Author: shivam kumar

खूंटी। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार दिवेदी ने अपनी धर्म पत्नी के साथ शुक्रवार को बाबा आम्रेश्वर में पूजा-अर्चना की। अंगराबारी पहुंचने पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। बाबा मंदिर के पुजारी पंडित हरिहर कर ने विधि-विधान से पूजा अनष्ठान संपन्न कराये। बाद में न्यायाधीश ने बाबा आम्रेश्वर धाम स्थित सभी मंदिरों में घूम घूम कर पूजा की। प्रबंध समिति के महामंत्री ने जज को बाबा आम्रेश्वर धाम का प्रतीक चिह्न भेंट की।। मौके पर खूंटी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार, खूंटी के…

Read More

नई दिल्ली। पाँच वर्ष पहले, 2020 में दिल्ली में हुई हिंसा ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती दी थी, बल्कि इसके बाद की घटनाओं ने भारतीय राजनीति और समाज के कुछ गंभीर पहलुओं को भी उजागर किया था। यह दंगा केवल स्थानीय विवाद का परिणाम नहीं था, बल्कि इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारत-विरोधी ताकतों द्वारा अंजाम दिया गया था, जैसा कि कई विश्लेषक मानते हैं। समय का चयन और उद्देश्य दिल्ली दंगे का समय बहुत ही खास था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले ही यह हिंसा भड़काई गई, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में…

Read More

रांची। रांची जिला अनुकंपा समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्ति संबंधित बैठक आयोजित की गयी। जिला अनुकंपा समिति सामान्य में कुल 10 की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गयी। साथ ही अनुकंपा के आधार पर चौकीदार की नियुक्ति में कुल चार की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गयी। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, डीएसपी जैप 2, जिला स्थापना उप-समाहर्ता ज्योति वंदना कुजूर एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Read More

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बैनागड़िया कौवामहल गांव में नक्सलियों के नाम से धमकी भरे कई पोस्टर चिपकाए गये हैं। यह पोस्टर खुर्शीद आलम जो दर्जी का काम करते हैं। उनके टेलर दुकान के बाहर चिपका अंजाम बुरा करने की धमकी दी गई है। पोस्टर में लिखा है खुर्शीद अंसारी तुम्हारा सालबदरा में जो जमीन निकला है वह हमारे हवाले कर दो नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा भाकपा (माओवादी )। इस पोस्टर के मिलने के बाद इलाके में सनसनी है। इधर शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टर को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आनेवाले चार पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को व्यक्त की है। विभाग के अनुसार राज्य भर में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के लगभग 12 जिलों में मौसम में बदलाव हुआ था। इसके प्रभाव से रांची में भी शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री,…

Read More

– लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल परियोजना की टीम सम्मानित नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्हें रिसर्च सेंटर इमारत की मिसाइल प्रौद्योगिकियों और संबंधित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों के डिजाइन और विकास के केंद्र में राजनाथ सिंह ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल परियोजना की टीम को भी सम्मानित किया। पिछले साल नवंबर में इसके सफल परीक्षण ने भारत को हाइपरसोनिक मिसाइल क्षमताओं वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है। वैज्ञानिकों से…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में रिक्त पदों को लम्बे समय से नहीं भरने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। पार्टी सांसद एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार से इन दोनों पदों को जल्द से जल्द भरे जाने की मांग की है। राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया एक्स पर आज कहा कि दलितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को जानबूझकर उपेक्षित कर दिया गया है- इसके दो अहम पद पिछले एक साल से ख़ाली पड़े हैं। उन्होंने…

Read More

इम्फाल। मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल व्यापक अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के सांगपी और पियर्सनमुम गांवों तथा चुराचांदपुर वन क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और सुरक्षा उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बरामद सामग्री में एक एक्स-कैलिबर बंदूक, एक एक्स-कैलिबर के साथ एक खाली मैगजीन, एक देशी मोर्टार (पंपी), चार छोटे आकार के मोर्टार राउंड, एक मध्यम आकार का मोर्टार राउंड, दो वायरलेस सेट (बाओफेंग निर्मित), दो बुलेटप्रूफ प्लेट, आठ चेस्ट पोस्ट/वेस्ट, एक टैक्टिकल हेलमेट और पांच राउंड 5.56 मिमी गोला-बारूद…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभुकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक खर्च होने पर कॉरपस फंड द्वारा भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट पर शुरू हाे गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग की घटना को उठाया। इस मुद्दे काे लेकर विधायक अमित यादव वेल में आ गये। इसके बाद स्पीकर ने उनसे अपील की कि प्रश्नकाल चलने दीजिए।

Read More