नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद ‘इंपीरियल’ होटल में भाजपा-नीत राजग के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान राजग नेताओं ने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि सभी पक्ष एक साथ राजग के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और…
Author: shivam kumar
– हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगेः रेखा गुप्ता नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ आज शाम को पहली कैबिनेट बैठक करेंगी। कैबिनेट बैठक के बाद वह दिल्ली के यमुना घाट का दौरा करेंगी। इसके माध्यम से वह एक तरह से यमुना सफाई का संदेश देंगी, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा और अहम मुद्दा रहा था। रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्रियों ने आज दोपहर यहां रामलीला मैदान में शपथ ली। इसी के साथ 26 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता को तरस रही…
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी के हल्फ्सडॉर्प अदालत परिसर के कोर्ट नंबर 5 के अंदर पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ले संजीवा की हत्या से गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुद्धिका मनातुंगा ने माना कि हत्यारों ने इस तथ्य का फायदा उठाया कि पुलिस वकीलों की जांच नहीं करती। मनातुंगा ने स्वीकार किया कि सुरक्षा व्यवस्था में खामियां रहीं। उन्हें ठीक करने के लिए भविष्य में कदम उठाए जाएंगे। द आइसलैंड न्यूज पेपर के अनुसार, दोनों हत्यारे वकील के वेश में पहुंचे। इनमें एक महिला है। इस महिला ने हथियार पहुंचाने में…
ढाका। बांग्लादेश में शहीद दिवस और अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या दिवस पर गुरुवार को प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। किसी भी प्रतिबंधित समूह और संगठन के सदस्यों को शुक्रवार को केंद्रीय शहीद मीनार परिसर में प्रवेश करने और अव्यवस्था पैदा करने से रोकने के लिए रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) को तैनात किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार आरएबी लीगल एंड मीडिया विंग के सहायक निदेशक एएसपी मुत्ताजुल इस्लाम ने कहा कि इसके अतिरिक्त शहीद मीनार की ओर जाने वाले चौराहों पर चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सलाहकार प्रो.…
इस्लामाबाद। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रांत के सबसे अशांत कुर्रम जिले में खूनखराबा कर रहे 14 आतंकवादियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर इनाम घोषित किया है। सरकारी अधिसूचना में इनाम की अनुमानित राशि लगभग 130 मिलियन रुपये बताई गई है। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सबसे ज्यादा इनाम 30 मिलियन रुपये खूंखार आतंकवादी काजिम के लिए घोषित किया गया है। बाकी 13 आतंकियों पर 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का इनाम है। अधिसूचना में कहा गया है कि सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। यह निर्णय क्षेत्र आतंकवाद से लड़ने के…
कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को ‘बिना चुनाव के तानाशाह’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। ट्रंप की टिप्पणी से यूक्रेन का बच्चा-बच्चा उनसे नाराज दिख रहा है। यूक्रेन के सभी राजनीतिक दलों ने राजधानी कीव में रैली कर ट्रंप की जमकर निंदा की। द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की असफल, अलोकप्रिय व्यक्ति है। इस युद्ध के लिए वह दोषी है। जेलेंस्की की जिद ने सैकड़ों हजारों लोगों को जीवन खत्म कर दिया। लाखों लोग विस्थापित होने को विवश हो गए। ट्रुथ सोशल पर बुधवार को ट्रम्प…
शिव जयंती के दिन ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी हुई है। ‘छावा’ ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन ‘छावा’ ने 39.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसने 49.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसने 24.1 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन यानि शिव जयंती पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का छह दिनों का कलेक्शन 203.28 करोड़ रुपये हो गया है। शिव जयंती…
नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 292.56 अंक यानी 0.39 फीसदी लुढ़ककर 75,646.62 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 53.15 अंक यानी 0.23 फीसदी फिसलकर 22,879.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट दिख रही है, जबकि 9 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी तरह निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में गिरावट दिख…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं, जहां वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। शाम पांच बजे वह वासुदेव घाट, यमुना बाजार का दौरा करेंगी। शाम 7:00 बजे वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी।
-भाजपा की नीतियों से बदहाल है बहुजन समाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ छह लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट विधानसभा में पेश किया। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट भी पेट भरे मध्यम वर्ग के तुष्टीकरण करने वाला है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि विधान भवन में गुरुवार को राज्य ने वित्तीय वर्ष…
चार नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्राविधानश्रीबांके बिहारी जी मंदिर मथुरा-वृन्दावन कॉरिडोर के निर्माण व भूमि क्रय हेतु 150 करोड़ रुपये प्रस्तावित लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का विधान सभा में बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप है। बजट गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को साकार करते हुए वंचित को वरीयता इस बजट का केंद्रीय भाव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बजट का आकार…
