारी ही कार्यरत मिले। उन्होंने कहा कि निर्धारित संख्या से कम कर्मियों के कारण क्षेत्र की साफ-सफाई प्रभावित हो रही है। सफाईकर्मियों…
रांची। देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बेहद बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। झारखंड समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सालों से जब्त पड़े मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए एनसीबी ने एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान (‘स्पेशल डिस्पोजल ड्राइव’) शुरू करने का फैसला किया है। एनसीबी मुख्यालय, नई दिल्ली से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह विशेष अभियान 26 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस 15 दिवसीय ड्राइव के दौरान विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा जब्त की गई भारी मात्रा में…
पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए जानलेवा हमले में घायल करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की मौत के बाद पूरे शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपिताें की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके कथित एनकाउंटर की मांग करते हुए पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार देर रात विशेष आदेश जारी कर रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। उपायुक्त के निर्देश के बाद आधी रात से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं।…
खूंटी। खूंटी जिले के खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर पेलोल के समीप बनई नदी पर स्थित पुल के टूटे हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसके पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। पिछले वर्ष 19 जून 2025 को लगातार हुई भारी बारिश के कारण पुल का मध्य हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। तब से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक अस्थायी डायवर्सन के सहारे हो रही है। अब मानसून की दस्तक के साथ स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि तेज बारिश होने पर यह डायवर्सन भी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में मामूली बिकवाली भी होती रही। इसके बावजूद इन दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी बनी रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.51 प्रतिशत…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 136.46 अंक यानी 0.26 प्रतिशत उछल कर 52,319.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी…
नई दिल्ली। विपक्षी इंडी गठबंधन के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को साझा पत्र भेजा है। महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर कहा कि 8 जून को आयोजित ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया था। बैठक में निर्णय लिया गया था कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर भारत के प्रधान न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजा जाएगा। अब यह…
