चार नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्राविधानश्रीबांके बिहारी जी मंदिर मथुरा-वृन्दावन कॉरिडोर के निर्माण व भूमि क्रय हेतु 150 करोड़ रुपये प्रस्तावित लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का विधान सभा में बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप है। बजट गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को साकार करते हुए वंचित को वरीयता इस बजट का केंद्रीय भाव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बजट का आकार…
Author: shivam kumar
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। मुंबई पुलिस की टीम इस धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की गहन छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरा ई-मेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स ने भेजा था। इसकी जानकारी मिलते ही इस ई-मेल को भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह का ई-मेल आज फिर से मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में…
रामगढ़। रांची से प्रयागराज कुंभ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में श्रद्धालुओं ने बस का शीशा तोड़ा और कूद कर अपनी जान बचाई। यह घटना रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत से हेसागढ़ा डायवर्सन में बुधवार के देर रात हुई है। जानकारी के अनुसार रांची से प्रयागराज जा रही रूनी स्लीपर बस के (जेएच 01 एफआर 2771) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बस जब कुजू क्षेत्र से गुजर रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और एसी बस में आग लग गई। क्योंकि बस में कोई आपातकालीन निकास नहीं…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता सूरज कुमार के निधन पर गुरुवार को झारखंड एडवोकेट्स एसोसिएशन के बैनर तले हाइकोर्ट के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित शोक सभा में हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं ने दिवंगत सूरज कुमार को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस कारण सैकड़ों मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता सूरज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया था। वह हाइकोर्ट में एक केस की बहस कर कोर्ट रूम से निकलते ही…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। वतन महतो के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन साैंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वैदकारो मौजा (थाना संख्या-20, थाना-गांधीनगर) स्थित खुली जमीन पर सीसीएल कारो परियोजना को बिना ग्रामसभा की सहमति के स्वीकृति दी गई है। शिष्टमंडल ने इस परियोजना पर रोक लगाने के लिए राज्यपाल से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।
रांची। मचान उत्कर्ष फाउंडेशन के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को मैथिली भाषा से जुड़ी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को मिथिला पंचांग एवं मधुबनी पेंटिंग भी भेंट की।
रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी को म्यूजिक इन द पार्क में नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे से होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना है। गुरुवार को इस संबंध में बिरसा मुंडा फन पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोलकाता के अंतराष्ट्रीय सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य और प्रख्यात तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा विशेष प्रस्तुति से रांची वासियों का दिल जीतेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रांची…
रांची। झारखंड जगुआर का 17 वां स्थापना दिवस 21 फरवरी को मनाया जाएगा। टेंडर ग्राम स्थित झारखंड जगुआर के कैंप में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 2008 में स्थापना के बाद से अब तक झारखंड जगुआर ने नक्सली संगठनों के खिलाफ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आंध्र प्रदेश के ग्रे हाउंड की तर्ज पर स्थापित, झारखंड जगुआर का गठन 2008 में किया गया था और 2009 में इसने 40 असाल्ट ग्रुप का गठन किया था।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बढी आपराधिक घटनाओं को लेकर गुरूवार को हैदरनगर बाजार बंद रहा। इस क्रम में बाजार क्षेत्र की सभी दुकान बंद रही। साथ ही बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अपनी अपनी दुकानें बंद कर व्यवसायियों ने आपराधिक घटनाओं पर जहां चिंता व्यक्त की, वहीं आक्रोशित भी नजर आए। व्यवसायियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को उनकी सुरक्षा की गारंटी देनी होगी। नहीं तो वे लोग अपने दुकानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। भयमुक्त माहौल में व्यवसाय नहीं हो सकता। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं अपराध नियंत्रण…
इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस ने आज बताया कि तेंगनौपाल जिले के माछी थाना क्षेत्र के एसएल ज़ौगम इलाके से तीन इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, दो मस्केट राइफल, एक टूटी हुई मैगजीन, एक स्पॉटर स्कोप, दो दूरबीन, एक मोनोक्यूलर साइट, एक हेलमेट, पांच बुलेटप्रूफ वेस्ट (बिना बुलेटप्रूफ प्लेट के) और दो राइफल स्लिंग बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में मोरेह थाना क्षेत्र के माओजांग गांव से एक एके-56 राइफल, दो 9मिमी पिस्तौल (मैगज़ीन सहित), एक 40मिमी लाथोड गन, दो चीनी हैंड ग्रेनेड,…
