पलामू। पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर माफिया के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पाटन थाना प्रभारी और एक जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम पाटन के हिसरा बरवाडीह में कार्रवाई करने गई थी। पुलिस ने अवैध बालू का उठाव करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जिसके बाद बालू माफिया व उसके लोगों ने पुलिस को घेर लिया। डीएसपी की टीम ने घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद पाटन…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को लेकर 27 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन में बड़े फेरबदल की घोषणा हो सकती है। यह बैठक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी, जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले 2024 में होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी…
भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वो यहां शाम 4 बजे राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह मध्य प्रदेश को दूध संकलन के लिए बड़ी सौगात देंगे।समिट के दौरान मध्य प्रदेश सरकार का नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ एमओयू किया जाएगा और इसके माध्यम से सांची दूध की नेशनल लेवल पर ब्रांडिंग की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि सांची ब्रांड के नाम में कोई बदलाव…
रांची। प्रदेश राजधानी रांची में विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पांच थाना प्रभारियों सहित दो पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित रंजीत कुमार सिंह को सदर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के रविवार को जारी आदेश के अनुसार खलारी के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को हटा कर जयदीप टोप्पो को खलारी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार डोरंडा थाना के प्रभारी जयदीप टोप्पो को हटाते हुए कुलदीप कुमार को डोरंडा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया…
रांची। झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में 24 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। केवल रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं पिछले तीन दिनों से राज्य भर में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से रांची में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शाम में कनकनी का एहसास हुआ। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, जबकि जमशेदपुर में 31.6 और 16.6, डालटेनगंज में 33.6 और…
नई दिल्ली। यूएसएड मामले पर भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनपर देश के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की शपथ लेकर भी ऐसा काम कर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनक है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनावों को प्रभावित करने को लेकर अमेरिकी सहायता के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प के दावों का हवाला देते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कियाा। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व…
रांची। रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने इडी की ओर से दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इडी ने कोर्ट से यह आग्रह किया था कि पूजा सिंघल को कोई विभाग ना दिया जाये। इस आदेश से पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है। इडी और पूजा सिंघल की ओर से बहस पूरी करने के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। इडी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह कहा कि अगर पूजा सिंघल को राज्य सरकार किसी विभाग की जिम्मेदारी देती है तो वह अपने पद का दुरुपयोग कर केस को प्रभावित कर…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में हजारीबाग के गिद्दी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में आराेपित अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के तहत हजारीबाग एसपी सशरीर उपस्थित हुए। अदालत को बताया गया कि मामले में अनुसंधानकर्ता (इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर) की गवाही पूरी कर ली गई है। गवाही के दौरान कई तारीखों पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। याचिकाकर्ता की ओर से जमानत याचिका वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे हाइकोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।इस मामले में कोर्ट के निर्देश पर हजारीबाग के सब…
अररिया। जिले की सिकटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों नेपाली और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों तस्कर नेपाल से शराब की तस्करी कर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। गुप्त सूचना पर सिकटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर यह शराब बरामद किया।तस्करों के पास से पुलिस ने 117 लीटर नेपाली शराब और करीबन दो लीटर विदेशी शराब बरामद किया।पुलिस ने तस्करों के पास से सुपर स्पलेंडर संख्या बीआर 38ए 2781 मोटरसाइकिल भी जब्त किया।गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई…
दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर मैच जीताने वाला प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय सेट-अप में अपनी वापसी पर खुलकर बात की। इंग्लैंड के खिलाफ कुछ सीमित ओवरों के मैचों के बाद, शमी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के पहले मैच में दिखाई दिए, उन्होंने मैच में 53 रन देकर 5 विकेट लिए और 200 वनडे विकेट पूरे किए। यह वापसी रणजी, सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत…
शेन्ज़ेन। चीनी पुरुष बास्केटबॉल टीम ने गुरुवार शाम 2025 फीबा एशिया कप क्वालीफ़ायर के ग्रुप सी गेम में जापान पर 100-58 से जीत हासिल की, जिससे एशिया कप में उसकी जगह पक्की हो गई। चार क्वालीफ़ाइंग मैच जीतकर पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके जापान ने इससे पहले फ़रवरी 2024 में चीन को 76-73 से हराया था। चीन ने शुरू से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें झू जुनलॉन्ग ने लेअप के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की। जबकि झाओ रुई और जू जी ने लगातार बास्केट जोड़े, जिससे चीन को 8-0 की बढ़त मिली। फ़ॉरवर्ड ज़ेंग…
