बेंगलुरु। सोलहवां बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज आज होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, महोत्सव के राजदूत किशोर कुमार, पोलैंड के मौगुजहत विसिस गोविनविएक, अभिनेत्री प्रियंका मोहन और एम. नरसिम्हालु मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता के अनुसार, कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार स्मारिका का विमोचन करेंगे। फिल्मों का प्रदर्शन 02 मार्च को ओरियन मॉल में 11 स्क्रीन के साथ शुरू होगा। कला भवन और सुचित्रा फिल्म सोसाइटी के सिनेमाघरों में भी महोत्सव के लिए चयनित फिल्मों को देखा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंच रहे हैं। वो वहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री नड्डा दोपहर लगभग 12ः30 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे। इस अवसर पर वो माता के दर्शन और पूजन करेंगे। उल्लेखनीय है आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप मां वैष्णो देवी को माता रानी, शेरावाली माता और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र मंदिर जम्मू सम्भाग के त्रिकुट पर्वत पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। पीआईबी के अनुसार, वेबिनार का उद्देश्य इस वर्ष की बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीति पर केंद्रित चर्चा के लिए प्रमुख संबंधित पक्षों को एक साथ लाना है। कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि पर बल देने के साथ यह सत्र बजट के दृष्टिकोण को कार्रवाई योग्य परिणामों में बदलने के लिए सहयोग को बढ़ावा देगा। यह…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 घंटे पहले हुए आत्मघाती बम विस्फोट ने हुकूमत का चैन छीन लिया। रमजान शुरू होने से पहले पड़े आखिरी शुक्रवार की नमाज में हिस्सा लेने वाले निर्दोष नागरिकों के मारे जाने से गम में डूबा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले के अकोरा खट्टक शहर के दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा का जर्रा-जर्रा गुस्साया हुआ है। हर आंख पथराई है। सात लोगों की मौत और 17 नमाजियों के जख्मी होने के सदमे में डूबे मुल्क के सुरक्षाबलों ने इस दौरान उत्तरी वजीरस्तान में छह नामी आतंकवादियों को घेरकर मार गिराया। द न्यूज…
फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। फिल्म का सफल प्रदर्शन इसकी रिलीज की तारीख से ही जारी है। लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दर्शकों ने खूब सराहा है। 14 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई ‘छावा’ लगभग दो हफ्ते से बाक्स आफिस पर जलवा दिखा रही है। इस फिल्म ने 15वें दिन भी भारी कमाई की है। फिल्म अब तक 412 कराेड़ से अधिक कमाई कर चुकी है। फिल्म ‘छावा’ काे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में लग रही हैं। सैकनीलक…
नई दिल्ली। होली से पहले महंगाई का झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक. नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 6 रुपये बढ़कर 1803 रुपये हो गया है, जो पहले 1797 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में इसका भाव 6 रुपये बढ़कर 1913 रुपये…
रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। 28 फरवरी को हुए मतदान में कुल 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गिनती के बाद घोषित परिणामों में राहुल कुमार मुर्मू को अध्यक्ष, रोहित रजक और महताब आलम को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को महामंत्री, राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो को संयुक्त सचिव तथा मंटू कुमार को संगठन सचिव चुना गया।इस बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने एक मामले का ट्रायल मात्र 9 दिनों में पूरा कर केस का फैसला सुना दिया है। यह मामला रांची के जगरनाथपुर थाना से जुड़ा हुआ था। जिसमें रमजान अंसारी ने जाकिर खान, शाकिर खान और शहीद खान पर हत्या की नियत से हमला करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जगरनाथपुर थाना में कांड संख्या 237/2024 दर्ज किया गया था। पुलिस ने अपनी जांच पूरी करते हुए दिसंबर महीने में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद यह केस सुनवाई के लिए 19 फरवरी को मजिस्ट्रेट कोर्ट से ट्रायल कोर्ट में ट्रांसफर हुआ। वहीं 20 फरवरी…
समय मांगे जाने पर तीसरी बार लगाया जुर्माना हैदराबाद की बिजली कंपनी के डायरेक्टर डीके श्रीवास्तव से मुंबई में 11.40 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप रांची। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत द्वारा आरोप गठित किये जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट ने तीसरी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से समय मांगे जाने पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया। मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी। इससे पहले 17 जनवरी 2025 को समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर…
रांची। मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी है। जिसके बाद अब सुदेश महतो के खिलाफ आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी। अगर उन पर आरोप तय होता है, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जानें क्या है मामला गौरतलब है कि साल 2021 में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का एलान किया था। इसको लेकर बड़ी संख्या में…
झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ पलामू इकाई की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है रांची। झारखंड हाइकोर्ट में पलामू जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत ट्रेड शिक्षकों (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के कई माह से वेतन भुगतान नहीं होने के मामले में दायर रिट याचिका की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि पलामू जिला के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 407 ट्रेड शिक्षकों को क्यों वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके वेतन के मद का पैसा कहां जा रहा है? कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से पूछा है कि…
