Author: shivam kumar

-लूटे गये मोबाइल,बाइक, हथियार व मादक पदार्थ बरामद पूर्वी चंपारण। जिला के मुफस्सिल थाना पुलिस ने चंद्रहिया लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान अमित ठाकुर और आदित्य कुमार उर्फ रिपू सिंह के रूप में हुई है। बीते 5 फरवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया में लूट की वारदात हुई थी। घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे आज उनके 74वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जन कल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने एक्स पर लिखा है-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय…

Read More

पूर्वी चंपारण। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नई दिल्ली में 04 एवं 05 मार्च को देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के आयोजित सम्मेलन में पूर्वी चंपारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को व्याख्यान एवं निर्वाचन संबंधी नवाचार को साझा करने के लिए नामित किया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रबंधन के मामले में राष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद उनके द्वारा लोक सभा चुनाव में किए गए नवाचार,बेहतर आईटी प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन का पालन करने के अनुभव साझा करने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता…

Read More

प्राग। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शुक्रवार को प्राग मास्टर्स के तीसरे दौर में चेक गणराज्य के गुयेन थाई दाई वान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। यह जीत उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि पहले दो राउंड में उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। खेल निम्ज़ो-भारतीय रक्षा से शुरू हुआ, जिसमें प्रज्ञानानंद ने रणनीतिक बढ़त बनाई। 14वीं चाल में ही उन्हें निर्णायक बढ़त मिल गई, जिसके बाद उन्होंने आसानी से मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। हालांकि, बीच के कुछ क्षणों में थोड़े उतार-चढ़ाव आए, लेकिन परिणाम पर कोई संदेह नहीं था। मध्य खेल में दाई वान रक्षात्मक…

Read More

रियो डी जेनेरियो। नेमार को कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्टूबर 2023 में मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के दौरान अपने बाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट के फटने के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। लंबी रिकवरी प्रक्रिया के बाद, नेमार ने जनवरी में अल-हिलाल से बचपन के क्लब सैंटोस में शामिल होने के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई है। ब्राजील के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के केन्द्रीय बजट का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को अधिक लचीला और समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का बजट हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट था। इस बजट में हमारी नीतियों में निरंतरता और विकसित भारत के विजन में नया विस्तार भी दिखा है। बजट से पहले सभी…

Read More

मणिपुर में 8 मार्च से सभी सड़कों पर लोगों की निर्विघ्न आवाजाही सुनिश्चित की जाएः अमित शाह नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर जनता की स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित की जाए और बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गृह मंत्रालय के अनुसार नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना…

Read More

-राष्ट्रपति धोलावीरा की प्राचीन नगर संरचना, सभ्यता और जल संरक्षण से हुईं प्रभावित भुज/अहमदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कच्छ जिले के दौरे के दौरान खादिर बेट स्थित पांच हजार साल पुरानी सभ्यता धोलावीरा का दौरा किया। राष्ट्रपति ने यहां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का भ्रमण किया और प्राचीन मानव सभ्यता के चरणबद्ध विकास के साथ-साथ उत्कृष्ट नगरीय नियोजन के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति मुर्मु को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत ने प्राचीन मानव सभ्यता और विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति को हड़प्पा सभ्यता, निवास,…

Read More

बोले-आज भारत दुनिया का वह देश, जहां पॉजिटिव न्यूज लगातार क्रिएट होती है नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दशकों तक दुनिया भारत को अपना बैक ऑफिस कहती रही है। आज भारत न्यू फैक्टरी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में उभर रहा है। हम सिर्फ वर्क-फोर्स नहीं बल्कि वर्ल्ड-फोर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात यहां भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी कॉन्क्लेव में कही। प्रधानमंत्री ने इस दौरान न्यूजएक्स वर्ल्ड चैनल भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले हम जो सामान आयात करते थे, अब उनका स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। देश उन…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज जन औषधि दिवस सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने सप्ताह भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की ब्रांडिंग वाली वैन (रथ) को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल भी उपस्थित कगे। पीएमबीजेपी के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए यह रथ दिल्ली-एनसीआर में चलेंगे। यह अभियान आज से सात मार्च तक चलेगा। यह समारोह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू पीएमबीजेपी परियोजना का प्रमुख हिस्सा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली के माणा में हिमस्खलन के दौरान फंसे श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयासों में राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई बातचीत का विवरण एक्स पोस्ट के माध्यम से साझा किया है। उन्होंने लिखा, ” आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए…

Read More