नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर 0.81 प्रतिशत से लेकर 0.41 प्रतिशत…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। ओपेक प्लस देश की आज होने वाली बैठक में उत्पादन बढ़ाए जाने का फैसला होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स पहली…
रामगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को रामगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी , भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों के अलावा आम नागरिक भी इस आक्रोश मार्च में शामिल हुए। इस दौरान बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ यूएन में मजबूती से मुद्दा उठाने की मांग भारत सरकार से की गई। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से बांग्लादेश के दंगाइयों पर दबाव बनाने की मांग की।…
हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए डेली मार्केट स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। व्यापारियों ने उन्हें बिजली, चापाकल, शौचालय, नाली की सफाई, रोड की मरम्मत और मंडी की समग्र व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार से संपर्क किया। उनकी उपस्थिति में मंडी का निरीक्षण किया गया और हर समस्या को बारीकी से समझा गया। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।…
मधुपुर। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदाय से 2 मंत्री बनाये गये हैं। डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से मंत्री बने हैं, तो हफीजुल हुसैन झामुमो कोटे से मंत्री बने हैं। हफीजुल हुसैन इसके पहले भी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली। मधुपुर विधानसभा सीट से 2 बार जीते झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर दिवंगत नेता हाजी हुसैन अंसारी के सुपुत्र हफीजुल हसन अंसारी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर विधायक चुने गये हैं। पिता हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना…
रांची। हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लगभग 21 साल के बाद गोमिया के किसी विधायक को एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला। लगभग 95 हजार वोटों के साथ गोमिया से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले योगेंद्र प्रसाद को हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इससे पहले माधवलाल सिंह वर्ष 2000 में नवंबर महीने तक अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में और पुन: 18 मार्च 2003 से 2005 तक अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में झारखंड सरकार में परिवहन मंत्री बनाये गये थे। हालांकि, योगेंद्र प्रसाद के रूप में गोमिया…
हाइकोर्ट ने राज्य सरकार, जेपीएससी और संबंधित विश्वविद्यालयों को दिया बड़ा आदेश रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अनुबंध पर नियुक्त कर्मियों को हटाये जाने जाने से संबंधित प्रार्थी प्रसिला सोरेन सहित एवं अन्य की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 4 माह के भीतर पूरी करने का निर्देश राज्य सरकार, जेपीएससी एवं झारखंड के संबंधित विश्वविद्यालयों को दिया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉक्टर एसएन पाठक की कोर्ट ने मामले में आदेश सुनाते हुए सचिव उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा निदेशक…
रांची। झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। चार महीने से इन मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों की दुर्दशा मजदूरों का कहना है कि उन्होंने बेहतर कमाई के लिए कैमरून का रुख किया था, लेकिन अब वे बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। उनके पास न तो खाने के लिए पर्याप्त भोजन…
रांची। राज्य सरकार की ओर से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से लेकर हरमू सहजानंद चौक तक बनने वाले फ्लाइओवर को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 2 से 3 महीने के अंदर हरमू फ्लाइओवर निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे। वहीं, इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी। फिलहाल फ्लाइओवर के निर्माण के लिए हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक परामर्श की तलाश जारी है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा अधिकारी सत्यजीत सिंह को झारखंड का प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है। इससे पूर्व सत्यजीत झारखंड में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी और मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वन विभाग के कई पदों पर अपनी सेवा दी है। जानकारी हो कि सत्यजीत सिंह जमशेदपुर के डीएफओ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। बता दें कि 30 नवंबर को संजय श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद खाली था। अब वन विभाग ने इस पद पर सत्यजीत सिंह के पदस्थापन को लेकर आदेश जारी कर दिया…
गुमला। गुमला के बसिया में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बसिया थाना के पास बुधवार की देर रात हुई है। घायल लोगों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। सभी रांची रहने वाले है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें पवन साहू, रतन गोप और प्रवीण राम शामिल है। तीनों रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसके अलावा जिन दो लोग गंभीर रूप से घायल है उसमें विश्वनाथ गोप और असीम गोप शामिल है। बारात लौटने के दौरान…
