Author: shivam kumar

रांची। राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच में इरफान अंसारी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान उनकी ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। मंत्री ने हाइकोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती बता दें कि इरफान अंसारी ने झारखड हाइकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाइकोर्ट ने दुमका सिविल कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगले पांच साल में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं। हमारे कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, हमारे ये लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी लग सकते हैं लेकिन भारत ने पिछले 10 वर्षों में जो हासिल किया है, उससे यह विश्वास पैदा हुआ है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। पिछले 10 वर्षों में भारत 10वीं…

Read More

नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा का निर्धारित समयावधि के अंदर सत्र आयोजित नहीं जाने की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है। पार्टी ने इसे संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करार दिया है। कांग्रेस महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने आज एक वक्तव्य में कहा कि मणिपुर विधानसभा के संवैधानिक रूप से अनिवार्य सत्र का आज आखिरी दिन है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के अनुसार विधानसभा सत्र की अंतिम बैठक और अगले विधानसभा सत्र की पहली बैठक के बीच 6 महीने से ज़्यादा का अंतर नहीं हो सकता। जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि मणिपुर के राज्यपाल संवैधानिक…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक स्मृति शेष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने एक्स पर लिखा, ” एकात्म मानववाद का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता के रूप में देश को नई दिशा देने का प्रयास किया। वो गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ…

Read More

– चार विमानों ने योद्धा नामक ‘फिंगर फोर’ फॉर्मेशन में अद्भुत हवाई प्रदर्शन किया बेंगलुरु। एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया’ का पहला दिन ही भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी वाला रहा। लंबे इंतजार को खत्म करते हुए सोमवार शाम को स्वदेशी लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के मार्क-1ए ने बेंगलुरु के आसमान में उड़ान भरी। चार विमानों ने योद्धा नामक ‘फिंगर फोर’ फॉर्मेशन में उड़ान भरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्क-1ए के दूसरे प्रोटोटाइप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने अद्भुत हवाई प्रदर्शन किया। दरअसल, एलसीए तेजस एमके-1ए पर सॉफ्टवेयर का परीक्षण…

Read More

नई दिल्ली। एकीकृत स्वास्थ्य और यूनानी चिकित्सा पर आज से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन राजधानी के विज्ञान भवन में शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। यूनानी दिवस पर आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का विषय एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार-आगे की राह है। कार्यक्रम में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित अन्य कई देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह और आयुष मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में नोरोचोलाई पावर प्लांट के ठप पड़ जाने से बिजली संकट गहरा गया है। द्वीप के कई जिलों में कम से कम शुक्रवार तक शॉर्ट पावर कट लगाए जाने की आशंका है। नोरोचोलाई पावर प्लांट की अभी पूरी तरह मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके बाद उसे मुख्य ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इस बीच कोयला बिजली संयंत्र को भी जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी हैं। इस पूरी कवायद में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। डेली मिरर ने सरकारी स्वामित्व वाले बिजली उत्पादक और आपूर्तिकर्ता सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) के सूत्रों के हवाले…

Read More

-अमेरिका और इजराइल की नई रणनीति से हमास के तेवर कड़े, बंधकों की अगली रिहाई टालने की घोषणा की गाजा पट्टी। गाजा पट्टी में इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच फिर लड़ाई छिड़ने के आसार हैं। हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया रणनीतिक मुलाकात के बाद कड़ा संदेश दिया है। हमास ने सोमवार को कहा कि वह शनिवार को होने वाली बंधकों की रिहाई को फिलहाल स्थगित कर रहा है। द टाइम्स ऑफ इजराइल समाचार पत्र की खबर के अनुसार, हमास के सैन्य विंग के प्रवक्ता हुदैफा काहलौत उर्फ अबू ओबेदा…

Read More

बुखारेस्ट। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला तब आया जब विपक्षी हार्ड-राइट संसदीय दलों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की योजना बनाई थी। राष्ट्रपति का इस्तीफा देश में पहले से चल रहे राजनीतिक संकट को और गहरा कर सकता है। राष्ट्रपति इओहानिस का दूसरा और अंतिम कार्यकाल आधिकारिक रूप से 21 दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाला था। हालांकि, रोमानिया की सर्वोच्च अदालत ने चुनाव में संभावित रूसी हस्तक्षेप के संदेह के कारण राष्ट्रपति चुनाव को रद्द कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद इओहानिस को उत्तराधिकारी चुने…

Read More

काठमांडू। नेपाल सागरमाथा संवाद में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में नेपाल कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करता है। यह सम्मेलन 16-18 मई को काठमांडू में प्रस्तावित है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अध्यक्षता में सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा की गई। ओली सरकार के पूर्व मंत्री शरत सिंह भण्डारी ने बताया कि सागरमाथा संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजने का का प्रस्ताव किया गया है। नेपाल इस आयोजन की रूपरेखा भारत के रायसीना डायलॉग की…

Read More

पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर वो सोमवार को फ्रांस पहुंचे। आज फ्रांस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। फ्रांस के मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों ने शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। मोदी और मैक्रों ने गले लगकर मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए।…

Read More