लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे तो अच्छा होगा। मायावती ने आरोपलगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा। मायावती ने शुक्रवार को सोशलमीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की ‘बी‘ टीम बनकर चुनाव लड़ा। इसके कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ गई…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। किसान सम्मान समारोह 24 फरवरी को भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशभर के लगभग 9.80 करोड़ किसानों को पीएम किसान की यह राशि प्रधानमंत्री ट्रांसफर करेंगे। किसान योजना की पिछली 18वीं किस्त में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 20,665 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब 24 फरवरी को 19वीं किस्त में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक…
—असम के मुख्यमंत्री सरमा ने परिवार सहित संगम में लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा परिवार सहित शुक्रवार को प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इस अवसर पर डॉ. सरमा ने कहा कि कुम्भ में स्नान करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। परमात्मा को बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमें स्नान करने का मौका दिया। कुशलता के साथ मेला प्रबंधन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे प्रशासन को वे धन्यवाद देते हैं। डॉ. सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फिर एक बार भारत की…
रांची। बजट सत्र को लेकर स्पीकर द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से भाजपा ने खुद को अलग रखा। वहीं बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक प्रदीप यादव, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, राजद विधायक सुरेश पासवान और जदयू विधायक सरयू राय शामिल हुए। बैठक के बाद स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा है। स्पीकर ने कहा कि सदन बेहतर तरीके से चलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष के नहीं होने से आसान को कष्ट होता है। सदन के संचालन में तकलीफ होती है। नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता शत प्रतिशत है।…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई थी, तब राज्य की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये की थी, जो इस वित्त वर्ष के अंत तक 27.5 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा। समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉ. रागिनी सोनकर के सवाल के जवाब में…
विशेष दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने में हुई देरी का कारण अब आया सामने संघ और भाजपा की बेहतरीन केमिस्ट्री ने तैयार किया लंबा प्लान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री बन गयी हैं। दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। रेखा छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय थीं। रेखा कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रही हैं। आरएसएस ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया। आरएसएस की सहमति के…
कोलंबो। अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ला संजीवा उर्फ संजीव कुमार समररत्ने की कोर्ट रूम में हुई हत्या पर विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि देश का सुरक्षा तंत्र इतना कमजोर कैसे हो गया कि कोई किसी को अदालत में घुसकर गोलियों से भून दे। अंडरवर्ल्ड सरगना संजीवा की बुधवार सुबह हल्फ्सडॉर्प कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कोर्ट नंबर पांच में जज के सामने की गई हत्या से सारे देश में सुरक्षा के मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार, संजीवा हत्याकांड पर विपक्ष ने गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा किया। सरकार…
ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस ने आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और शहीद दिवस के अवसर पर केंद्रीय शहीद मीनार पर पुष्पांजलि अर्पित करके भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन गुरुवार रात ठीक 11:59 बजे शहीद मीनार पहुंचे और घड़ी में 12:01 बजते ही पुष्पांजलि अर्पित की। बांग्लादेश में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की खबर के अनुसार, इस अवसर पर ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इसके तुरंत बाद अंतरिम सरकार…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर जिले में आज सुबह एक वैन के खड्ड में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रायविंड रोड पर खारा मोड़ के पास हुआ। वैन के यात्री संगीत समूह के सदस्य थे। वह एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद रायविंड वापस लौट रहे थे। बचाव अधिकारियों ने कहा कि यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई। उसे गाड़ी चलाते समय शायद झपकी आ गई। जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर…
जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने यहां बीस देशों के समूह (जी-20) के विदेशमंत्रियों की बैठक में वैश्विक भूमिका पर भारत का पक्ष रखा। साथ ही अपने समकक्षों से मुलाकात भी की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि इस बैठक में इस बात का भी जिक्र हुआ कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति कठिन बनी हुई है। ऐसी स्थिति में जी-20 के दृष्टिकोण में सामंजस्य स्थापित करने की क्षमता एक सहमत एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मध्य पूर्व, समुद्री सुरक्षा, यूक्रेन संघर्ष, इंडो-पैसिफिक और संयुक्त राष्ट्र सुधारों पर भारत की स्थिति प्रस्तुत की। विदेशमंत्री ने…
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वह एफबीआई प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। पटेल इससे पहले रक्षा विभाग में चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय खुफिया के उप निदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। काश पटेल को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है। उनके नामांकन को लेकर सीनेट में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखी गईं। हालांकि, अंत में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने उनका समर्थन किया और उन्हें…
