Author: shivam kumar

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे कार सवार छह तीर्थयात्रियों की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे भी हैं। यह हादसा राजधानी पटना से 40 किलोमीटर पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीर्थयात्रियों की कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विशुन देव प्रसाद के बेटे…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय सोल लीडरशिप सम्‍मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वो इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय इस सम्‍मेलन में राजनीति, खेल, कला,मीडिया, आध्यात्मिक दुनिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के नेता अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करेंगे। यह…

Read More

काठमांडू। नेपाल एक बार फिर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट’ में आ गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई एफएटीएफ की बैठक में नेपाल को अगले दो साल के लिए फिर से ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के साथ ही नेपाल को विभिन्न एजेंसियों से मिलने वाला आर्थिक सहयोग प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। पेरिस में एफएटीएफ की बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, इंटरपोल और वित्तीय खुफिया इकाइयों के एग्मोंट समूह सहित वैश्विक नेटवर्क और पर्यवेक्षी संगठनों के 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए।…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कवि और उपन्यासकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हिंदी कविता के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, सुप्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।

Read More

-चतरा सांसद और पांकी विधायक, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने दी सलामी पलामू। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल सीआरपीएफ जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…

Read More

खूंटी। जिले के चर्चित संदीप टोप्पो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी, उसका प्रेमी प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर, सुमन सागर कुजूर और प्रिया कुमारी शामिल है।सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को कर्रा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 18 फरवरी को अज्ञात अपराधियो ने कर्रा-लोधमा रोड पर मलगो के पास एक युवक की…

Read More

नई दिल्ली। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 419.63 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 75,316.33 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी 127.05 अंक यानी 0.55 फीसदी फिसलकर 22,786.10 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर में गिरावट है, जबकि 7 शेयरों में तेजी है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 शेयर में गिरावट है, जबकि 8 शेयर में तेजी है।…

Read More

खूंटी। झारखंड के मिनी बाबा धाम के रूप में विख्यात बाबा आम्रेश्वर धाम आंगराबारी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर है। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यख लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 26 फरवरी को सुबह पांच बजे से बाबा भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन और अभिषेक होगा। सुबह नौ बजे से कीर्तन और दस बजे प्रसाद वितरण होगा। बताया गया कि शाम सात बजे से बाबा का श्रृंगार पूजन और रुद्राभिषेक होगा। प्रबंध समिति ने सभी भक्तों से महाशिवरात्रि महोत्सव…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है। शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया। सीएम के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया बाबूलाल ने कहा है कि पूरी संभावना है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का…

Read More

रांची। झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड ने पूरे राज्य में परीक्षा रद्द कर दी है। दरअसल आज परीक्षा के बाद जब वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान करने पर लिखा हुआ प्रश्नपत्र हूबहू पाया गया। इस कारण से हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द हो गई है। हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को ली गई थी…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के टेंगरा इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पहले इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की जांच और शवों पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि यह सुनियोजित हत्या हो सकती है। परिवार के ही दो बेटों—प्रणय और प्रसून दे पर संदेह की जा रही है, जो इस घटना के तुरंत बाद एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। देर रात इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह घर के…

Read More